जयपुर में कानून की छात्रा ने साजिश रचकर माँ की हत्या की
राजस्थान के जयपुर में एक 23 साल की एलएलबी की छात्रा ने अपनी मां की सुनियोजित हत्या की साजिश रची, जिसे सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश की गई। पुलिस ने बताया कि संपत्ति विवाद और सरकारी नौकरी की असहमति के कारण यह साजिश रची गई।

सौजन्य से:- Jansatta
राजस्थान के जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 23 साल की एलएलबी ती छात्रा ने अपनी मां की हत्या की साजिश रची और इसे सड़क दुर्घटना देने की कोशिश की। पुलिस ने शनिवार को बताया कि संपत्ति विवाद और सरकारी नौकरी की असहमति को लेकर छात्रा ने यह साजिश रची।
एलएलबी की अंतिम वर्ष की छात्रा आयुषी शर्मा को इस सप्ताह गिरफ्तार किया गया। जांचकर्ताओं का कहना है कि जयपुर के प्रताप नगर में तेज रफ्तार कार से हुई सड़क दुर्घटना में उनकी 45 वर्षीय मां नीरज शर्मा की हत्या को एक सुनियोजित घटना के रूप में दिखाया गया था। 23 वर्षीय आयुषी के अलावा छह अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है और पुलिस अब उनके चचेरे भाई बलराम की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, आयुषी के पिता विजय कुमार शर्मा एक सरकारी कर्मचारी थी। उनकी मृत्यु के बाद आयुषी और नीरज के बीच मतभेद पैदा हो गए। पुलिस का दावा है कि आयुषी अनुकंपा के आधार मिलने वाली सरकारी नौकरी लेना चाहती थी, लेकिन वह नौकरी उसकी मां ने ले ली। आरोप है लेकिन यह विवाद धीरे-धीरे पारिवारिक संपत्ति को लेकर मतभेद में बदल गया।
जांचकर्ताओं ने बताया कि आयुषी बाद में अपना घर छोड़कर टोंक रोड स्थित कल्याण नगर के एक मकान में रहने लगी, जहां वह अपने चचेरे भाई बलराम के साथ रहती थी। पुलिस का दावा है कि यहीं पर हत्या की साजिश रची गई थी और बलराम ने भरतपुर स्थित परिवार की संपत्ति में हिस्सेदारी के बदले में साजिश में मदद करने पर सहमति जताई थी।
पुलिस का दावा है कि दोनों ने 7 लाख रुपये में एक हत्यारे को काम पर रखा था और हत्या की सुनियोजित तरीके से योजना बनाई गई थी। जांचकर्ताओं ने कहा कि संदिग्धों ने नीरज की दिनचर्या पर नजर रखी और पाया कि वह आयुषी के भाई को ट्यूशन क्लास में छोड़ने के बाद घर लौटती थी।
सहायक पुलिस आयुक्त हरिशंकर शर्मा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच से सबसे पहले इस दावे पर संदेह पैदा हुआ कि यह एक दुर्घटना थी। उन्होंने कहा कि फुटेज में साफ दिख रहा था कि कार करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। कार के निकलने के लिए पर्याप्त जगह थी, लेकिन ऐसा लग रहा था कि उसने जानबूझकर उसे टक्कर मारी।
आगे की जांच में पुलिस को कुछ ऐसे लोग भी मिले जो लगातार फोन पर बात कर रहे थे। आरोप है कि ये लोग नीरज की गतिविधियों पर नजर रखने वाले उसके साथी निकले। पुलिस अब सभी संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा अमेरिका, साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है गैंगस्टर
कनाडा के खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या समेत कई अपराधों में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर आरोप अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) ने आरोप लगाया है। अब अमेरिकी न्याय विभाग ने स्पष्ट किया है कि वह बिश्नोई के प्रत्यर्पण की कोशिश करेगा। बिश्नोई को 2014 में गिरफ्तार किया गया था और गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। पढ़ें पूरी खबर।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सार्वजनिक कब्रिस्तान पर व्यक्ति का निजी अधिकार नहीं: अदालत

सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों के सामने अपशब्द कहने वाले वकील की सच्चाई सामने आई

वैवाहिक संबंधों में 'बढ़ती प्रवृत्ति', तलाक के बाद पत्नी ने जीजाओं पर लगाए बलात्कार के आरोप

पुलिस जांच में निर्दोष घोषित होने के बावजूद आरोपी को अदालत तलब कर सकती है

पुलिस बिना वारंट के गिरफ्तारी कर सकती है, लेकिन कानून क्या कहता है?

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी ने दिए निर्देश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

बॉम्बे हाई कोर्ट ने जांच ट्रांसफर की मांग खारिज की, कहा - किशोर खिलाड़ी की मौत आकस्मिक थी
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को लगाई कड़ी फटकार, जमानत विरोध पर निर्देश
- सुप्रीम कोर्ट में कागजात फेंकने वाले वादी के खिलाफ अवमानना कार्यवाही से इनकार
- सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को तेजी से मुकदमा चलाने की सलाह दी
- राम मंदिर से चढ़ावा चोरी की जांच सुप्रीम कोर्ट के नियंत्रण में क्यों होनी चाहिए?
- सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को फटकारा, बोले- जमानत के बाद भी मुकदमों की सुनवाई में तेजी नहीं लाई
- अबू सलेम की सजा में फंसा नया कानूनी पेंच, अदालत से मांगा जवाब
- लंबी कैद की रिमिशन पर जल्द फैसला: सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश
- क्या बेटियों को पैतृक संपत्ति में बेटों के बराबर का हक है? सुप्रीम कोर्ट के फैसले से समझिए पूरी बात

