होम›अपराध›अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड सरकार पर नए खनन कानून के विरोध को लेकर तीखा प्रहार
अपराध

अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड सरकार पर नए खनन कानून के विरोध को लेकर तीखा प्रहार

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड में संशोधित खान एवं खनिज कानून के विरोध को लेकर राज्य सरकार और उसके सहयोगियों की आलोचना की, कहा कि नया नियम पारदर्शिता लाएगा और निवेश‑रोजगार को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि इस विरोध से अवैध खनन व कोयला चोरी करने वालों को फायदा मिलता है, जिससे पर्यावरणीय क्षति और राजस्व हानि होती है।

26 सितंबर 2026 को 12:05 pm बजे
अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड सरकार पर नए खनन कानून के विरोध को लेकर तीखा प्रहार

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6ab7a5c3dab08d015f097bd4","slug":"annapurna-devi-jharkhand-mining-law-mmdr-act-illegal-mining-government-controversy-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: खनन कानून के विरोध पर अन्नपूर्णा देवी का हमला, बोलीं- इससे अवैध खनन करने वालों को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

झारखंड: खनन कानून के विरोध पर अन्नपूर्णा देवी का हमला, बोलीं- इससे अवैध खनन करने वालों को फायदा

Sat, 26 Sep 2026 04:39 PM IST

प्रतीक पांडेय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

Published by: प्रतीक पांडेय

Updated Sat, 26 Sep 2026 04:39 PM IST

सार

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संशोधित खान एवं खनिज कानून के विरोध को लेकर झारखंड सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि कानून से खनन व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और निवेश व रोजगार बढ़ेंगे। उन्होंने अवैध खनन से पर्यावरणीय नुकसान और राजस्व हानि का भी मुद्दा उठाया।

विज्ञापन

विस्तार

संसद से पारित संशोधित खान एवं खनिज कानून का विरोध करने पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को झारखंड सरकार और उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार के नए कानून का मकसद देशभर में खनन व्यवस्था में पारदर्शिता और एकरूपता लाना है। इसके बावजूद, राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस विरोध से अवैध खनन और कोयला चोरी करने वालों को ही फायदा मिल रहा है।

पारदर्शी व्यवस्था से उद्योगों को बढ़ावा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार खनन क्षेत्र को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि खनिजों की नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी राज्यों द्वारा तरह-तरह के टैक्स और शुल्क लगाए जाते हैं। इससे खनन क्षेत्र में कार्यरत उद्योगों के लिए नियम काफी जटिल हो जाते हैं। झारखंड जैसे खनिज समृद्ध राज्य में अधिक टैक्स और शुल्क लागू होने के कारण स्थानीय उद्योगों को मजबूरी में दूसरे राज्यों से खनिज खरीदना पड़ता है। केंद्र सरकार संशोधनों के माध्यम से टैक्स और शुल्क व्यवस्था में स्पष्टता तथा एकरूपता लाना चाहती है, ताकि राज्य में निवेश बढ़े और रोजगार के नए अवसर पैदा हों।

लालफीताशाही खत्म कर निवेशकों को सुविधा

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि नए कानून के लागू होने से लालफीताशाही कम होगी और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। नियम साफ और स्पष्ट होने से निवेशकों को काम करने में सहूलियत होगी, जिससे राज्य में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संशोधित कानून का विरोध दरअसल उस व्यवस्था को बनाए रखने का प्रयास है, जिससे अवैध खनन और अवैध कारोबार करने वालों को अनुचित फायदा पहुंचता रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य खनिज संपदा का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करते हुए उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देना है, लेकिन राज्य सरकार का रुख इसमें बाधा डाल रहा है।

विज्ञापन

अवैध खनन से जल संकट और राजस्व हानि

अवैध खनन के दुष्प्रभावों पर केंद्रीय मंत्री ने कोडरमा जिले का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि कोडरमा के डोमचांच इलाके में बड़े पैमाने पर हुए अवैध अभ्रक खनन के कारण कई छोटे तालाब पूरी तरह सूख गए। इससे स्थानीय लोगों के लिए पेयजल की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। इसके साथ ही, इस अवैध खनन के कारण राज्य सरकार को लाखों रुपये के राजस्व की हानि भी उठानी पड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में खनिज संपदा का बेहतर प्रबंधन करना और राज्य के विकास को गति देना शामिल है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी MLA भूपेंद्र सिंह के मानहानि मामले में आगे की कार्यवाही पर रोक लगाई

देवघर में कुख्यात गैंगस्टर शिबू मिश्रा का अचानक दिल का दौरा, पुलिस को मिली राहत

अमनुल्लाह के हस्तक्षेप से निजी विश्वविद्यालयों पर नए नियम

सुप्रीम कोर्ट के प्रमुख न्यायाधीश सूर्य कांत ने कहा: अदालतें नज़रअंदाज़ नहीं करेंगी छात्रों का शांति प्रदर्शनों का अधिकार

भारत के आपराधिक न्याय में द्वितीयक पीड़न: न्याय की राह में फिर‑से आघात

खनन विधि विरोध पर अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड सरकार पर लगाया आरोप: बढ़ता अवैध कारोबार

दंड राहत में पीड़ता की आवाज़ क्यों नहीं सुनाई देती?

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: मैजिस्ट्रेट की बरी‑की‑रिपोर्ट के खिलाफ पीड़ता की अपील सत्र कोर्ट में ही दायर होनी चाहिए

ताज़ा ख़बरें