होमअपराधत्विषा मौत केस में CBI ने अदालत में पेश की चार्जशीट, गिरिबाला-समर्थ के खिलाफ दहेज हत्या, घरेलू हिंसा समेत कई गंभीर आरोप - cbi files chargesheet in twisha sharma dowry death case
अपराध

त्विषा मौत केस में CBI ने अदालत में पेश की चार्जशीट, गिरिबाला-समर्थ के खिलाफ दहेज हत्या, घरेलू हिंसा समेत कई गंभीर आरोप - cbi files chargesheet in twisha sharma dowry death case

त्विषा मौत केस में CBI ने अदालत में पेश की चार्जशीट, गिरिबाला-समर्थ के खिलाफ दहेज हत्या, घरेलू हिंसा समेत कई गंभीर आरोप सीबीआई ने त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में भोपाल की अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें…

17 अगस्त 2026 को 09:55 am बजे
त्विषा मौत केस में CBI ने अदालत में पेश की चार्जशीट, गिरिबाला-समर्थ के खिलाफ दहेज हत्या, घरेलू हिंसा समेत कई गंभीर आरोप - cbi files chargesheet in twisha sharma dowry death case

सौजन्य से:- Jagran

त्विषा मौत केस में CBI ने अदालत में पेश की चार्जशीट, गिरिबाला-समर्थ के खिलाफ दहेज हत्या, घरेलू हिंसा समेत कई गंभीर आरोप

सीबीआई ने त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में भोपाल की अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें त्विषा की सास और पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह तथा पति समर्थ सिंह को दहेज हत्या, घरेलू हिंसा व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपित बनाया गया है।

HighLights

- CBI ने त्विषा शर्मा मौत मामले में चार्जशीट दाखिल की।

- सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह आरोपी बनाए गए।

- दहेज हत्या, घरेलू हिंसा, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। नोएडा से भोपाल ब्याही गई मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सीबीआई ने सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी। मामले में त्विषा की सास और पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह तथा पति वकील समर्थ सिंह को आरोपित बनाया गया है।

चार्जशीट दाखिल होने के साथ ही मामले की न्यायिक प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है। सीबीआई की ओर से अदालत में पेश किए गए दस्तावेजों और साक्ष्यों का दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अध्ययन शुरू कर दिया है। बचाव और अभियोजन पक्ष के वकील चार्जशीट में दर्ज तथ्यों का उपलब्ध साक्ष्यों से क्रॉस-वेरिफिकेशन करेंगे।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2) (दहेज हत्या), 85 (घरेलू हिंसा या प्रताड़ना) और 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने के साथ) दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की धारा 3, 3(5) और 4 के तहत आरोप लगाए गए हैं।

दस्तावेजों और साक्ष्यों की जांच के बाद तय होगी आगे की दिशा

चार्जशीट के बाद अब अदालत के समक्ष मामले की अगली प्रक्रिया दस्तावेजों और साक्ष्यों के परीक्षण पर निर्भर करेगी। दोनों पक्षों के अधिवक्ता सीबीआई द्वारा पेश किए गए तथ्यों की बारीकी से जांच कर अपनी दलीलें तैयार करेंगे।

यह भी पढ़ें- त्विषा शर्मा डेथ केस में गिरिबाला और समर्थ सिंह को झटका, 11 अगस्त तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

साक्ष्यों और चार्जशीट में सामने आए तथ्यों के आधार पर दोनों पक्ष अदालत में अपना पक्ष रखेंगे। इसके बाद न्यायालय मामले में आगे की सुनवाई और न्यायिक प्रक्रिया को लेकर निर्णय करेगा।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र | Supreme Court Weekly Round-Up, Supreme Court, Weekly Round-Up
अपराध

सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र | Supreme Court Weekly Round-Up, Supreme Court, Weekly Round-Up

आज, 23 अगस्त को, राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को मंजूरी देने के लिए मतदान किया।
अपराध

आज, 23 अगस्त को, राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को मंजूरी देने के लिए मतदान किया।

राष्ट्रीय विधानसभा ने कई महत्वपूर्ण कानूनों और संहिताओं को पारित करने के लिए मतदान किया।
अपराध

राष्ट्रीय विधानसभा ने कई महत्वपूर्ण कानूनों और संहिताओं को पारित करने के लिए मतदान किया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बंद कमरे में जातिसूचक गाली देने पर SC/ST कानून लागू नहीं, जानिए ‘Public View’ की कानूनी शर्त
अपराध

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बंद कमरे में जातिसूचक गाली देने पर SC/ST कानून लागू नहीं, जानिए ‘Public View’ की कानूनी शर्त

राष्ट्रीय विधानसभा ने छह कानूनों को पारित करने के लिए मतदान किया और दंड संहिता में संशोधनों पर चर्चा की।
अपराध

राष्ट्रीय विधानसभा ने छह कानूनों को पारित करने के लिए मतदान किया और दंड संहिता में संशोधनों पर चर्चा की।

"गांवों को कानून की समझ" मॉडल का शुभारंभ समारोह: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गांवों तक कानून को पहुंचाना।
अपराध

"गांवों को कानून की समझ" मॉडल का शुभारंभ समारोह: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गांवों तक कानून को पहुंचाना।

झारखंड हाईकोर्ट में आपराधिक अपीलों का 'चौंकाने वाला पेंडिंग मामला': सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में 44 साल की देरी पर चिंता जताई
अपराध

झारखंड हाईकोर्ट में आपराधिक अपीलों का 'चौंकाने वाला पेंडिंग मामला': सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में 44 साल की देरी पर चिंता जताई

वकील मुवक्किल के खिलाफ गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि वह विरोधी बन गई है: सुप्रीम कोर्ट
अपराध

वकील मुवक्किल के खिलाफ गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि वह विरोधी बन गई है: सुप्रीम कोर्ट

ताज़ा ख़बरें