सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनों में पुलिस कार्रवाई पर जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की आवश्यकता पर जोर दिया है, कोर्ट ने कहा कि विरोध प्रदर्शनों में हिंसा पर कार्रवाई होनी चाहिए और कानून को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

सौजन्य से:- Jagran
'कानून को अपने हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई जरूरी', CJP प्रदर्शन में लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट ने छात्र विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच पर जोर दिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने लोकतंत्र में विरोध प्रदर ...और पढ़ें
HighLights
- छात्र प्रदर्शनों में हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच हो।
- विरोध-प्रदर्शनों पर पुलिस प्रतिक्रिया के लिए स्पष्ट प्रोटोकॉल बने।
- कानून हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि देश भर में छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्य कांत ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन एक स्वाभाविक हिस्सा हैं और देश भर में सार्वजनिक प्रदर्शनों और विरोध-प्रदर्शनों पर पुलिस की प्रतिक्रिया को नियंत्रित करने के लिए एक स्पष्ट प्रोटोकॉल की आवश्यकता है।
'कानून को अपने हाथों में लेने वालों पर होनी चाहिए कार्रवाई'
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा है कि छात्र प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की ज्यादतियों के आरोपों की स्वतंत्र जांच क्यों नहीं होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर कहा कि जिन लोगों ने भी ज्यादती की या कानून अपने हाथ में लिया, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
'आरोपों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच जरूरी'
अदालत ने कहा कि नीट परीक्षा का विरोध कर रहे छात्रों पर पुलिस की ज्यादतियों से जुड़े सभी आरोपों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच जरूरी है। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर तय नियमों का उल्लंघन होता है तो कानून को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन तो होते ही हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि जब विरोध-प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई के लिए एक समान नियम लागू हो जाएंगे तो जिस किसी ने भी ज्यादती की है, कानून को अपने हाथ में लिया है या अत्याचार किया है उसे कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए।
खबरें और भी
भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि कोर्ट पुलिस हिंसा के आरोपों की जांच कर रही है, जिसमें गंभीर चोट, महिलाओं, वकीलों और मीडियाकर्मियों पर हमले के दावे शामिल हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि इन आरोपों से प्रथम दृष्टया अपराध होने का मामला बनता है।
घटनाओं की जांच के लिए बनेगी कमेटी?
खास बात यह है कि कोर्ट ने संकेत दिया है कि वह एक हाई-पावर्ड कमिटी बनाने का आदेश देगा जो दिल्ली और दूसरे राज्यों में हुई हिंसा की घटनाओं की जांच करेगी। हालांकि, कोर्ट ने यह भी माना कि पुलिस यह तर्क दे सकती है कि कभी-कभी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों में भी उपद्रवी तत्व घुस आते हैं, जिससे हिंसा हो सकती है।
इस बात पर ज़ोर देते हुए कि हर संबंधित पक्ष को कोर्ट की मदद करनी चाहिए सीजेआई ने कहा कि विरोध प्रदर्शनों और भीड़ को नियंत्रित करने के उपायों के लिए प्रस्तावित अखिल भारतीय प्रोटोकॉल में कुछ मामूली बदलावों की जरूरत होगी, क्योंकि चीजें अब पारंपरिक तरीके से नहीं हो रही हैं और इस मुद्दे पर ध्यान देने की जरूरत है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
लोकसभा में डिंपल यादव का सरकार पर हमला, सांसदों के दल बदल पर कानून लाने की मांग

पुलिस पहचान का अधिकार: क्या सादे कपड़ों में पुलिस लाठीचार्ज कर सकती है?

कलकत्ता उच्च न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्रों को रिहा करने और डेटा सुरक्षित रखने के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: जानें कब और कैसे किशोर पर वयस्क की तरह चलेगा मुकदमा

8 राज्यों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, जांच करें बलप्रयोग की बात

सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश, डिजिटल अरेस्ट को अलग कानूनी दायरे में लाने की तैयारी

भारत की शीर्ष अदालत ने विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए नाबालिगों को रिहा करने का आदेश दिया
ताज़ा ख़बरें
- संवैधानिक नैतिकता पर सवाल: इसे कम करने से एलजीबीटीक्यू+ अधिकारों की मांग करने वाली भविष्य की मुकदमेबाजी सीमित हो सकती है
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ़ एक्शन पर रोक, जांच की मांग
- केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी को लौटानी पड़ी 99 लाख की सब्सिडी
- AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने एंटी-पेपर लीक कानून की आलोचना की, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को खत्म करने की मांग
- पेपर लीक पर सख्ती: नए कानून में क्या है खास, कितनी मिलेगी सजा?
- पेपर लीक मामलों पर राठौड़ का वार
- नीट पेपर लीक पर भी अब होगी सख्त सजा, केंद्र सरकार ने लोकसभा में पेश किया संशोधित नियम
- सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, छात्र प्रदर्शन पर पुलिस को कहा, 'शांतिपूर्ण प्रदर्शन का हक़ नहीं छीन सकती'

