होम›अपराध›हिंसा से ग्रस्त पारिवारिक विवादों में मध्यस्थता खतरनाक, जस्टिस नागरत्ना ने चेतावनी
अपराध

हिंसा से ग्रस्त पारिवारिक विवादों में मध्यस्थता खतरनाक, जस्टिस नागरत्ना ने चेतावनी

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बीवी नागरत्ना ने कहा कि जब पारिवारिक झगड़ों में हिंसा या शक्ति का गंभीर असंतुलन हो, तो मध्यस्थता न केवल उपयुक्त नहीं बल्कि खतरनाक भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में अदालत का न्याय प्राथमिक होना चाहिए और बच्चों की कस्टडी के लिये पेरेंटिंग प्लान और पेशेवर सलाह पर ध्यान देना चाहिए।

26 सितंबर 2026 को 01:04 pm बजे
हिंसा से ग्रस्त पारिवारिक विवादों में मध्यस्थता खतरनाक, जस्टिस नागरत्ना ने चेतावनी

सौजन्य से:- Navbharat Times

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बीवी नागरत्ना ने कहा है कि जिन पारिवारिक विवाद में हिंसा शामिल है, वहां अदालती न्याय की जगह मध्यस्थता का सहारा लेना खतरनाक भी साबित हो सकता है।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बीवी नागरत्ना ने शनिवार को पारिवारिक झगड़ों में मध्यस्थता के प्रति सावधान किया है। उनका कहना है कि जो महिलाएं हिंसा की शिकार हैं, जिन्हें कठोर नियंत्रण में रखा जाता है और जिन परिवारों में शक्ति का घोर असंतुलन है, वहां मध्यस्थता से और भी ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है।

सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बीवी नागरत्ना ने गुवाहाटी में सुप्रीम कोर्ट की फैमिली कोर्ट से जुड़ी समिति के रीजनल कॉन्फ्रेंस में कहा कि मध्यस्थता अदालती फैसले का स्थान नहीं ले सकती। उनका यह भी कहना है कि महिलाओं की मोल-भाव करने की स्थिति भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितना कि उसका कानूनी हक।

पारिवारिक विवादों में मध्यस्थता पर जस्टिस नागरत्ना

जस्टिस नागरत्ना ने पारिवारिक विवाद को लेकर महिलाओं के नजरिए से कहा कि मध्यस्थता में तेजी से सुनवाई होती है, प्राइवेसी रहती है और गोपनीयता होती है।

इससे महिलाओं को स्त्रीधन की वापसी, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और किश्तों की जगह एकमुश्त रकम पर फैसला लेने में आसानी होती है।

लेकिन, उन्होंने साफ कहा कि जहां महिलाएं हिंसा से पीड़ित हैं और उन्हें दबाकर रखा गया है, वहां इसमें दिक्कत आती है। उन्होंने कहा, 'मैं यह जोर देकर कहना चाहती हूं कि जहां हिंसा होती है, जबरदस्ती नियंत्रण या शक्ति का गंभीर असंतुलन है, वहां इनमें से कुछ भी लागू नहीं होता।'

वहां मध्यस्थता न सिर्फ अनुचित है, बल्कि नुकसानदेह और खतरनाक भी साबित हो सकता है और इससे ज्यादा मानसिक प्रताड़ना मिल सकती है।

उन्होंने मध्यस्थता की मौजूदा प्रक्रिया में खामियों को भी उजागर किया है।

उनका सुझाव है कि बच्चों की कस्टडी और मुलाकात के अधिकारों को लेकर पेरेंटिंग प्लान पर गौर करना चाहिए, न कि कस्टडी पाने के आदेश पर।

उन्होंने इस प्रक्रिया में एक योग चाइल्ड साकोलॉजिस्ट की सलाह लेने की भी राय दी है।

फैमिली कोर्ट बन चुके हैं सिविल कोर्ट

उन्होंने साफ किया कि जब फैमिली कोर्ट बनाए गए तो यह कतई मकसद नहीं था कि यहां कानूनी लड़ाई को बढ़ावा मिले।

लेकिन हकीकत ये है कि अब ये अलग नाम से सिविल कोर्ट की तरह काम करते हैं, क्योंकि यहां लंबित मामलों का अंबार लग चुका है। जबकि, लोग विवादों का जल्द समाधान चाहते हैं। (पीटीआई इनपुट के साथ)

