बिना सूचना के पीठ परिवर्तन पर सुप्रीम कोर्ट में जजों की तीखी प्रतिक्रिया
सुप्रीम कोर्ट में मामलों को पूर्व सूचना के बिना एक बेंच से दूसरी विशेष बेंच में स्थानांतरित करने पर जस्टिस मनोज मिश्रा, जस्टिस उज्जल भुइयां सहित कई जजों ने कड़ी निंदा की। उन्होंने इस कदम को न्याय प्रणाली की पारदर्शिता को नुकसान पहुँचाने वाला बताया और बेंच बदलने पर पुराने फैसलों को पलटने की प्रवृत्ति को संविधान के अनुच्छेद 141 के खिलाफ कहा। भविष्य के चीफ जस्टिस बी वी नागरतन ने भी इस प्रथा पर सार्वजनिक रूप से चिंता जताई।

सौजन्य से:- aajtak.in
Sign In
Advertisement
X
सुप्रीम कोर्ट में बिना सूचना के मुकदमों की सुनवाई करने वाली पीठ बदलने और नए जजों की पीठ द्वारा पुराने फैसलों को पलटने को लेकर कानूनी और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा काफी गर्म है.
इस विषय पर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की दो अलग-अलग जजों की पीठ और कॉलेजियम स्तर पर भी गंभीर आपत्तियां उठाई जा चुकी हैं. मूल पीठ को बिना बताए स्पेशल बेंच में केस ट्रांसफर करने पर रजिस्ट्री को कड़ी फटकार लगाई गई.
जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस उज्जल भुइयां की विशेष पीठ ने रजिस्ट्री की क्लास लगाई. दरअसल, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल यानी सीएपीएफ में प्रतिनियुक्ति से जुड़े मामले में पहले से सुनवाई कर रही नियमित बेंच में जस्टिस उज्जल भुइयां और जस्टिस अतुल चंदुरकर के यहां से हटाकर बिना किसी पूर्व सूचना के अन्य स्पेशल बेंच के सामने लिस्ट कर दिया गया था.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में पटाखों पर नहीं लगेगा पूरा बैन, SC ने कहा लोगों की भावनाएं और पर्यावरण दोनों का रखा जाएगा ध्यान
वहां जस्टिस भुइयां सहयोगी जज हैं. इस पर जजों ने बेहद तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि इस तरह पिछले दरवाजे से मामलों को दूसरी बेंच में शिफ्ट करना न्याय प्रणाली की पारदर्शिता पर सीधा शक पैदा करता है.
Advertisement
कोर्ट ने रजिस्ट्री से पूछा कि मुख्य बेंच को भरोसे में लिए बिना या बिना बताए मामले को इस तरह कैसे ट्रांसफर किया जा सकता है? जज बदलते ही फैसला बदलने की प्रवृत्ति यानी बेंच हॉपिंग पर गंभीर चिंता जताते हुए सुप्रीम कोर्ट में इस बात को लेकर भी बहस छिड़ी हुई है कि जब किसी मामले में जजों की बेंच बदलती है, तो नए जज पिछले जजों के स्थापित कानूनी फैसलों को आसानी से पलट देते हैं.
संविधान के अनुच्छेद 141 के उल्लंघन का हवाला देते हुए शीर्ष अदालत के जजों जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह ने टिप्पणी की है कि जजों की बेंच बदलने पर पुराने फैसलों को दोबारा खोलना या पलटना संविधान के अनुच्छेद 141 की मूल भावना के खिलाफ है. इस अनुच्छेद के तहत सुप्रीम कोर्ट का आदेश देश का कानून होता है.
भावी चीफ जस्टिस बी वी नागरत्ना ने भी इस प्रवृत्ति पर आपत्ति जताते हुए सार्वजनिक रूप से इस बात पर चिंता जताई थी कि चेहरे बदलने से अदालती फैसले नहीं बदलने चाहिए. अगर किसी कानून या फैसले पर संदेह है, तो स्थापित नियम के तहत उसे केवल बड़ी बेंच के पास सुनवाई के लिए ही भेजना उपाय है, न कि बराबर की बेंच द्वारा सीधे खारिज किया जाना.
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
राष्ट्रीय सभा की स्थायी समिति ने भूमि‑संबंधी कानून सहित कई विधेयकों पर दो चरणों में राय देंगे

उद्योग एवं व्यापार मंत्रालय ने शहरी विकास कानून के कार्यान्वयन हेतु इकाइयों से प्रचार-प्रसार और निगरानी की जिम्मेदारी मांगी

शहरी विकास कानून से संस्कृति, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

डाक सेवा कानून का नया मसौदा: इलेक्ट्रॉनिक पंजीकरण से बाजार‑प्रवेश सुलभ

डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से विधायी प्रक्रिया में नया मोड़

गुजरात उच्च न्यायालय ने निर्णय दिया: पीएम मोदी की शिक्षा निजी जानकारी, सार्वजनिक हित नहीं

निवेश कानून में व्यापक सुधार: राष्ट्रीय सभा की स्थायी समिति ने मसौदा पर राय दी

भारत में मृत्यु के बाद शरीर को फ्रीज करने का कानूनी दायरा? क्रायोनिक्स पर अभी भी स्पष्ट नियम नहीं
ताज़ा ख़बरें
- विज्ञान‑प्रौद्योगिकी मंत्रालय 2026 में चार प्रमुख विधायी मसौदे अंतिम रूप देगा, डिजिटल‑डाक क्षेत्र में तेज़ी
- उत्तर प्रदेश में हुक्का बार प्रतिबंधित, साफ़ हवा का अधिकार व्यापार से ऊपर
- एफसीआरए संशोधन बिल: विदेशी फंड संपत्ति प्रबंधन में सुधार या अधिकार‑विचलन
- 2027 में राष्ट्रीय सभा के दो सत्रों में कुल 21 विधि मसौदे पेश
- राष्ट्रीय रक्षा कानून संशोधन को तीसरे सत्र में अनुमोदन हेतु प्रस्तुत
- राष्ट्रीय सभा की स्थायी समिति ने बोली-लॉ, निवेश-संशोधन और 2025 बजट पर राय व्यक्त की
- सुप्रीम कोर्ट ने 46 IPS अधिकारियों के कैप्फ़ में पदस्थापन के खिलाफ़ अपील को सूची से हटाने पर रजिस्ट्री से स्पष्टीकरण माँगा
- सुप्रीम कोर्ट में 250 जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों की भर्ती, आवेदन 8‑28 अक्टूबर तक

