होम›अपराध›देवघर में कुख्यात गैंगस्टर शिबू मिश्रा का अचानक दिल का दौरा, पुलिस को मिली राहत
अपराध

देवघर में कुख्यात गैंगस्टर शिबू मिश्रा का अचानक दिल का दौरा, पुलिस को मिली राहत

झारखंड के देवघर में कुख्यात गैंगस्टर शिवाशिष कश्यप उर्फ शिबू मिश्रा का घर में ही दिल का दौरा पड़कर निधन हो गया, जबकि पुलिस उन पर ढाई दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों के साथ तलाश में थी। शिबू ने बाबा परिहस्त के गिरोह की कमान संभाली थी और हाल ही में पुलिस ने उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों पर कार्रवाई जारी रखेगी।

26 सितंबर 2026 को 11:05 am बजे
देवघर में कुख्यात गैंगस्टर शिबू मिश्रा का अचानक दिल का दौरा, पुलिस को मिली राहत

सौजन्य से:- Jagran

कानून से पहले कुदरत का फैसला! देवघर पुलिस को थी शिबू की तलाश, बाबा परिहस्त गैंग की संभाल रहा था कमान

Deoghar Gangster Shibu Death: झारखंड के देवघर जिले के कुख्यात गैंगस्टर शिबू मिश्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई ...और पढ़ें

HighLights

- कुख्यात गैंगस्टर शिबू मिश्रा की हार्ट अटैक से देवघर में मौत।

- पुलिस को उसकी तलाश थी, ढाई दर्जन से अधिक मामले दर्ज।

- बाबा परिहस्त गिरोह की कमान संभाल रहा था शिबू मिश्रा।

जागरण संवाददाता, देवघर। Deoghar Gangster Shibu Mishra Death: झारखंड के देवघर जिले के कुख्यात गैंगस्टर शिवाशिष कश्यप उर्फ रिंकु उर्फ शिबू मिश्रा की मौत हो गई है। उसकी मौत से पुलिस ने राहत की सांस ली है। उसपर ढाई दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज थे और पुलिस को तलाश थी।

कुख्यात गैंगस्टर बाबा परिहस्त की मौत के बाद से उसके गिरोह की कमान शिबू ही संभाल रहा था। उसके इशारे पर रंगदारी वसूलने और जमीन पर कब्जा दिलाने का खेल चल रहा था। वह पहले कई बार जेल भी जा चुका था।

पिछले कुछ समय से पुलिस उसकी बेसब्री से तलाश कर रही थी। पिछले दिनों उसके गिरोह के दो कुख्यात सदस्यों सहित चार को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। पुलिस की खोजबीन के क्रम में ही अचानक हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।

शिबू की मौत की पुष्टि करते हुए एसपी प्रवीण पुष्कर ने कहा कि शुक्रवार को वह अपने घर में ही मौजूद था। उसके स्वजन भी वहां मौजूद थे। उसे अचानक छाती में तेज दर्द हुआ। परिवार के लोगों ने उसे तत्काल सीपीआर भी दिया।

शिबू को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथमदृष्टया यह मामला स्वाभाविक मौत का लग रहा है।

डॉक्टरों की टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया है। हालांकि, स्वजनों ने उसकी मौत को लेकर किसी प्रकार का आरोप किसी पर नहीं लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मेडिकल बोर्ड द्वारा किया गया पोस्टमार्टम

शिबू मिश्रा के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को मेडिकल बोर्ड द्वारा किया गया। बोर्ड में डॉ. कुंदन कुमार, डॉ. संजय कुमार और डॉ. अशोक अनुज शामिल थे। जानकारी हो कि उसकी मौत की खबर सुनने के बाद स्वजन शव को लेकर अस्पताल से चले गए थे।

सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी रवि ठाकुर व अन्य पुलिस पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन तब तक स्वजन शव को लेकर जा चुके थे। बाद में उसके शव को वापस लाया गया और उसका पोस्टमार्टम किया गया।

इस दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पोस्टमार्टम हाउस और आसपास के इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

ढाई दर्जन मामलों का आरोपित था शिबू

शिबू मिश्रा कुख्यात बदमाश था। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ढाई दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। 27 मामलों में उसे जेल भी हो चुकी है। कई बार वह जेल जा चुका था। जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से इस धंधे में शामिल हो जाता था।