लेखक के बारे मेंअंजन कुमारअंजन कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्टेंट एडिटर हैं और पिछले 24 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। अंजन अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े और बीते 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में राजनीति,चुनाव, जुडिशरी, डिफेंस, विदेश,करेंट अफेयर्स और बिजनेस जैसे विषयों पर लिख रहे हैं। डिजिटल मीडिया से जुड़ने के शुरुआती वर्षों में ये देश की एक टॉप लीडरशिप के आधिकारिक और राजनीतिक भाषणों और उनके पुस्तकों के संपादन कार्यों में भी योगदान दे चुके हैं। इन्होंने करियर का आरंभ टेलीविजन पत्रकारिता से किया और 14 वर्षों तक विभिन्न टीवी न्यूज चैनलों में सेवाएं दीं। इस कार्यकाल में इन्होंने सहारा समय नेशनल न्यूज चैनल पर 2006 में कन्या भ्रूण हत्या पर किए गए एक ऐतिहासिक स्टिंग ऑपरेशन पर बने'कोख में कत्ल' प्रोग्राम सीरीज को प्रोड्यूस किया, जो उन दिनों भारतीय संसद में भी छाया रहा। यहीं पर इन्होंने अगले ही साल पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम आंदोलन से जुड़े कार्यक्रमों पर न्यूज सीरीज बनाए, जिसकी देश की मीडिया में काफी चर्चा हुई। आगे के वर्षों में इसी चैनल पर 'मुर्दा, मवेशी, माफिया' प्रोग्राम सीरिज को भी पेश किया, जो दिल्ली-एनसीआर में मरे हुए मवेशियों का मांस बेचने वाली माफिया के खतरनाक स्टिंग ऑपरेशन पर आधारित था। ये 2002 के गुजरात विधानसभा चुनाव और 2004 के आम चुनावों से लेकर 2024 के आम चुनावों और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव तक को टीवी और डिजिटल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म के लिए कवर कर चुके हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्व अदालतों में 63 साल के टलमटोल को न्याय से इनकार बताया
अपराध

राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्व अदालतों में 63 साल के टलमटोल को न्याय से इनकार बताया

सभी SIR आदेश एकमत, फॉर्म 6 में बदलाव सुप्रीम कोर्ट द्वारा मान्य: निर्वाचन आयोग
अपराध

सभी SIR आदेश एकमत, फॉर्म 6 में बदलाव सुप्रीम कोर्ट द्वारा मान्य: निर्वाचन आयोग

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के मुख्य सचिव‑DGP को अनधिकृत कोचिंग सेंटरों पर जवाब देने का निर्देश दिया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के मुख्य सचिव‑DGP को अनधिकृत कोचिंग सेंटरों पर जवाब देने का निर्देश दिया

JMM ने BJP पर उठाए सवाल: MMDR कानून में झारखंड की हिस्सेदारी क्या होगी?
अपराध

JMM ने BJP पर उठाए सवाल: MMDR कानून में झारखंड की हिस्सेदारी क्या होगी?

सुर्या कान्त ने कानूनी छात्रों से खुली बातचीत: पुलिस कार्रवाई, कॉलेजियम और ट्यूशन फीस पर स्पष्ट जवाब
अपराध

सुर्या कान्त ने कानूनी छात्रों से खुली बातचीत: पुलिस कार्रवाई, कॉलेजियम और ट्यूशन फीस पर स्पष्ट जवाब

बिहार की कानून व्यवस्था पर BJP सांसद ने सरकार को खुला सवाल
अपराध

बिहार की कानून व्यवस्था पर BJP सांसद ने सरकार को खुला सवाल

पूर्व लोकसभा महासचिव ने चुनाव आयोग को दिया कड़ा सवाल: क्या निर्णय एकतरफ़ा था?
अपराध

पूर्व लोकसभा महासचिव ने चुनाव आयोग को दिया कड़ा सवाल: क्या निर्णय एकतरफ़ा था?

इलेक्शन कमिशन ने कहा SIR के सभी फैसले एकमत, वोटर नोटिस प्रक्रिया में सरलीकरण
अपराध

इलेक्शन कमिशन ने कहा SIR के सभी फैसले एकमत, वोटर नोटिस प्रक्रिया में सरलीकरण

ताज़ा ख़बरें