श्रीनगर कोर्ट ने कहा, महिला को आजीविका के लिये दूसरी शादी अनिवार्य नहीं, पति को 20 लाख मुआवजा
कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि वैवाहिक संबंध समाप्त होने पर भी महिला को अपना जीवन चलाने के लिये दूसरी शादी पर मजबूर नहीं किया जा सकता और उसकी स्वायत्तता का सम्मान होना चाहिए। इसके साथ ही, पति को महिला और नाबालिग बेटी के लिये माह‑दर‑माह आर्थिक सहायता के साथ मानसिक एवं भावनात्मक पीड़ा के लिये 20 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया गया है।

सौजन्य से:- Jagran
महिला को गुजारा चलाने के लिए दूसरी शादी की जरूरत नहीं, श्रीनगर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; पति देगा 20 लाख मुआवजा
श्रीनगर अदालत ने फैसला सुनाया है कि वैवाहिक संबंध टूटने के बाद महिला को गुजारा चलाने के लिए दूसरी शादी ...और पढ़ें
HighLights
- महिला को गुजारा चलाने के लिए दूसरी शादी की जरूरत नहीं।
- पति को महिला और बेटी के लिए आर्थिक सहायता का आदेश।
- घरेलू हिंसा के लिए 20 लाख रुपये मुआवजा मंजूर किया।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। वैवाहिक संबंध टूटने के बाद किसी महिला से अपनी आजीविका के लिए दूसरी शादी करने की अपेक्षा नहीं की जा सकती। शादी करना या न करना उसका व्यक्तिगत निर्णय है और उसकी स्वायत्तता व गरिमा का सम्मान किया जाना चाहिए। श्रीनगर की विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट मसर्रत जबीन की अदालत ने घरेलू हिंसा से जुड़े एक मामले में यह टिप्पणी की।
अदालत ने शीमा इकबाल उर्फ शबनम की याचिका पर सुनवाई करते हुए पति को महिला और उसकी नाबालिग बेटी के लिए आर्थिक सहायता देने का आदेश दिया। अदालत ने मानसिक प्रताड़ना और भावनात्मक पीड़ा के लिए 20 लाख रुपये मुआवजा भी मंजूर किया। महिला ने 40 लाख रुपये मुआवजे की मांग की थी।
हर माह 45 हजार रुपये देने का आदेश
अदालत ने पति को महिला के लिए 15 हजार रुपये प्रतिमाह, उसके साथ रह रही नाबालिग बेटी के भरण-पोषण, शिक्षा और चिकित्सा खर्च के लिए 20 हजार रुपये प्रतिमाह तथा आवास के किराए के लिए 10 हजार रुपये प्रतिमाह देने का निर्देश दिया है। किसी अन्य अदालत से इसी अवधि के लिए मिलने वाली राहत का समायोजन किया जाएगा।
घरेलू हिंसा में मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना भी शामिल
अदालत ने कहा कि घरेलू हिंसा केवल शारीरिक मारपीट तक सीमित नहीं है। मानसिक, भावनात्मक, मौखिक और आर्थिक प्रताड़ना के साथ आर्थिक संसाधनों से वंचित करना और आवास से संबंधित अधिकारों को प्रभावित करना भी कानून के दायरे में आता है।
सुप्रीम कोर्ट के प्रभा त्यागी बनाम कमलेश देवी फैसले का हवाला देते हुए अदालत ने कहा कि घरेलू हिंसा कानून का संरक्षण पुराने घरेलू संबंधों से जुड़े मामलों में भी लागू हो सकता है।
बाद में वैवाहिक संबंध खत्म होने से पहले की हिंसा खत्म नहीं होती
पति ने वैवाहिक संबंध समाप्त होने का हवाला देते हुए मामले की सुनवाई पर सवाल उठाया था। अदालत ने कहा कि संबंध बाद में समाप्त हो जाने से उस दौरान हुई कथित घरेलू हिंसा के लिए उपलब्ध कानूनी संरक्षण अपने आप समाप्त नहीं होता।
मामले के अनुसार, महिला की शादी प्रतिवादी से हुई थी और उनकी तीन बेटियां हैं। दोनों के बीच विवाद के बाद अलगाव और फिर सुलह हुई थी। इसके बाद दोनों ने दोबारा निकाह किया। बाद में महिला अपनी एक नाबालिग बेटी के साथ अलग रहने लगी। उसने पति और सास पर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। प्रतिवादियों ने आरोपों से इनकार किया था।
अदालत ने कहा कि महिला की अपनी आय न होने और नाबालिग बच्चे की जिम्मेदारी होने की स्थिति में उसकी आर्थिक व आवासीय सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि भरण-पोषण की राशि हर मामले में संबंधित पक्षों की आय, जरूरत और परिस्थितियों के आधार पर तय होगी।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गिटपॉड से £76 मिलियन का दावा: शेनन बर्न्स के डिसएबिलिटी भेदभाव मामले की कहानी

बैंक लेन‑देनों को पति की मासिक उपलब्ध आय नहीं माना जा सकता: दिल्ली हाई कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल जज की बंधक रिहाई पर सलाह को खारिज किया

बॉम्बे हाईकोर्ट में विजय माल्ल्या के खिलाफ 8,752 करोड़ की बकाया वसूली पर तीव्र बहस

वीज़ा होने पर भी भारत प्रवेश की गारंटी नहीं: दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला

स्थायी लोकअदालत ने लातेहार में 8‑10 साल पुराने मामलों का त्वरित निपटारा

सुप्रीम कोर्ट को अनचाही सलाह देने पर ट्रायल जज को मिला प्रश्नावली

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा, स्लम वासियों को एसआरए परियोजना को जकड़ नहीं सकता
ताज़ा ख़बरें
- अल्लाहाबाद उच्च न्यायालय ने 10% वार्षिक वृद्धि वाले पत्नी रख-रखाव आदेश को सराहा: "नवोन्मेषी विचार"
- एलएंडटी की बोली खारिज, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रतिबंध की शर्त को मान्य किया
- ससुर को घरेलू हिंसा कानून के तहत जिम्मेदार नहीं ठहराया गया: दिल्ली हाईकोर्ट का निर्णय
- केरल हाई कोर्ट ने पिता के पैसे से खरीदी गई संयुक्त‑नाम वाली संपत्ति को पत्नी की अकेली मालकिन घोषित किया
- सुप्रीम कोर्ट: बिना भरे ई‑चालान पर गाड़ी जप्त, पंजीयन एवं पीयूसी नवीनीकरण रोके
- सुप्रीम कोर्ट ने बिहार को गंगा के फ्लड‑प्लेन से अतिक्रमण हटाने के लिए 8 हफ्ते की अंतिम समय सीमा दी
- सुप्रीम कोर्ट ने बिहार को 8 हफ्ते में गंगा बाढ़ क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने का अंतिम आदेश
- दांव में AI से चल रहा 'शांतिपूर्ण स्कूल गेट' मॉडल: यातायात नियमों के पालन में जागरूकता बढ़ाने का नया कदम

