बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में जनता की अदालत: ध्रुव राठी‑प्रकाश राज SIR विरोधी मोर्चे का नेतृत्व करेंगे, बाद में चप्पल प्रदर्शन
बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में गुरुवार को चुनावी मतदाता सूचियों की गहन समीक्षा (SIR) को लेकर 'पीपुल्स ट्राइब्यूनल' आयोजित होगा, जिसमें यूट्यूबर ध्रुव राठी, अभिनेता प्रकाश राज और CJP के अन्य सदस्य भाग लेंगे। कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों से प्रभावित लोग अपनी आवाज़ उठाने आएँगे, और कार्यक्रम के बाद महिलाओं के समर्थन में चप्पल प्रदर्शन किया जाएगा।

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6ac73b526a55d0569f0d5578","slug":"people-s-court-in-bengaluru-dhruv-rathee-and-prakash-raj-spearhead-campaign-against-sir-slipper-protest-follow-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू में ‘जनता की अदालत’: एसआईआर के खिलाफ ध्रुव राठी-प्रकाश राज संभालेंगे मोर्चा; फिर होगा चप्पल प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगलूरू में ‘जनता की अदालत’: एसआईआर के खिलाफ ध्रुव राठी-प्रकाश राज संभालेंगे मोर्चा; फिर होगा चप्पल प्रदर्शन
Thu, 08 Oct 2026 12:13 PM IST
प्रशांत तिवारी
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:13 PM IST
सार
बंगलूरू के फ्रीडम पार्क में एसआईआर के खिलाफ ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ध्रुव राठी, प्रकाश राज और CJP से जुड़े लोग शामिल होंगे। कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों से SIR से प्रभावित लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम के बाद महिलाओं के समर्थन में ‘चप्पल प्रदर्शन’ भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विस्तार
बंगलूरू के फ्रीडम पार्क में गुरुवार को चुनावी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ यानी जनता की अदालत लगने जा रही है। क्रॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और यूट्यूबर ध्रुव राठी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों से एसआईआर से प्रभावित लोगों के भी यहां पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम के बाद ‘चप्पल प्रदर्शन’ भी किया जाएगा। अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज भी इस आयोजन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
प्रकाश राज ने लोगों से की ज्यादा से ज्यादा पहुंचने की अपील
प्रकाश राज ने बुधवार को इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि ‘कॉकरेच जनरल पार्टी’ यानी कॉकरेच जनता पार्टी के नाम से आयोजित इस ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ में CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके, आशुतोष, सौरव के साथ कई युवा संगठन और सिविल सोसाइटी से जुड़े लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राज्यभर से SIR से प्रभावित लोग भी अपनी बात रखने के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
‘लोकतंत्र बचाने की लड़ाई’, नागरिकों से जुड़ने की अपील
प्रकाश राज ने नागरिकों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है और इसमें सभी नागरिकों को साथ आना चाहिए। उन्होंने लोगों से 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क पहुंचकर इस मुहिम का हिस्सा बनने को कहा।
विज्ञापन
Dhruv Rathee is joining the protest in Bengaluru tomorrow, alongside other CJP leaders! Bengaluru, be ready! Freedom Park - 8th October - 4PM.
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 7, 2026
ध्रुव राठी ने भी वीडियो जारी कर दी कार्यक्रम में आने की जानकारी
प्रकाश राज ने एक वीडियो में बताया कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद ध्रुव राठी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी की पुष्टि की। उन्होंने भी कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र को बचाने के लिए है।
एसआईआर से मतदाता सूची से नाम हटने का आरोप
सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने भी 6 अक्टूबर को एक्स पर कार्यक्रम को लेकर जानकारी साझा की थी। उन्होंने बताया था कि ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ में शामिल होने के बाद वे उन कन्नड़ लोगों से बातचीत करेंगे, जिनका आरोप है कि एसआईआर के दौरान उनके नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से हटा दिए गए थे।
ये भी पढ़ें: खरगे की लंच पॉलिटिक्स 2.0: सीईसी के इस्तीफे पर आर-पार के मूड में कांग्रेस, जानें विपक्ष को लेकर क्या है प्लान
महिलाओं के समर्थन में होगा ‘चप्पल प्रदर्शन’
आशुतोष रांका के मुताबिक, लोगों से बातचीत के बाद महिलाओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ‘चप्पल प्रदर्शन’ किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इस प्रदर्शन के जरिए महिलाओं के समर्थन में अपनी आवाज उठाई जाएगी।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका से CEC ज्ञानेश कुमार व दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने फ़ार्मा मार्केटिंग पर कानूनी निगरानी हेतु पैनल बनाने का निर्देश दिया

बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में सीजेपी का लाइव प्रदर्शन, प्रकाश राज और ध्रुव राठी ने किया हिस्सा

सुप्रीम कोर्ट ने फ़ार्मा मार्केटिंग पर नियामक समिति गठित करने का आदेश दिया

जयपुर में व्यापारी अपनी विरासत वाली दुकानें तोड़ रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने पर चिंता बढ़ी

केंद्र सरकार ने झारखंड DGP नियुक्ति को अवैध करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई को मंजूरी

झारखंड डीजीपी नियुक्ति को लेकर केंद्र की अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तय किया सुनवाई का दिन

कोटद्वार में रास्ते के विवाद पर उच्च न्यायालय ने अंतरिम रोक को रद्द किया
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को पेंशन मामलों को प्राथमिकता देने का निर्देश
- सरकारी मुकदमों की बढ़ती लहर: 7 लाख से अधिक केस, 600 करोड़ से ज्यादा खर्च
- मदरास हाई कोर्ट ने ज़ेन ट्रस्ट को एफसीआरए पंजीकरण से इनकार किया, धर्म का वर्गीकरण स्पष्ट किया
- कैलकत्ता हाई कोर्ट ने बांग्लादेशी पत्नी के भारत प्रवेश को इमीग्रेशन के निर्णय के अनुसार सही ठहराया
- दिल्ली हाईकोर्ट ने इमारतों के स्ट्रक्चरल ऑडिट की अनिवार्यता पर मांगी स्पष्टता
- दिल्ली हाई कोर्ट ने CBI के छह अधिकारियों पर झूठी गवाही के लिये धारा 340 के तहत कार्रवाई का आदेश दिया
- हिमाचल में अनुबंध कर्मचारियों को वरिष्ठता व वित्तीय लाभ देने का हाईकोर्ट आदेश, 1 दिसंबर तक लागू
- इटली में जीत वाली गठबंधन को बोनस सीटें, मेलोनी ने कर दी इस्तीफा की चेतावनी

