होम›वकील›मुख्य न्यायाधीश उपाध्याय: न्याय सुनिश्चित करने के लिये कानूनों को लचीला बनाना आवश्यक
वकील

मुख्य न्यायाधीश उपाध्याय: न्याय सुनिश्चित करने के लिये कानूनों को लचीला बनाना आवश्यक

दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति पर आयोजित विदाई समारोह में कहा कि न्याय को साकार करने के लिये उन्होंने कानूनों में कुछ लचीलापन लाने का प्रयास किया। उन्होंने यह भी बताया कि उनका लक्ष्य महान जज बनने से अधिक एक अच्छा जज बनना है और दिल्ली हाई कोर्ट के मामलों की जटिलता और विविधता को बेमिसाल बताया।

6 अक्टूबर 2026 को 02:05 pm बजे
मुख्य न्यायाधीश उपाध्याय: न्याय सुनिश्चित करने के लिये कानूनों को लचीला बनाना आवश्यक

सौजन्य से:- Jagran

'न्याय सुनिश्चित करने के लिए कानूनों को लचीला बनाने की कोशिश की', बोले मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय

दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत होने पर विदाई समारोह में न्याय ...और पढ़ें

HighLights

- मुख्य न्यायाधीश ने न्याय हेतु कानूनों को लचीला बनाने पर जोर दिया।

- दिल्ली हाई कोर्ट के मामलों की जटिलता और विविधता बेमिसाल बताई।

- उन्होंने महान नहीं, अच्छा जज बनने का लक्ष्य रखा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि न्याय सुनिश्चित करने के लिए कानूनों को थोड़ा लचीला बनाने की कोशिश की। सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर पदोन्नत होने पर आयोजित विदाई समारोह का संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने जज के काम को कानून, न्याय और करुणा को एक साथ जोड़ने की कोशिश बताया।

उन्होंने कहा कि दूसरे जजों की तरह, मुझे भी ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ा जब कानून सही नतीजा नहीं दे पा रहा था और न्याय से अलग-थलग लग रहा था। ऐसी स्थितियों में, मैंने हकदार वादियों के लिए कानून को न्याय की ओर थोड़ा मोड़ने की कोशिश की। ऐसा कर पाना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है। अच्छे बनाम महान जज की बहस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश हमेशा महान जज बनने के बजाय एक अच्छा जज बनने की रही है।

दिल्ली हाईकोर्ट में आनेवाले मामलों की जटिलता और विविधता बेमिसाल

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश या महाराष्ट्र जैसे राज्यों की तुलना में दिल्ली भौगोलिक रूप से छोटा इलाका है, लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट को संभालना बिल्कुल भी आसान नहीं है और इस कोर्ट में आने वाले मामलों की जटिलता और विविधता बेमिसाल है। दिल्ली हाई कोर्ट की तुलना एक भारतीय थाली से करते हुए उन्होंने कहा कि एक ही थाली में कई तरह के व्यंजन परोसे जाते हैं।

संबोधन का समापन हल्के-फुल्के अंदाज में करते हुए मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने आस्कर वाइल्ड का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जहां भी जाते हैं, खुशियां फैलाते हैं, जबकि कुछ लोग तब खुशियां फैलाते हैं जब वे वहां से चले जाते हैं। मुझे नहीं पता कि मुझे किस श्रेणी में रखा जाएगा, लेकिन इसका जवाब आने वाली पीढ़ियां ही देंगी। विदाई समारोह में हाई कोर्ट के न्यायाधीश, प्रशासनिक अधिकारी के अलावा बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 37, तीन नए जजों को CJI सूर्यकांत ने शपथ दी
वकील

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 37, तीन नए जजों को CJI सूर्यकांत ने शपथ दी

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की सीबीआई जांच विरोधी अपील पर सुनवाई तय की
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की सीबीआई जांच विरोधी अपील पर सुनवाई तय की

सुप्रीम कोर्ट में तीन नये जजों ने शपथ ली, जजों की संख्या हुई 37
वकील

सुप्रीम कोर्ट में तीन नये जजों ने शपथ ली, जजों की संख्या हुई 37

तीन हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट में शपथ लेते, benches की संख्या 37 हो गई
वकील

तीन हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट में शपथ लेते, benches की संख्या 37 हो गई

उत्ताखंड उच्च न्यायालय: पत्नी के पूर्व विवाह के बेटे को दत्तक लेकर भी पति नहीं टाल सकते रखरखाव ज़िम्मेदारी
वकील

उत्ताखंड उच्च न्यायालय: पत्नी के पूर्व विवाह के बेटे को दत्तक लेकर भी पति नहीं टाल सकते रखरखाव ज़िम्मेदारी

सीजेआई सूर्य कांत ने नई सुप्रीम कोर्ट ब्लॉक में तीन न्यायाधीशों को शपथ दिलाई, सदन की कार्यशक्ति 37 तक पहुंची
वकील

सीजेआई सूर्य कांत ने नई सुप्रीम कोर्ट ब्लॉक में तीन न्यायाधीशों को शपथ दिलाई, सदन की कार्यशक्ति 37 तक पहुंची

तीन नए सुप्रीम कोर्ट जज ने ली शपथ, कुल संख्या 37 तक बढ़ी
वकील

तीन नए सुप्रीम कोर्ट जज ने ली शपथ, कुल संख्या 37 तक बढ़ी

इलाहाबाद हाईकोर्ट में ज्ञानवापी वजूखाना सर्वे की याचिका की सुनवाई टली, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
वकील

इलाहाबाद हाईकोर्ट में ज्ञानवापी वजूखाना सर्वे की याचिका की सुनवाई टली, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार

ताज़ा ख़बरें