बंगाल में कानून का शासन: स्कूल ठीक करो सर्वे में वालंटियर के पिता की मौत पर शुभेंदु अधिकारी का दावा, CJP ने रखा प्रोटेस्ट
बांकुड़ा में एक सरकारी स्कूल की खराब हालत का जायजा लेने गए सीजेपी के एक वालंटियर के पिता की हुई मौत के मामले में पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने आरोपी अरेस्ट और कानून का शासन होने का दावा किया है।

सौजन्य से:- Navbharat Times
Bankura CJP School Thik Karo: पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में सीजेपी के वालंटियर के पिता की कथित हमले में घायल होने के बाद मौत के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी आक्रामक है। सीजेपी ने बांकुरा एक टीम भेजने का ऐलान किया है। इस मामले पर सीएम शुभेंदु अधिकारी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि एफआईआर में बीजेपी का नाम नहीं है।
हाइलाइट्स
बंगाल में स्कूल का सर्वे करने वाले वालंटियर की पिता की मौत का मामला
शुभेंदु अधिकारी बोले-एफआईआर में बीजेपी का नाम नहीं, आरोपी अरेस्ट
सीजेपी ने BJP कार्यकर्ताओं पर लगाया था वालंटियर के पिता हमले का आरोप
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में 'कॉकरोच जनता पार्टी' के स्कूल ठीक करो अभियान के तहत सरकारी स्कूल का सर्वे करने वाले स्वयंसेवक शेख अब्दुल हाफिज के पिता जनाब माफिक की मौत के मामले सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है। शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि उन्हें जो एफआईआर मिली हैं। उसमें बीजेपी का नाम नहीं है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि एफआईआर में जितने लोगों को नाम लिखा है उससे अधिक अरेस्ट किए गए हैं। शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया कि राज्य में कानून का शासन है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आरोप लगाया था कि सर्वे करने वाले वालंटियर के पिता पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमला किया। उसमें मौत हुई।
सीजेपी ने लगाया था बड़ा आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और अन्य नेताओं ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की थी। सीजेपी ने पश्चिम बंगाल पुलिस पर स्थानीय स्तर पर पर्याप्त सुरक्षा न देने और समय पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बाकुंडा में सीजेपी के सोमवार को होने वाले प्रोटेस्ट पर कहा कि कोई दिक्कत नहीं है। वे शांतिपूर्वक प्रोटेस्ट कर सकते हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नीट पेपर लीक के मुद्दे पर इस्तीफा लेने के बाद अब सीजेपी ने देश व्यापी 'स्कूल ठीक करो' अभियान छेड़ा है।
कब क्या हुआ
25 साल के अब्दुल हाफिज ने 13 अगस्त 2026 को बांकुड़ा जिले के कारिसुंडा गांव (इंदस थाना क्षेत्र) स्थित अपने पुराने सरकारी स्कूल का इंस्पेक्शन किया था।
आरोप है कि स्कूल की स्थिति का जायजा लेने और वीडियो बनाने के बाद, कुछ लोगों ने अब्दुल के घर पर हमला कर दिया और परिवार के साथ मारपीट की।
इस हिंसक झड़प के दौरान अब्दुल के बुजुर्ग पिता माफिक के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
दिपके ने क्या कुछ लिखा था
सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने लिखा था कि अब्दुल बंगाल के उस सरकारी स्कूल का जायजा लेने गए जहां उन्होंने कभी पढ़ाई की थी। सरकारी स्कूलों की खराब हालत के बारे में आवाज उठाने पर गुंडों (जिन पर BJP से जुड़े होने का आरोप है) के हमले में उनके पिता की मौत हो गई थी। मुझे बहुत गुस्सा आता है कि बेहतर स्कूलों की मांग करने पर लोगों की हत्या कर दी जाती है। सीजेपी अब्दुल और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। हम उनके पिता की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हैं।
बंगाल पहुंचेगी सीजेपी की टीम
दिपके ने लिखा है कि सीजेपी की एक टीम पश्चिम बंगाल जाएगी और यह सुनिश्चित करेगी कि अब्दुल और उनके परिवार को न्याय मिले। दिपके ने लिखा था कि और नफरत फैलाने वाले जो सोचते हैं कि वे हिंसा के जरिए हमें चुप करा सकते हैं। हम पीछे नहीं हटेंगे। हमारे सदस्यों पर हमला करें, हमें धमकाएं, हमें डराने की कोशिश करें, हम और भी मजबूती से लड़ेंगे। सीजेपी चीफ ने कहा था कि हम चुप नहीं रहेंगे। हम डरेंगे नहीं। हम बेहतर स्कूलों के लिए लड़ते रहेंगे।
