होम›मुकदमे›कांवड़ियों से अपील: जल चढ़ाए, लेकिन कानून हाथ में न लें
मुकदमे

कांवड़ियों से अपील: जल चढ़ाए, लेकिन कानून हाथ में न लें

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से पुलिस प्रशासन ने कानून हाथ में न लेने और संवेदनशील व्यवहार करने की अपील की है. अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) नवीन अरोरा ने विश्राम शिविरों और यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है.

3 अगस्त 2026 को 05:16 am बजे
कांवड़ियों से अपील: जल चढ़ाए, लेकिन कानून हाथ में न लें

सौजन्य से:- ABP News

Bhadohi News: 'बाबा को जल चढ़ाए, लेकिन कानून हाथ में न लें', ADG की कांवड़ियों से अपील

Bhadohi Kanwar Yatra: अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) वाराणसी जोन नवीन अरोरा ने भदोही पहुंचकर वाराणसी से प्रयागराज नेशनल हाईवे पर कांवड़ यात्रा मार्गों का गहन स्थलीय निरीक्षण किया.

सावन माह की शुरुआत के साथ ही पवित्र कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) वाराणसी जोन नवीन अरोरा ने भदोही पहुंचकर वाराणसी से प्रयागराज नेशनल हाईवे पर कांवड़ यात्रा मार्गों का गहन स्थलीय निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान एडीजी नवीन अरोरा के साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) विंध्याचल परिक्षेत्र पूनम, पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी और एएसपी शुभम अग्रवाल सहित तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे. ADG ने नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था, नो-व्हीकल जोन व ट्रैफिक डायवर्जन का बारीकी से जायजा लिया.

सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर

विश्राम शिविरों का एडीजी ने किया निरीक्षण

एडीजी नवीन अरोरा ने यात्रा मार्गों पर स्थापित विश्राम शिविरों में भोजन, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा शिविरों, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और क्रेन की तैनाती का निरीक्षण किया. उन्होंने अपने मातहतों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार कांवड़ियों की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

कांवड़ियों से संवेदनशील व्यवहार करने की हिदायत

स्थलीय निरीक्षण के बाद ज्ञानपुर स्थित पुलिस लाइन में आयोजित समीक्षा बैठक में एडीजी ने ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी सर्विलांस, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और संवेदनशील घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए. नवीन अरोरा ने अधिकारियों को हर शिवभक्त और फरियादी के साथ संवेदनशील व्यवहार करने की सख़्त हिदायत दी है.

कांवड़ियों से कानून हाथ में न लेने की अपील

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों को श्रीराम का वंशज बताते हुए उनसे यात्रा के दौरान मर्यादा, संयम और अनुशासन बनाए रखने की अपील के साथ सख़्त हिदायत दी है कि श्रद्धालु किसी भी सूरत में कानून हाथ में न लें और असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

योगी आदित्यनाथ ने आगाह किया कि कुछ राजनीतिक दल और विरोधी तत्व चाहते हैं कि यात्रा में विवाद व हुड़दंग हो ताकि इस पवित्र आयोजन पर पाबंदी लग सके, इसलिए कांवड़िए उनकी साजिशों से सतर्क रहकर कानून-व्यवस्था के दायरे में अपनी यात्रा पूरी करें. देवो के देव बाबा भोलेनाथ को सच्ची श्रद्धा के साथ जलाभिषेक कर अपने और अपने परिवार देश प्रदेश में खुशहाली की मंगल कामना करे.

Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?
मुकदमे

ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत
मुकदमे

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल
मुकदमे

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं
मुकदमे

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी
मुकदमे

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना
मुकदमे

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्‍स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न
मुकदमे

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्‍स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न

ताज़ा ख़बरें