होम›वकील›इलाहाबाद हाईकोर्ट में ज्ञानवापी वजूखाना सर्वे की याचिका की सुनवाई टली, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
वकील

इलाहाबाद हाईकोर्ट में ज्ञानवापी वजूखाना सर्वे की याचिका की सुनवाई टली, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार

हिंदू पक्ष की ओर से राखी सिंह द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई को स्थगित किया गया क्योंकि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है; अब 17 नवंबर के बाद ही अगली तारीख तय हो सकती है। याचिका में वजूखाना के वैज्ञानिक सर्वे की मांग की गई है, जबकि विवाद में शिवलिंग का दावा और फव्वारा का विवाद जारी है और दोनों पक्ष मध्यस्थता को अस्वीकार कर चुके हैं।

6 अक्टूबर 2026 को 11:04 am बजे
इलाहाबाद हाईकोर्ट में ज्ञानवापी वजूखाना सर्वे की याचिका की सुनवाई टली, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार

सौजन्य से:- Aaj Tak

Sign In

Advertisement

X

ज्ञानवापी परिसर के वजूखाने के वैज्ञानिक सर्वे की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई फिलहाल टल गई है. सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग होने की वजह से ये फैसला लिया गया है. अब इस मामले पर 17 नवंबर के बाद ही सुनवाई हो सकती है.

ये याचिका हिंदू पक्ष की ओर से राखी सिंह ने दाखिल की है. याचिका में राखी सिंह ने ज्ञानवापी के वजूखाने का वैज्ञानिक तरीके से सर्वे की मांग की है.

निचली अदालत से याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. इस मामले की सुनवाई जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच कर रही है.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि 15 मई 2022 में ज्ञानवापी परिसर के वजूखाना में एडवोकेट कमिश्नर के सर्वे के दौरान शिवलिंग जैसी आकृति मिलने का दावा किया गया था. हिंदू पक्ष इसे प्राचीन शिवलिंग बताता है, जबकि मुस्लिम पक्ष का कहना है कि वो एक फव्वारा है.

इसके बाद, 20 मई 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने उस जगह को सुरक्षित रखने का आदेश दिया था. अदालत के निर्देश के बाद से वो पूरा क्षेत्र सील है और वहां किसी भी तरह की गतिविधि पर पूरी तरह रोक है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ज्ञानवापी विवाद: सुप्रीम कोर्ट की बड़ी पहल, हिंदू-मुस्लिम पक्षों को विशेष लोक अदालत भेजा

मध्यस्थता के लिए तैयार नहीं दोनों पक्ष

विवाद को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की पहल पर दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता की कोशिश भी की गई थी, लेकिन दोनों पक्षों ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था. वकीलों का मानना है कि ये कानूनी मामला बेहद नाजुक है और इसका स्थायी समाधान सिर्फ अदालत के आखिरी फैसले से ही निकल सकता है.

---- समाप्त ----

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सलमान खान बनाम ‘काला हिरण’ – हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, निर्माताओं की याचिका पर क्या कहा?
वकील

सलमान खान बनाम ‘काला हिरण’ – हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, निर्माताओं की याचिका पर क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों की अनुमति हेतु याचिका को सूचीबद्ध किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों की अनुमति हेतु याचिका को सूचीबद्ध किया

भारत के सर्वोच्च न्यायालय में तीन नए न्यायाधीश, कार्यबल बढ़कर 37
वकील

भारत के सर्वोच्च न्यायालय में तीन नए न्यायाधीश, कार्यबल बढ़कर 37

डेल्ही, गुजरात और तेलंगाना में नए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति
वकील

डेल्ही, गुजरात और तेलंगाना में नए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति

पंजाब सरकार ने सीबीआई जांच आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में दायर किया विशेष याचिका
वकील

पंजाब सरकार ने सीबीआई जांच आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में दायर किया विशेष याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी केस के जज पर कार्रवाई का आदेश, नई सरकारी वकील की नियुक्ति भी
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी केस के जज पर कार्रवाई का आदेश, नई सरकारी वकील की नियुक्ति भी

उच्च न्यायालय ने 2022 के आदेश की अनदेखी पर चार वरिष्ठ अधिकारियों पर अवमानना का आरोप लगाया
वकील

उच्च न्यायालय ने 2022 के आदेश की अनदेखी पर चार वरिष्ठ अधिकारियों पर अवमानना का आरोप लगाया

सुप्रीम कोर्ट ने टाटा केमिकल्स को मिली राहत, कच्छ में पर्यावरणीय कठोर कार्रवाई पर रोक
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने टाटा केमिकल्स को मिली राहत, कच्छ में पर्यावरणीय कठोर कार्रवाई पर रोक

ताज़ा ख़बरें