लेखक के बारे मेंअचलेंद्र कटियारअचलेंद्र कुमार कटियार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गुजरात में रहकर पश्चिमी राज्यों की हलचल को कवर करते हैं। प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ-साथ अध्यापन को मिलाकर उन्हें 17 से अधिक वर्षों का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्यों में रिपोर्टर और एडिटर की भूमिका में काम किया है। अचलेंद्र कुमार कटियार ने सितंबर 2022 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था।
पिछले तीन वर्षों में उन्होंने तीन बड़े चुनावों को कवर किया है। इनमें 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव, 2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव शामिल हैं। गुजरात विधानसभा चुनावों में उन्होंने ‘गुजरात बोले’ के तहत कई ग्राउंड रिपोर्ट्स की थीं।
गुजरात की राजनीतिक हलचल हो या फिर कोई बड़ा घटनाक्रम, उसके तमाम पहलुओं को अचलेंद्र रिपोर्ट करते हैं। गुजरात में अहमदाबाद विमान हादसे को उन्होंने सभी एंगल से कवर किया था। राजनीतिक घटनाक्रमों को वे स्टोरी और वीडियो के जरिए पाठकों तक पहुंचाते हैं।
विशेषज्ञता:
गुजरात समेत पश्चिमी राज्यों की राजनीति पर अच्छी पकड़, अपराध और ब्यूरोक्रेसी की हलचल, शहरों के विकास से जुड़े अपडेट और बड़े आयोजनों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना।
पत्रकारिता अनुभव:
प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया को मिलाकर 17 से अधिक वर्षों से कार्यरत अचलेंद्र कुमार कटियार ने अप्रैल 2008 में मेरठ से प्रकाशित होने वाले डीएलए न्यूज़पेपर से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान (कानपुर लोकेशन) में सब-एडिटर के तौर पर काम किया। फिर कानपुर में ही दैनिक जागरण समूह के आई-नेक्ट न्यूज़पेपर में बतौर सब-एडिटर कार्य किया।
मार्च 2011 में उन्होंने दिल्ली का रुख किया और इंडिया न्यूज़ समूह के अख़बार आज समाज को जॉइन किया। यहां विभिन्न डेस्क के साथ-साथ खेल रिपोर्टिंग भी की। अप्रैल 2012 में हिंदुस्तान टाइम्स समूह के अख़बार हिंदुस्तान की युवा टीम का हिस्सा बने। यहां रहते हुए उन्होंने टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया और इंटरनेट की दुनिया से जुड़ी तमाम हलचलों को कवर किया।
2014 में वे हिंदुस्तान के दिल्ली ब्यूरो की रिपोर्टिंग टीम में शामिल हुए। इसके बाद दिल्ली मेट्रो, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और सीपीडब्ल्यूडी (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग) से जुड़ी खबरों के साथ-साथ दिल्ली की समस्याओं को कवर किया।
2017 में दिल्ली-एनसीआर के अंतर्गत आने वाले गुरुग्राम के ब्यूरो चीफ बने। बतौर चीफ रिपोर्टर उन्होंने हरियाणा की टीम को लीड किया। इस दौरान हरियाणा के 2019 विधानसभा और लोकसभा चुनावों को कवर किया। कई बड़ी रैलियों की रिपोर्टिंग की और कोरोना महामारी के दौरान ग्राउंड ज़ीरो से कवरेज किया।
विश्वविद्यालय में अध्यापन:
2020 में न्यूज़रूम से क्लासरूम की ओर रुख करते हुए उन्होंने गुजरात के वडोदरा स्थित पारूल यूनिवर्सिटी को जॉइन किया। यहां उन्होंने फैकल्टी ऑफ आर्ट्स के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में अध्यापन किया। इस दौरान पत्रकारिता के छात्रों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ फील्ड के अनुभवों से भी अवगत कराया।
अगस्त 2021 में उन्होंने मीडिया स्टार्टअप नेशन प्लान न्यूज़ को जॉइन किया। यहां ‘रिमांड’ नाम के टॉक शो के जरिए कई हस्तियों के इंटरव्यू किए।
शिक्षा / पुरस्कार:
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले अचलेंद्र कटियार ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (CSJM University), कानपुर के डीएवी कॉलेज से पीजी किया है। इसके बाद दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया से मीडिया की पढ़ाई की।
अच्छे काम के लिए अचलेंद्र कटियार को कई इन-हाउस और बाहरी संस्थाओं से पुरस्कार मिल चुके हैं। हरियाणा में काम के दौरान उन्हें ‘गुरुग्राम अचीवर्स अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र | Supreme Court Weekly Round-Up, Supreme Court, Weekly Round-Up

