होम›मुकदमे›इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी की जिला अदालतों में मामलों की लंबी सुनवाई पर चेतावनी दी
मुकदमे

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी की जिला अदालतों में मामलों की लंबी सुनवाई पर चेतावनी दी

हाई कोर्ट ने जिला अदालतों में मुकदमों के 16 साल में 178 बार लिस्ट होने जैसे मामलों को संस्थागत लापरवाही का परिणाम बताया और इसे कोई सकारात्मक संकेत नहीं माना। अदालत ने प्रयागराज के एसीजेएम को विशेष मामलों के त्वरित निपटारे के निर्देश दिए तथा पुलिस के समन व वारंट तामील में लापरवाही पर कार्रवाई का आदेश दिया।

1 अक्टूबर 2026 को 05:04 am बजे
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी की जिला अदालतों में मामलों की लंबी सुनवाई पर चेतावनी दी

सौजन्य से:- Jagran

यूपी की जिला अदालतों की सुस्ती पर इलाहाबाद HC चिंतित, कहा- 16 साल में 178 तारीखें... ये शुभ संकेत नहीं

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जिला अदालतों में मुकदमों की धीमी रफ्तार और आदेशों की जानकारी न मिलने पर गंभीर चिंता जताई है।

HighLights

- हाई कोर्ट ने जिला अदालतों में मुकदमों की धीमी रफ्तार पर गंभीर चिंता जताई।

- 20-40 साल तक मुकदमों का चलना संस्थागत लापरवाही का परिणाम बताया।

- प्रयागराज एसीजेएम को उर्मिला, सरफराज मामलों के त्वरित निपटारे के निर्देश।

विधि संवाददाता, प्रयागराज। जिला अदालतों में मुकदमों की धीमी रफ्तार और अपने आदेशों के क्रम में जानकारी नहीं सुलभ कराने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। कहा कि यह देरी किसी एक व्यक्ति की लापरवाही नहीं, बल्कि संस्थागत व्यवहार का नतीजा है। 20 साल तक आरोप तय न होना और 40 साल तक मुकदमों का चलना संस्था के लिए शुभ संकेत नहीं है।

न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की एकलपीठ ने चार अलग-अलग याचिकाओं की सुनवाई पूरी करने के बाद यह टिप्पणी की है। चार मामलों से कोर्ट के समक्ष विलंब की बात सामने आई।

नैनी थाना प्रयागराज से संबंधित उर्मिला मिश्र का 2009 का आपराधिक मामला 16 साल में 178 से ज्यादा बार लिस्ट हुआ, लेकिन अभी तक आरोप तय नहीं हुआ। 2008 के सरफराज अहमद केस में 2010 में चार्जशीट दाखिल हुई। करीब 143 तारीखें पड़ीं, फिर भी ट्रायल आगे नहीं बढ़ा।

कानपुर का वीएस पालीट्यूब चेक बाउंस केस महज 59 हजार रुपये का है और मामला 2013 से लंबित है। 100 से अधिक बार पेशी हुई, आरोपित नियमित पेश नहीं होता। पप्पू उर्फ मेट केस में जमानत के लिए दो जमानतदार मांगे गए थे। हाई कोर्ट ने 11 दिसंबर 2025 को पांच हजार रुपये के निजी मुचलके और एक जमानतदार पर रिहाई का आदेश दिया था। हाई कोर्ट ने बच्ची देवी मामले में जमानत की प्रक्रिया तय की थी।

कोर्ट के अनुसार 12 अगस्त 2025 के बाद 9775 अग्रिम जमानत और 1,56,155 नियमित जमानत आदेशों में दो जमानतदार मांगे गए।कोर्ट ने कहा कि सबसे ज्यादा ऐसे आदेश गाजियाबाद, लखनऊ, सीतापुर, बुलंदशहर और सहारनपुर जिलों से मिले। जिलों से रिपोर्ट मांगी, लेकिन केवल 25 ने जवाब दिया और वह भी ज्यादातर अधूरा था। कोर्ट ने आगरा के जिला जज की रिपोर्ट की सराहना की।

मीरजापुर में 1981 के चार मामले लंबित मिले हैं। प्रयागराज के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को कोर्ट ने निर्देश दिया कि उर्मिला मिश्रा और सरफराज अहमद के मुकदमों को समयबद्ध तरीके से निपटाएं। बार-बार छूट की अर्जी दाखिल होने पर उसे खारिज किया जाए।

समन और वारंट तामील में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो। पालीट्यूब मामले में आरोपित की हर तारीख पर हाजिरी सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि वह न आए तो कानपुर नगर के पुलिस आयुक्त उसकी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं और फिर भी पेश न हो तो हिरासत में लेकर ट्रायल पूरा कराया जाए।

कोर्ट ने मुख्य न्यायमूर्ति से फुल कोर्ट बुलाने तथा हाईकोर्ट रूल्स, 1952 के कड़ाई से पालन पर संवाद शुरू करने पर विचार का अनुरोध किया है। कहा कि फैसले की प्रति केंद्रीय विधि मंत्रालय के न्याय विभाग को भेजी जाए। रजिस्ट्रार जनरल पूरे रिकार्ड का डिजिटलीकरण सुनिश्चित करें।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस पर कड़ी फटकार, गलत FIR के कारण पूरी पुलिस बल को भंग करने की चेतावनी
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस पर कड़ी फटकार, गलत FIR के कारण पूरी पुलिस बल को भंग करने की चेतावनी

दिल्ली हाई कोर्ट ने जियोस्टार को भारत‑वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट सीरीज के अवैध स्ट्रीमिंग साइटों पर रीयल‑टाइम ब्लॉकिंग का आदेश दिया
मुकदमे

दिल्ली हाई कोर्ट ने जियोस्टार को भारत‑वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट सीरीज के अवैध स्ट्रीमिंग साइटों पर रीयल‑टाइम ब्लॉकिंग का आदेश दिया

दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगे के केस में उमर खलीद और शरजील इमाम को बेंच से बायल खारिज की
मुकदमे

दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगे के केस में उमर खलीद और शरजील इमाम को बेंच से बायल खारिज की

बंद निगमों के 600‑से‑अधिक कर्मचारियों को मिलेगा 1 लाख रुपये का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने तीन महीने में भुगतान अनिवार्य किया
मुकदमे

बंद निगमों के 600‑से‑अधिक कर्मचारियों को मिलेगा 1 लाख रुपये का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने तीन महीने में भुगतान अनिवार्य किया

स्थायी लोक अदालत ने बीमा कंपनी को मृत किसान की पत्नी को 5.20 लाख का मुआवजा देने का आदेश
मुकदमे

स्थायी लोक अदालत ने बीमा कंपनी को मृत किसान की पत्नी को 5.20 लाख का मुआवजा देने का आदेश

बिहार सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग के खिलाफ 2 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया
मुकदमे

बिहार सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग के खिलाफ 2 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया

सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते मुख्य निर्वाचन आयुक्त के निलंबन व विशेष पुनरावलोकन को रद्द करने की याचिका पर सुनवाई करेगा
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते मुख्य निर्वाचन आयुक्त के निलंबन व विशेष पुनरावलोकन को रद्द करने की याचिका पर सुनवाई करेगा

सिर ट्राइब्यूनल जज ने खराब सड़कों और 4‑घंटे की यात्रा के कारण इस्तीफा दिया
मुकदमे

सिर ट्राइब्यूनल जज ने खराब सड़कों और 4‑घंटे की यात्रा के कारण इस्तीफा दिया

ताज़ा ख़बरें