होमअपराधसपा के पूर्व प्रत्याशी आरपी. यादव समेत 14 को उम्रकैद: रायबरेली के सोमू ढाबा हत्याकांड में जिला अदालत ने सुनाया फैसला - Raebareli News
अपराध

सपा के पूर्व प्रत्याशी आरपी. यादव समेत 14 को उम्रकैद: रायबरेली के सोमू ढाबा हत्याकांड में जिला अदालत ने सुनाया फैसला - Raebareli News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Raibareli - Raebareli Somu Dhaba Murder Case Verdict | RP Yadav 14 Others Sentenced सपा के पूर्व प्रत्याशी आरपी. यादव समेत 14 को उम्रकैद:रायबरेली के सोमू ढाबा हत्याकांड में जिला अदा…

19 अगस्त 2026 को 09:54 am बजे
सपा के पूर्व प्रत्याशी आरपी. यादव समेत 14 को उम्रकैद:  रायबरेली के सोमू ढाबा हत्याकांड में जिला अदालत ने सुनाया फैसला - Raebareli News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Raibareli

- Raebareli Somu Dhaba Murder Case Verdict | RP Yadav 14 Others Sentenced

सपा के पूर्व प्रत्याशी आरपी. यादव समेत 14 को उम्रकैद:रायबरेली के सोमू ढाबा हत्याकांड में जिला अदालत ने सुनाया फैसला

- कॉपी लिंक

रायबरेली के बहुचर्चित 'सोमू ढाबा हत्याकांड' में अदालत ने अपना ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है। जिला एवं सत्र न्यायालय (जिला जज अमित पाल) ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आर.पी. यादव समेत 14 आरोपियों को हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है।

गौरतलब है कि वर्ष 2019 में मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर स्थित सोमू ढाबा पर यह सनसनीखेज वारदात हुई थी। लगभग 7 साल तक चली लंबी कानूनी सुनवाई और गवाहियों के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया।

फैसला अधूरा, मुख्य आरोपी बरी हुए तो हाईकोर्ट जाऊंगी"– पीड़ित पक्ष

अदालत के फैसले पर असंतोष जाहिर करते हुए पीड़ित पक्ष ने इसे अधूरा न्याय करार दिया। मृतका की बहन नें कहा इसे पूरा न्याय नहीं कहा जा सकता। मामले के मुख्य आरोपी अभितेज सिंह और आर.के. यादव को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है। घटना के वक्त चश्मदीद गवाहों ने भी कबूला था कि दोनों मौके पर मौजूद थे और निर्मम हत्या में शामिल थे।

इन दोनों मुख्य आरोपियों के बाहर रहने से मेरी जान को भी खतरा बना हुआ है, वे कभी भी मेरी हत्या करा सकते हैं। जिन 14 लोगों को सजा मिली है, वे उसी आपराधिक गिरोह का हिस्सा हैं। बरी किए गए आरोपियों के खिलाफ मैं हाईकोर्ट में लड़ाई लड़ूंगी।

ठाकुर को छोड़ा, यादव होने की वजह मुझे फंसाया"- आर.पी. यादव

सजा का ऐलान होने के बाद सपा के पूर्व प्रत्याशी आर.पी. यादव ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा सरकार ने साजिश के तहत मुझे इस मामले में फंसाया है, जबकि घटना में मेरी कोई भूमिका नहीं थी। जिस अभितेज सिंह की गाड़ी से टक्कर हुई थी, जो मुख्य मुजरिम था, उसे इसलिए छोड़ दिया गया क्योंकि वह ठाकुर है और मैं यादव हूँ।

मुझे राजनीतिक षड्यंत्र के तहत पकड़ा गया है। इसके पीछे कई स्थानीय नेताओं (विधायक और एमएलसी) का हाथ है, जो मुझे चुनाव लड़ने से रोकना चाहते थे। हालांकि मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और हम इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। समय बदलेगा और सच सामने आएगा।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र | Supreme Court Weekly Round-Up, Supreme Court, Weekly Round-Up
अपराध

सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र | Supreme Court Weekly Round-Up, Supreme Court, Weekly Round-Up

आज, 23 अगस्त को, राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को मंजूरी देने के लिए मतदान किया।
अपराध

आज, 23 अगस्त को, राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को मंजूरी देने के लिए मतदान किया।

राष्ट्रीय विधानसभा ने कई महत्वपूर्ण कानूनों और संहिताओं को पारित करने के लिए मतदान किया।
अपराध

राष्ट्रीय विधानसभा ने कई महत्वपूर्ण कानूनों और संहिताओं को पारित करने के लिए मतदान किया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बंद कमरे में जातिसूचक गाली देने पर SC/ST कानून लागू नहीं, जानिए ‘Public View’ की कानूनी शर्त
अपराध

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बंद कमरे में जातिसूचक गाली देने पर SC/ST कानून लागू नहीं, जानिए ‘Public View’ की कानूनी शर्त

राष्ट्रीय विधानसभा ने छह कानूनों को पारित करने के लिए मतदान किया और दंड संहिता में संशोधनों पर चर्चा की।
अपराध

राष्ट्रीय विधानसभा ने छह कानूनों को पारित करने के लिए मतदान किया और दंड संहिता में संशोधनों पर चर्चा की।

"गांवों को कानून की समझ" मॉडल का शुभारंभ समारोह: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गांवों तक कानून को पहुंचाना।
अपराध

"गांवों को कानून की समझ" मॉडल का शुभारंभ समारोह: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गांवों तक कानून को पहुंचाना।

झारखंड हाईकोर्ट में आपराधिक अपीलों का 'चौंकाने वाला पेंडिंग मामला': सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में 44 साल की देरी पर चिंता जताई
अपराध

झारखंड हाईकोर्ट में आपराधिक अपीलों का 'चौंकाने वाला पेंडिंग मामला': सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में 44 साल की देरी पर चिंता जताई

वकील मुवक्किल के खिलाफ गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि वह विरोधी बन गई है: सुप्रीम कोर्ट
अपराध

वकील मुवक्किल के खिलाफ गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि वह विरोधी बन गई है: सुप्रीम कोर्ट

ताज़ा ख़बरें