होम›सुप्रीम कोर्ट›सुप्रीम कोर्ट में 250 जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों की भर्ती, आवेदन 8‑28 अक्टूबर तक
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में 250 जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों की भर्ती, आवेदन 8‑28 अक्टूबर तक

देश के सर्वोच्च न्यायालय ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया। ऑनलाइन आवेदन 8 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2026 को बंद होंगे। उम्मीदवार को स्नातक, कंप्यूटर व 35 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग का ज्ञान, तथा 18‑30 वर्ष की आयु (आरक्षित वर्ग के लिये छूट) होना आवश्यक है; चयन प्रक्रिया में ऑब्जेक्टिव टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं, तथा नियुक्ति पर शुरुआती वेतन ₹35,400 लेवल‑6 के साथ अतिरिक्त भत्ते मिलेंगे।

1 अक्टूबर 2026 को 06:04 am बजे
सुप्रीम कोर्ट में 250 जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों की भर्ती, आवेदन 8‑28 अक्टूबर तक

सौजन्य से:- Jagran

सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस डेट से शुरू हो जाएंगे आवेदन; पढ़ें पूरी डिटेल

सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 रिक्त पदों भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन 8 से लेकर 28 अक्टूबर तक लिए जायेंगे।

HighLights

- सुप्रीम कोर्ट में ग्रेजुएट युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का मौका।

- आवेदन 8 अक्टूबर से किये जायेंगे स्टार्ट।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की ओर से जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस 7 अक्टूबर से स्टार्ट हो जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है।

Supreme Court JCA Recruitment 2026: कौन कर सकेगा इस भर्ती के लिए अप्लाई?

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक उत्तीर्ण किया हो और साथ ही अभ्यर्थी को कंप्यूटर चलाने का ज्ञान और 35 शब्द प्रति मिनट कंप्यूटर टाइपिंग का ज्ञान हो। इसके अलावा 1 सितंबर 2026 के अनुसार अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

Junior Court Assistant recruitment: सिलेक्शन प्रॉसेस

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट से गुजरना होगा टेस्ट 100 नंबर के लिए होगा जिसमें क्वालीफाई करने के लिए 50 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल रहेंगे उनको टाइपिंग टेस्ट और उसके बाद इंटरव्यू प्रक्रिया में भाग लेना होगा। सभी चरणों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

SCI Junior Court Assistant recruitment Notification 2026

कितना मिलेगा वेतन

इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 6 के अनुसार शुरुआती वेतन 35,400 रुपये के साथ अन्य भत्ते प्रदान किये जायेंगे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी: अस्पताल‑निर्माता गठजोड़ से दवाओं की कीमतें आसमान छूती
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी: अस्पताल‑निर्माता गठजोड़ से दवाओं की कीमतें आसमान छूती

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार से अस्पताल शेयरों में भारी गिरावट
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार से अस्पताल शेयरों में भारी गिरावट

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार से हॉस्पिटल शेयरों में तीव्र गिरावट
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार से हॉस्पिटल शेयरों में तीव्र गिरावट

अखिलेश यादव ने पुलिस पर सरकार पर आरोप: सुप्रीम व हाईकोर्ट की टिप्पणियाँ साक्ष्य
सुप्रीम कोर्ट

अखिलेश यादव ने पुलिस पर सरकार पर आरोप: सुप्रीम व हाईकोर्ट की टिप्पणियाँ साक्ष्य

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद हॉस्पिटल शेयरों पर भारी चोट
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद हॉस्पिटल शेयरों पर भारी चोट

हॉस्पिटल स्टॉक्स पर गहरा प्रहार, सुप्रीम कोर्ट की सख्त आलोचना
सुप्रीम कोर्ट

हॉस्पिटल स्टॉक्स पर गहरा प्रहार, सुप्रीम कोर्ट की सख्त आलोचना

ट्रम्प के नए टैरिफ पर फिर से अदालत में चुनौती, कानूनी जंग तेज
सुप्रीम कोर्ट

ट्रम्प के नए टैरिफ पर फिर से अदालत में चुनौती, कानूनी जंग तेज

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर काशी समाज ने नाबालिगों की सुरक्षा में स्वागत किया
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर काशी समाज ने नाबालिगों की सुरक्षा में स्वागत किया

ताज़ा ख़बरें