चीन की अदालत का ऐतिहासिक फैसला, रियल एस्टेट कंपनी एवरग्रांडे के संस्थापक को उम्रकैद की सजा - founder of chinese real estate company evergrande sentenced to life imprisonment
चीन की अदालत का ऐतिहासिक फैसला, रियल एस्टेट कंपनी एवरग्रांडे के संस्थापक को उम्रकैद की सजा चीन की एक अदालत ने गुरुवार को एवरग्रांडे के अरबपति संस्थापक शू जियायिन को उम्रकैद की सजा सुनाई HighLights - शू जियायिन पर 8.82 अर…

सौजन्य से:- Jagran
चीन की अदालत का ऐतिहासिक फैसला, रियल एस्टेट कंपनी एवरग्रांडे के संस्थापक को उम्रकैद की सजा
चीन की एक अदालत ने गुरुवार को एवरग्रांडे के अरबपति संस्थापक शू जियायिन को उम्रकैद की सजा सुनाई
HighLights
- शू जियायिन पर 8.82 अरब युआन और एवरग्रांडे ग्रुप की घरेलू आपरेटिंग यूनिट पर सात अरब युआन का जुर्माना
- वह कभी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे थे, उनकी सभी निजी संपत्ति जब्त करने का भी कोर्ट ने आदेश दिया
पीटीआई, हांगकांग। चीन की एक अदालत ने गुरुवार को एवरग्रांडे के अरबपति संस्थापक शू जियायिन को उम्रकैद की सजा सुनाई। यह सजा उस घटना के कई साल बाद सुनाई गई है, जब इस बड़ी रियल एस्टेट कंपनी के डूबने से चीन का वित्तीय तंत्र लगभग ठप हो गया था।
कंपनी के फाउंडर और पूर्व चेयरमैन शू जियायिन की सभी निजी संपत्ति जब्त करने का भी आदेश दिया गया है। कभी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे जियायिन की दौलत और रसूख में तब कमी आई, जब उनकी कंपनी बिखरने लगी।
कोर्ट ने शू जियायिन पर 8.82 अरब युआन और एवरग्रांडे ग्रुप की घरेलू आपरेटिंग यूनिट हेंगडा रियल एस्टेट पर सात अरब युआन का जुर्माना भी लगाया है।
ये आपराधिक आरोपों के लिए चीनी अदालत द्वारा कंपनियों पर लगाए गए सबसे बड़े जुर्माने में से एक है। 67 वर्षीय शू, जिन्हें हुई का यान के नाम से भी जाना जाता है, के राजनीतिक अधिकारों को जीवन भर के लिए छीन लिया गया है।
उन्होंने अप्रैल में कार्पोरेट संपत्ति के गबन और कार्पोरेट रिश्वतखोरी सहित कई आरोपों में अपना अपराध स्वीकार किया था। अदालत ने कंपनी के 56 कर्मचारियों को, जिनमें जियायिन के दो बेटे भी शामिल हैं, 22 महीने से लेकर 18 साल तक की सजा सुनाई और उन पर जुर्माना लगाया या उनकी संपत्ति जब्त कर ली।
गौरतलब है कि शू जियायिन ने 1996 में एवरग्रांडे कंपनी शुरू की। कंपनी को तब बड़ा झटका लगा, जब बीजिंग ने 2020 में देश के प्रापर्टी सेक्टर में कर्ज को नियंत्रित करने के लिए नए नियम लागू किए।
जब कंपनी अपने कर्ज पर ब्याज चुकाने में मुश्किलों का सामना कर रही थी, तो उसने खुद को बचाए रखने के लिए अपनी प्रापर्टीज को भारी छूट पर बेचा, लेकिन आखिरकार 2021 में वह डूब गई।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र | Supreme Court Weekly Round-Up, Supreme Court, Weekly Round-Up

आज, 23 अगस्त को, राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को मंजूरी देने के लिए मतदान किया।

राष्ट्रीय विधानसभा ने कई महत्वपूर्ण कानूनों और संहिताओं को पारित करने के लिए मतदान किया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बंद कमरे में जातिसूचक गाली देने पर SC/ST कानून लागू नहीं, जानिए ‘Public View’ की कानूनी शर्त

राष्ट्रीय विधानसभा ने छह कानूनों को पारित करने के लिए मतदान किया और दंड संहिता में संशोधनों पर चर्चा की।

"गांवों को कानून की समझ" मॉडल का शुभारंभ समारोह: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गांवों तक कानून को पहुंचाना।

झारखंड हाईकोर्ट में आपराधिक अपीलों का 'चौंकाने वाला पेंडिंग मामला': सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में 44 साल की देरी पर चिंता जताई

वकील मुवक्किल के खिलाफ गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि वह विरोधी बन गई है: सुप्रीम कोर्ट
ताज़ा ख़बरें
- यमुना पर्यावरणः आर्ट ऑफ लिविंग पर लगा था 5 करोड़ जुर्माना, लौटाने का सुप्रीम आदेश - Supreme court orders refund rs 5 crore fine sri sri ravishankars art of living yamuna environment - Satya Hindi
- ‘जब तक वकील चाहेंगे, मैं BCI चेयरमैन रहूंगा’, सुप्रीम कोर्ट में याचिका के बीच मनन मिश्रा का करारा पलटवार
- मां की गवाही से दोषी ठहरा बेटा, धनबाद की अदालत ने भाई की पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमले के आरोपी को दी 7 साल की सजा - dhanbad court benu gorai gets 7 years for axe attack on sister in law
- रियल एस्टेट व्यापार कानून: रियल एस्टेट बाजार में हेरफेर करने के सख्त निषिद्ध कृत्य
- सऊदी नहीं इन देशों का कानून है सबसे सख्त, छोटी सी गलती पर मिलती है मौत!
- सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्रार के खिलाफ मामला रद्द किया, कहा- एफआईआर के पीछे गुटीय विवाद आपराधिक दोषी नहीं | आपराधिक कानून का इस्तेमाल गुटीय झगड़ों को निपटाने के लिए नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक मामला रद्द किया
- कांग्रेस देश के कानून और संविधान से ऊपर नहीं : नितिन नवीन
- 2008 के रंगदारी मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, 15 साल बाद कानून के शिकंजे में आया 72 साल का भगोड़ा