उसके खिलाफ हत्या, डकैती, लूट, रंगदारी, हत्या का प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत नगर, कुंडा, मोहनपुर व मधुपुर थानों में मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ नगर थाना में सबसे अधिक 17 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा मधुपुर में चार, मोहनपुर में चार और कुंडा थाना में दो मामले दर्ज हैं।

पुलिस को उसकी तलाश जारी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह शुक्रवार को ही दिल्ली से देवघर लौटा था। इस दौरान घर पर ही उसकी अचानक तबीयत खराब हुई और उसकी मौत हो गई। यह भी बताया जाता है कि उसे नशा करने की बुरी आदत थी। वह काफी नशा किया करता था।

पुलिस को उसके गिरोह के अन्य साथियों की है तलाश

पुलिस शहर में सक्रिय बदमाशों व रंगदारों की तलाश में जुटी हुई है। इसी सिलसिले में दिवंगत बाबा परिहस्त गिरोह के दो कुख्यात बदमाशों सहित चार युवकों को हाल ही में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अब गिरोह के एक अहम सदस्य की मौत हो गई है।

इसके साथ ही पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में सघन छापेमारी कर रही है। पुलिस का प्रयास है कि ऐसे तत्वों पर जल्द से जल्द लगाम लगाई जाए।

जानकारी हो कि इससे पूर्व पुलिस ने रंगदारी के आरोप में ही एक और गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं, उसी गिरोह के चार अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- लंदन में देवघर के बाउंसर कुंदन राव की संदिग्ध मौत, स्वजन ने जताई हत्या की आशंका; शव के लिए सरकार से गुहार

यह भी पढ़ें- देवघर में हिंदुजा अस्पताल की शुरुआत, Assam CM ने कहा-मोदी सरकार में देश को मिले 22 एम्स और 846 मेडिकल कॉलेज

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड सरकार पर नए खनन कानून के विरोध को लेकर तीखा प्रहार
अपराध

अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड सरकार पर नए खनन कानून के विरोध को लेकर तीखा प्रहार

सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी MLA भूपेंद्र सिंह के मानहानि मामले में आगे की कार्यवाही पर रोक लगाई
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी MLA भूपेंद्र सिंह के मानहानि मामले में आगे की कार्यवाही पर रोक लगाई

अमनुल्लाह के हस्तक्षेप से निजी विश्वविद्यालयों पर नए नियम
अपराध

अमनुल्लाह के हस्तक्षेप से निजी विश्वविद्यालयों पर नए नियम

सुप्रीम कोर्ट के प्रमुख न्यायाधीश सूर्य कांत ने कहा: अदालतें नज़रअंदाज़ नहीं करेंगी छात्रों का शांति प्रदर्शनों का अधिकार
अपराध

सुप्रीम कोर्ट के प्रमुख न्यायाधीश सूर्य कांत ने कहा: अदालतें नज़रअंदाज़ नहीं करेंगी छात्रों का शांति प्रदर्शनों का अधिकार

भारत के आपराधिक न्याय में द्वितीयक पीड़न: न्याय की राह में फिर‑से आघात
अपराध

भारत के आपराधिक न्याय में द्वितीयक पीड़न: न्याय की राह में फिर‑से आघात

खनन विधि विरोध पर अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड सरकार पर लगाया आरोप: बढ़ता अवैध कारोबार
अपराध

खनन विधि विरोध पर अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड सरकार पर लगाया आरोप: बढ़ता अवैध कारोबार

दंड राहत में पीड़ता की आवाज़ क्यों नहीं सुनाई देती?
अपराध

दंड राहत में पीड़ता की आवाज़ क्यों नहीं सुनाई देती?

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: मैजिस्ट्रेट की बरी‑की‑रिपोर्ट के खिलाफ पीड़ता की अपील सत्र कोर्ट में ही दायर होनी चाहिए
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: मैजिस्ट्रेट की बरी‑की‑रिपोर्ट के खिलाफ पीड़ता की अपील सत्र कोर्ट में ही दायर होनी चाहिए

ताज़ा ख़बरें