हाईकोर्ट बोला- थानों के CCTV हर समय चालू रहें: 18 महीने का बैकअप भी जरूरी; NDPS केस में फुटेज डिलीट होने पर जताई नाराजगी - Bilaspur (Chhattisgarh) News
- Hindi News - Local - Chhattisgarh - Bilaspur - High Court Order: Police Stations Must Maintain 18 Month CCTV Footage हाईकोर्ट बोला- थानों के CCTV हर समय चालू रहें:18 महीने का बैकअप भी जरूरी; NDPS केस में फुटेज डिलीट हो…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Bilaspur
- High Court Order: Police Stations Must Maintain 18 Month CCTV Footage
हाईकोर्ट बोला- थानों के CCTV हर समय चालू रहें:18 महीने का बैकअप भी जरूरी; NDPS केस में फुटेज डिलीट होने पर जताई नाराजगी
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश के पुलिस थानों में लगे CCTV कैमरों की कार्यप्रणाली और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की डिवीजन बैंच ने कहा कि थानों में केवल कैमरे लगाना पर्याप्त नहीं है। सीसीटीवी सिस्टम हर समय चालू रहना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार कम से कम 18 महीने तक फुटेज सुरक्षित रखना जरूरी है।
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और पुलिस अधिकारियों को सीसीटीवी व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने के साथ पर्याप्त स्टोरेज और पावर बैकअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रशासनिक या तकनीकी लापरवाही के कारण इलेक्ट्रॉनिक सबूत नष्ट नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाए।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, जीपीएम के गौरेला थाने में दर्ज NDPS मामले के आरोपी बनवारी लाल गुप्ता समेत चार आरोपियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। आरोपियों का दावा था कि कथित घटना से एक दिन पहले ही पुलिस ने उन्हें थाने में बैठा लिया था। अपने दावे की पुष्टि के लिए उन्होंने 13 से 15 सितंबर 2024 के बीच की थाने की सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सीडीआर और टावर लोकेशन उपलब्ध कराने की मांग की थी।
आरोपियों की याचिका खारिज
ट्रायल कोर्ट में पुलिस ने बताया कि 18 महीने की स्टोरेज अवधि पूरी होने के कारण संबंधित सीसीटीवी फुटेज सिस्टम से ऑटोमेटिक डिलीट हो चुकी है। रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद हाईकोर्ट ने माना कि जब फुटेज उपलब्ध ही नहीं है, तो उसे पेश करने का आदेश नहीं दिया जा सकता। इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपियों की याचिका खारिज कर दी।
हाईकोर्ट ने कहा- पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी
हाईकोर्ट ने कहा कि पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का उद्देश्य व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। साथ ही इससे नागरिकों के अधिकारों की भी रक्षा होती है।
वहीं, राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि प्रदेश के 550 थानों में सीसीटीवी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 102.10 करोड़ रुपए की परियोजना पर काम चल रहा है। जिला स्तरीय निगरानी समितियां हर महीने थानों के सीसीटीवी सिस्टम की जांच करेंगी। साथ ही, 18 महीने की रिकॉर्डिंग का बैकअप सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित कर इसकी रिपोर्ट देंगी।
हाईकोर्ट ने आदेश की कॉपी मुख्य सचिव और डीजीपी को भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
………………………
हाईकोर्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
हाईकोर्ट ने पूछा-टेंडर हो चुका तो अनुमति में लेटलतीफी क्यों: गृह-वित्त विभाग के सचिव से मांगा एफिडेविट; 124 करोड़ में होगी दमकल गाड़ियों की खरीदी
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने 124 करोड़ रुपए की लागत से फायर बिग्रेड गाड़ियों और उपकरणों की खरीदी में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने राज्य शासन के गृह सचिव और वित्त सचिव को व्यक्तिगत शपथपत्र के साथ जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी। पढ़ें पूरी खबर…
- पुल के नीचे ह्यूम पाइप में मिला नवजात: रतनपुर में रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना,हालत स्थिर,अज्ञात माता-पिता की तलाश
- हाईकोर्ट बोला-वेतनवृद्धि रोकना छोटी सजा,प्रमोशन से नहीं रोक सकते: जूनियर्स की प्रमोशन तारीख से मिलेगा फायदा; 1991 में आरक्षक के पद पर हुई थी भर्ती
- कांग्रेसी नेता की सुपारी देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार: बिलासपुर में जान से मारने 5 लाख दिए थे; पहले हो चुकी है 3 आरोपियों की गिरफ्तारी
- बिलासपुर में घोंघा नदी में बहे भाई-बहन की मौत: बहनों को लेने गया था 7 साल का भाई; तेज बहाव में साइकिल नहीं संभाल पाया
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
हाईकोर्ट ने निजी धार्मिक संगठनों को शरिया कोर्ट का दर्जा नहीं मान्यता दी

इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया
ताज़ा ख़बरें
- हाईकोर्ट ने तय किया: शरिया कोर्ट नहीं बना सकता वैध तलाक, केवल धार्मिक राय दे सकता है
- सुप्रीम कोर्ट ने दो साल की देरी के बाद 3‑महीने की सीमा तोड़ते हुए आदेश सुनाया
- साइंस‑आधारित जांच व निजता: सुप्रीम कोर्ट ने किया जरूरी संतुलन पर ज़ोर
- शिवसेना पार्षद के डॉक्टर पर हमले के जमानत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाए, सड़कों पर ऐसे लोगों का हक नहीं
- छह महीने से अधिक आरक्षित फैसले पर पुनः सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश को आवेदन का अधिकार
- 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत: पेंडिंग ट्रैफिक चालानों का आसान निपटारा और बड़ी छूट
- सुप्रीम कोर्ट ने नगा उग्रवादी होपेसन निंगशेन की उम्रकैद की सजा को निलंबित कर, अपील तक दिल्ली से बाहर न जाने की शर्त लगाई
- सच्चाई की तलाश में: सुप्रीम कोर्ट ने 9 साल बाद दुष्कर्म के दोषी को रिहा किया

