होमअपराधवन्यजीव अपराध कैसे रोकें, क्या है कानून, कानपुर की खास कार्यशाला में ट्रेनिंग
अपराध

वन्यजीव अपराध कैसे रोकें, क्या है कानून, कानपुर की खास कार्यशाला में ट्रेनिंग

वन्यजीव अपराध कैसे रोकें, क्या है कानून, कानपुर की खास कार्यशाला में ट्रेनिंग वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) और वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) ने लिया भाग. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : Augus…

22 अगस्त 2026 को 06:54 am बजे
वन्यजीव अपराध कैसे रोकें, क्या है कानून, कानपुर की खास कार्यशाला में ट्रेनिंग

सौजन्य से:- ETV Bharat

वन्यजीव अपराध कैसे रोकें, क्या है कानून, कानपुर की खास कार्यशाला में ट्रेनिंग

वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) और वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) ने लिया भाग.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 22, 2026 at 11:44 AM IST

कानपुर: वन्यजीव अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और कार्रवाई को और मजबूत करने के उद्देश्य से वानिकी प्रशिक्षण संस्थान कानपुर नगर में क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) और वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने अधिकारियों और फील्ड कर्मचारियों को वन्यजीव अपराध की पहचान, रोकथाम और कानूनी कार्रवाई से जुड़ी जानकारी दी.

वन विभाग कानपुर मंडल की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई. कानपुर मंडल के विभिन्न वन प्रभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा पुलिस व रेलवे विभाग के अधिकारी एवं फील्ड स्टाफ भी शामिल हुए. वन्यजीव अपराध की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात क्षेत्रीय वन अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी प्रशिक्षण में हिस्सा लिया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक प्रोजेक्ट टाइगर उत्तर प्रदेश राम कुमार रहे. वानिकी प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक संजीव कुमार, कानपुर प्राणी उद्यान के निदेशक कन्हैया पटेल, झांसी मंडल के मुख्य वन संरक्षक एचवी गिरीश, कानपुर मंडल के मुख्य वन संरक्षक एनके जानू और डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार समेत वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

WCCB के उपनिदेशक नायर विष्णराजु, WII के वन अपराध विशेषज्ञ सीपी शर्मा और वन एवं वन्यजीव कानून विशेषज्ञ सुरेश चंद्र यादव ने प्रशिक्षण दिया. विशेषज्ञों ने न्यायालय में वन्यजीव अपराध से जुड़े मामलों की प्रक्रिया, कार्रवाई के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और प्रतिबंधित वन्यजीव सामग्री की पहचान के बारे में जानकारी दी.

प्रशिक्षण को व्यावहारिक बनाने के लिए हैंड्स-ऑन डेमॉन्स्ट्रेशन भी कराया गया. इसके अलावा प्रतिभागियों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित कर वन्यजीव अपराध से जुड़े मामलों में आने वाली व्यवहारिक चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की गई.

ये भी पढ़ेंः लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में मामा का दावा; "साइको होने की बात गलत, लव नहीं अरेंज मैरिज"

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र | Supreme Court Weekly Round-Up, Supreme Court, Weekly Round-Up
अपराध

सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र | Supreme Court Weekly Round-Up, Supreme Court, Weekly Round-Up

आज, 23 अगस्त को, राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को मंजूरी देने के लिए मतदान किया।
अपराध

आज, 23 अगस्त को, राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को मंजूरी देने के लिए मतदान किया।

राष्ट्रीय विधानसभा ने कई महत्वपूर्ण कानूनों और संहिताओं को पारित करने के लिए मतदान किया।
अपराध

राष्ट्रीय विधानसभा ने कई महत्वपूर्ण कानूनों और संहिताओं को पारित करने के लिए मतदान किया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बंद कमरे में जातिसूचक गाली देने पर SC/ST कानून लागू नहीं, जानिए ‘Public View’ की कानूनी शर्त
अपराध

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बंद कमरे में जातिसूचक गाली देने पर SC/ST कानून लागू नहीं, जानिए ‘Public View’ की कानूनी शर्त

राष्ट्रीय विधानसभा ने छह कानूनों को पारित करने के लिए मतदान किया और दंड संहिता में संशोधनों पर चर्चा की।
अपराध

राष्ट्रीय विधानसभा ने छह कानूनों को पारित करने के लिए मतदान किया और दंड संहिता में संशोधनों पर चर्चा की।

"गांवों को कानून की समझ" मॉडल का शुभारंभ समारोह: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गांवों तक कानून को पहुंचाना।
अपराध

"गांवों को कानून की समझ" मॉडल का शुभारंभ समारोह: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गांवों तक कानून को पहुंचाना।

झारखंड हाईकोर्ट में आपराधिक अपीलों का 'चौंकाने वाला पेंडिंग मामला': सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में 44 साल की देरी पर चिंता जताई
अपराध

झारखंड हाईकोर्ट में आपराधिक अपीलों का 'चौंकाने वाला पेंडिंग मामला': सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में 44 साल की देरी पर चिंता जताई

वकील मुवक्किल के खिलाफ गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि वह विरोधी बन गई है: सुप्रीम कोर्ट
अपराध

वकील मुवक्किल के खिलाफ गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि वह विरोधी बन गई है: सुप्रीम कोर्ट

ताज़ा ख़बरें