होम›अपराध›बिहार की कानून व्यवस्था पर BJP सांसद ने सरकार को खुला सवाल
अपराध

बिहार की कानून व्यवस्था पर BJP सांसद ने सरकार को खुला सवाल

संसद सदस्य शंभु शरण पटेल ने महिला सुरक्षा और बढ़ती अपराध प्रवृत्तियों को लेकर बिहार पुलिस की गिरती कार्यक्षमता की तीखी आलोचना की और राज्य में वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण व कार्रवाई की माँग की। उन्होंने कहा कि अपराधियों को कानून का डर नहीं है और बेहतर डीजीपी व मुख्य सचिव की आवश्यकता है।

26 सितंबर 2026 को 02:04 pm बजे
बिहार की कानून व्यवस्था पर BJP सांसद ने सरकार को खुला सवाल

सौजन्य से:- ABP News

'बिहार में चरमराई कानून व्यवस्था', महिला सुरक्षा पर BJP सांसद ने अपनी ही सरकार को घेरा

बिहार में बीजेपी सांसद ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. लॉ एंड ऑर्डर पर उठे सवालों के बीच कानून व्यवस्था पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस चरमरा चुकी है.

बिहार में बीजेपी के राज्यसभा सांसद ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. लॉ एंड ऑर्डर पर उठे सवालों के बीच कानून व्यवस्था पर जमकर हमला बोला है. महिला सुरक्षा लॉ एंड ऑर्डर पर उठ रहे सवालों के बीच बीजेपी राज्यसभा सांसद शंभु सरण पटेल ने अपनी ही बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा, "बिहार में पूरी तरह से कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गया है. बिहार में पुलिसिंग चरमरा चुकी है."

बीजेपी सांसद ने कहा कि अपराधियों में कानून का डर नहीं है, तभी तो इस तरह बेटियों से छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं. बिहार में एक अच्छे डीजीपी एक अच्छे मुख्य सचिव की जरूरत है. उन्होंने यह भी कहा कि बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की जरूरत है.

अधिकारियों के ट्रांसफर हों- शंभु शरण पटेल

बीजेपी सांसद शंभु शरण पटेल ने कहा कि IPS स्तर के अधिकारियों पर कार्रवाई हो. उन्होंने आरोप लगाया कि पटना SSP मेरा फोन नहीं उठाते हैं. एक लड़की के साथ दुर्घटना घटी और मैंने उन्हें 16 बार फोन किया, लेकिन पटना एसएसपी ने जवाब नहीं दिया. ऐसे में अब सोचिए आम आदमी का क्या होता होगा.

सांसद ने आगे कहा कि बिहार में पीएम मोदी के नाम पर वोट मिला है. हम लोगों को बिहार की जनता ने काम करने के लिए चुना है. उन्होंने कहा कि जनता का वोट लॉ एंड ऑर्डर को ठीक करने के लिए मिला है, लेकिन वह चरमरा गया है. उन्होंने कहा कि अगर किसी बेटी के साथ घटना होती है तो ये हमारे लिए निंदनीय है कि हम पुलिसिंग को ठीक करें.

जनता में गलत मैसेज जा रहा है- बीजेपी सांसद

बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार सख्ती से काम करती है. बिहार सरकार को वैसे ही काम करने की जरूरत है. बता दें कि बिहार में बीते दिनों युवतियों के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आए हैं. इस बीच बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. वहीं विपक्ष भी लगातार सत्ता पक्ष पर तीखा हमला बोलने से पीछे नहीं है.

जमुई छेड़छाड़ की घटना पर BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण बोले- 'बिहार में कानून...'

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के मुख्य सचिव‑DGP को अनधिकृत कोचिंग सेंटरों पर जवाब देने का निर्देश दिया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के मुख्य सचिव‑DGP को अनधिकृत कोचिंग सेंटरों पर जवाब देने का निर्देश दिया

JMM ने BJP पर उठाए सवाल: MMDR कानून में झारखंड की हिस्सेदारी क्या होगी?
अपराध

JMM ने BJP पर उठाए सवाल: MMDR कानून में झारखंड की हिस्सेदारी क्या होगी?

सुर्या कान्त ने कानूनी छात्रों से खुली बातचीत: पुलिस कार्रवाई, कॉलेजियम और ट्यूशन फीस पर स्पष्ट जवाब
अपराध

सुर्या कान्त ने कानूनी छात्रों से खुली बातचीत: पुलिस कार्रवाई, कॉलेजियम और ट्यूशन फीस पर स्पष्ट जवाब

पूर्व लोकसभा महासचिव ने चुनाव आयोग को दिया कड़ा सवाल: क्या निर्णय एकतरफ़ा था?
अपराध

पूर्व लोकसभा महासचिव ने चुनाव आयोग को दिया कड़ा सवाल: क्या निर्णय एकतरफ़ा था?

इलेक्शन कमिशन ने कहा SIR के सभी फैसले एकमत, वोटर नोटिस प्रक्रिया में सरलीकरण
अपराध

इलेक्शन कमिशन ने कहा SIR के सभी फैसले एकमत, वोटर नोटिस प्रक्रिया में सरलीकरण

सुप्रीम कोर्ट से 2,000 से अधिक नागरिकों की SIR रोक और चुनाव आयोग जांच की मांग
अपराध

सुप्रीम कोर्ट से 2,000 से अधिक नागरिकों की SIR रोक और चुनाव आयोग जांच की मांग

कर्नाटक हाई कोर्ट ने भाजपा नेता प्रताप सिंह को SC/ST अधिनियम के तहत दर्ज FIR पर अंतरिम राहत से इनकार किया
अपराध

कर्नाटक हाई कोर्ट ने भाजपा नेता प्रताप सिंह को SC/ST अधिनियम के तहत दर्ज FIR पर अंतरिम राहत से इनकार किया

दिल्ली हाई कोर्ट ने महिला को सुरक्षा का आदेश; सीजेपी नेताओं की डीपफ़ेक फोटो में पीएम मोदी की छवि
अपराध

दिल्ली हाई कोर्ट ने महिला को सुरक्षा का आदेश; सीजेपी नेताओं की डीपफ़ेक फोटो में पीएम मोदी की छवि

ताज़ा ख़बरें