आज, 23 अगस्त को, राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को मंजूरी देने के लिए मतदान किया।

राष्ट्रीय विधानसभा ने कई महत्वपूर्ण कानूनों और संहिताओं को पारित करने के लिए मतदान किया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बंद कमरे में जातिसूचक गाली देने पर SC/ST कानून लागू नहीं, जानिए ‘Public View’ की कानूनी शर्त

राष्ट्रीय विधानसभा ने छह कानूनों को पारित करने के लिए मतदान किया और दंड संहिता में संशोधनों पर चर्चा की।

"गांवों को कानून की समझ" मॉडल का शुभारंभ समारोह: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गांवों तक कानून को पहुंचाना।

झारखंड हाईकोर्ट में आपराधिक अपीलों का 'चौंकाने वाला पेंडिंग मामला': सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में 44 साल की देरी पर चिंता जताई

वकील मुवक्किल के खिलाफ गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि वह विरोधी बन गई है: सुप्रीम कोर्ट
ताज़ा ख़बरें
- यमुना पर्यावरणः आर्ट ऑफ लिविंग पर लगा था 5 करोड़ जुर्माना, लौटाने का सुप्रीम आदेश - Supreme court orders refund rs 5 crore fine sri sri ravishankars art of living yamuna environment - Satya Hindi
- ‘जब तक वकील चाहेंगे, मैं BCI चेयरमैन रहूंगा’, सुप्रीम कोर्ट में याचिका के बीच मनन मिश्रा का करारा पलटवार
- मां की गवाही से दोषी ठहरा बेटा, धनबाद की अदालत ने भाई की पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमले के आरोपी को दी 7 साल की सजा - dhanbad court benu gorai gets 7 years for axe attack on sister in law
- रियल एस्टेट व्यापार कानून: रियल एस्टेट बाजार में हेरफेर करने के सख्त निषिद्ध कृत्य
- सऊदी नहीं इन देशों का कानून है सबसे सख्त, छोटी सी गलती पर मिलती है मौत!
- सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्रार के खिलाफ मामला रद्द किया, कहा- एफआईआर के पीछे गुटीय विवाद आपराधिक दोषी नहीं | आपराधिक कानून का इस्तेमाल गुटीय झगड़ों को निपटाने के लिए नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक मामला रद्द किया
- कांग्रेस देश के कानून और संविधान से ऊपर नहीं : नितिन नवीन
- 2008 के रंगदारी मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, 15 साल बाद कानून के शिकंजे में आया 72 साल का भगोड़ा

