होम›अपराध›सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के मुख्य सचिव‑DGP को अनधिकृत कोचिंग सेंटरों पर जवाब देने का निर्देश दिया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के मुख्य सचिव‑DGP को अनधिकृत कोचिंग सेंटरों पर जवाब देने का निर्देश दिया

जयपुर में निर्धारित क्षेत्रों के बाहर चल रहे कोचिंग सेंटरों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी कार्रवाई की मांग की, मुख्य सचिव और डीजीपी से स्थिति विवरण मांगा और कोर्ट अधिकारी को मिली धमकी पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने 24 घंटे के भीतर ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया और आगे की निगरानी की घोषणा की।

26 सितंबर 2026 को 04:05 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के मुख्य सचिव‑DGP को अनधिकृत कोचिंग सेंटरों पर जवाब देने का निर्देश दिया

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Coaching Center Supreme Court Summons CS & DGP | Strict Action

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी-DGP से जवाब मांगा:जयपुर के कोचिंग सेंटरों के मामले में कोर्ट अधिकारी को धमकी मिलने पर नाराजगी जताई

- कॉपी लिंक

जयपुर में निर्धारित क्षेत्रों के बाहर संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने राजस्थान के मुख्य सचिव और DGP से जानकारी मांगी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस की ढिलाई पर भी सवाल उठाए। राजस्थान सरकार

दरअसल, जयपुर में ऐसे कॉमर्शियल इलाकों में कोचिंग सेंटर संचालित किए जाने का मामला सामने आया था, जहां संचालन की अनुमति नहीं थी। इन संस्थानों को सरकार और जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की ओर से कोचिंग संस्थानों के लिए निर्धारित क्षेत्रों में शिफ्ट किया जाना था।

मामला सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में आने के बाद JDA ने संबंधित कोचिंग सेंटरों को निर्धारित क्षेत्रों में स्थानांतरित होने के नोटिस भी जारी किए थे।

कोर्ट अधिकारी को धमकी का मामला भी सुनवाई में उठा

मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता राजदीप रस्तोगी कोर्ट के अधिकारी के तौर पर उपस्थित थे। उन्होंने बताया- एक दिन मेरे मोबाइल पर चार मिस्ड कॉल आई। मेरे साथ मौजूद एक वेलफेयर सोसायटी के सचिव ने फोन रिसीव किया तो कॉल करने वाले ने कथित तौर पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 12 सितंबर 2026 को FIR दर्ज की गई, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दी है।

धमकी की जानकारी सामने आने पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के अधिकारी या कोर्ट की सहायता करने वाले किसी भी व्यक्ति को बिना किसी डर या आशंका के अपनी जिम्मेदारी निभाने में सक्षम होना चाहिए। कोर्ट ने राजस्थान के मुख्य सचिव और DGP को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर मामले की ताजा स्थिति बताने और कथित पुलिस लापरवाही की वजह स्पष्ट करने को कहा।

24 घंटे के अंदर एक्शन लेने का आश्वासन दिया

सुनवाई के दौरान राजस्थान सरकार की ओर से DGP से फोन पर निर्देश लेने के लिए समय मांगा गया। इसके बाद कोर्ट को आश्वासन दिया गया कि धमकी और संबंधित मामले में 24 घंटे के भीतर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब इस मामले में राजस्थान पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की नजर रहेगी।

जयपुर के कोचिंग सेंटरों का मामला सुप्रीम कोर्ट की अवैध निर्माण और भूमि उपयोग को लेकर चल रही व्यापक निगरानी के बीच सामने आया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जिन क्षेत्रों का उपयोग केवल आवासीय गतिविधियों के लिए निर्धारित है, वहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित नहीं की जा सकतीं। ऐसी गतिविधियां पाए जाने पर संबंधित परिसर को पहले चरण में सील करने की कार्रवाई की जा सकती है।

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भवन या जमीन के इस्तेमाल को लेकर मुकदमा लंबित होने मात्र से कार्रवाई नहीं रोकी जा सकती है। उसका उपयोग स्वीकृत उद्देश्य के विपरीत पाया जाता है। बिना मंजूरी के बने ढांचे के मामले में कानून के अनुसार सीलिंग या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा सकती है।

सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को यह भी स्पष्ट किया कि कार्रवाई में किसी तरह का पिक एंड चूज रवैया नहीं होना चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वाले मामलों में बिना भेदभाव कार्रवाई की जानी चाहिए। अब जयपुर में निर्धारित क्षेत्रों के बाहर चल रहे कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन और JDA की अगली कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्व अदालतों में 63 साल के टलमटोल को न्याय से इनकार बताया
अपराध

राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्व अदालतों में 63 साल के टलमटोल को न्याय से इनकार बताया

सभी SIR आदेश एकमत, फॉर्म 6 में बदलाव सुप्रीम कोर्ट द्वारा मान्य: निर्वाचन आयोग
अपराध

सभी SIR आदेश एकमत, फॉर्म 6 में बदलाव सुप्रीम कोर्ट द्वारा मान्य: निर्वाचन आयोग

JMM ने BJP पर उठाए सवाल: MMDR कानून में झारखंड की हिस्सेदारी क्या होगी?
अपराध

JMM ने BJP पर उठाए सवाल: MMDR कानून में झारखंड की हिस्सेदारी क्या होगी?

सुर्या कान्त ने कानूनी छात्रों से खुली बातचीत: पुलिस कार्रवाई, कॉलेजियम और ट्यूशन फीस पर स्पष्ट जवाब
अपराध

सुर्या कान्त ने कानूनी छात्रों से खुली बातचीत: पुलिस कार्रवाई, कॉलेजियम और ट्यूशन फीस पर स्पष्ट जवाब

बिहार की कानून व्यवस्था पर BJP सांसद ने सरकार को खुला सवाल
अपराध

बिहार की कानून व्यवस्था पर BJP सांसद ने सरकार को खुला सवाल

पूर्व लोकसभा महासचिव ने चुनाव आयोग को दिया कड़ा सवाल: क्या निर्णय एकतरफ़ा था?
अपराध

पूर्व लोकसभा महासचिव ने चुनाव आयोग को दिया कड़ा सवाल: क्या निर्णय एकतरफ़ा था?

इलेक्शन कमिशन ने कहा SIR के सभी फैसले एकमत, वोटर नोटिस प्रक्रिया में सरलीकरण
अपराध

इलेक्शन कमिशन ने कहा SIR के सभी फैसले एकमत, वोटर नोटिस प्रक्रिया में सरलीकरण

सुप्रीम कोर्ट से 2,000 से अधिक नागरिकों की SIR रोक और चुनाव आयोग जांच की मांग
अपराध

सुप्रीम कोर्ट से 2,000 से अधिक नागरिकों की SIR रोक और चुनाव आयोग जांच की मांग

ताज़ा ख़बरें