12 सितंबर की लोक अदालत में मामलों के निष्पादन पर जोर दिया, ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता बढ़ाने का निर्देश - Motihari (East Champaran) News
- Hindi News - Local - Bihar - Motihari - Stresses On Disposal Of Cases In Lok Adalat On September 12, Directs To Increase Legal Awareness In Rural Areas 12 सितंबर की लोक अदालत में मामलों के निष्पादन पर जोर दिया, ग्रामीण…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Motihari
- Stresses On Disposal Of Cases In Lok Adalat On September 12, Directs To Increase Legal Awareness In Rural Areas
12 सितंबर की लोक अदालत में मामलों के निष्पादन पर जोर दिया, ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता बढ़ाने का निर्देश
- कॉपी लिंक
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नितिन त्रिपाठी ने मंगलवार को अपने कक्ष में पैनल अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल एवं प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक रणनीति तैयार करना तथा प
बैठक को संबोधित करते हुए सचिव नितिन त्रिपाठी ने कहा कि लोक अदालत आमजन को त्वरित, सुलभ एवं कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने पैनल अधिवक्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने स्तर पर लंबित एवं समझौता योग्य मामलों की पहचान कर पक्षकारों से संपर्क स्थापित करें तथा उन्हें आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मामलों के निष्पादन के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विशेष रूप से अधिकाधिक मामलों के सफल निष्पादन के लिए समन्वित प्रयास करने पर बल दिया। सचिव ने कहा कि लोक अदालत की सफलता केवल अधिक संख्या में मामलों के निष्पादन से नहीं, बल्कि पक्षकारों की संतुष्टि एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने से मापी जानी चाहिए।
जिले में न्यूनतम कार्य योजना के अनुरूप संचालित किए जाने वाले विधिक जागरूकता कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। सचिव ने पैनल अधिवक्ताओं को निर्देश दिया कि वे पैरा लीगल वालंटियर्स के साथ समन्वय स्थापित कर ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों में विधिक जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से लागू करें तथा निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, महिला एवं बाल संरक्षण कानून, बाल विवाह, दहेज प्रथा, साइबर अपराध, नशा मुक्ति सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विधिक विषयों के प्रति लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि न्याय तभी सार्थक है, जब उसकी जानकारी और पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक हो। इसलिए विधिक सेवा प्राधिकार का उद्देश्य केवल न्यायालय परिसर तक सीमित न रहकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक विधिक सहायता एवं जागरूकता पहुंचाना है। पैनल अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने तथा न्यूनतम कार्य योजना के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। सचिव ने सभी उपस्थित पैनल अधिवक्ताओं से 12 सितंबर की लोक अदालत के लिए मिशन मोड में कार्य का आह्वान किया।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र | Supreme Court Weekly Round-Up, Supreme Court, Weekly Round-Up

आज, 23 अगस्त को, राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को मंजूरी देने के लिए मतदान किया।

राष्ट्रीय विधानसभा ने कई महत्वपूर्ण कानूनों और संहिताओं को पारित करने के लिए मतदान किया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बंद कमरे में जातिसूचक गाली देने पर SC/ST कानून लागू नहीं, जानिए ‘Public View’ की कानूनी शर्त

राष्ट्रीय विधानसभा ने छह कानूनों को पारित करने के लिए मतदान किया और दंड संहिता में संशोधनों पर चर्चा की।

"गांवों को कानून की समझ" मॉडल का शुभारंभ समारोह: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गांवों तक कानून को पहुंचाना।

झारखंड हाईकोर्ट में आपराधिक अपीलों का 'चौंकाने वाला पेंडिंग मामला': सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में 44 साल की देरी पर चिंता जताई

वकील मुवक्किल के खिलाफ गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि वह विरोधी बन गई है: सुप्रीम कोर्ट
ताज़ा ख़बरें
- यमुना पर्यावरणः आर्ट ऑफ लिविंग पर लगा था 5 करोड़ जुर्माना, लौटाने का सुप्रीम आदेश - Supreme court orders refund rs 5 crore fine sri sri ravishankars art of living yamuna environment - Satya Hindi
- ‘जब तक वकील चाहेंगे, मैं BCI चेयरमैन रहूंगा’, सुप्रीम कोर्ट में याचिका के बीच मनन मिश्रा का करारा पलटवार
- मां की गवाही से दोषी ठहरा बेटा, धनबाद की अदालत ने भाई की पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमले के आरोपी को दी 7 साल की सजा - dhanbad court benu gorai gets 7 years for axe attack on sister in law
- रियल एस्टेट व्यापार कानून: रियल एस्टेट बाजार में हेरफेर करने के सख्त निषिद्ध कृत्य
- सऊदी नहीं इन देशों का कानून है सबसे सख्त, छोटी सी गलती पर मिलती है मौत!
- सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्रार के खिलाफ मामला रद्द किया, कहा- एफआईआर के पीछे गुटीय विवाद आपराधिक दोषी नहीं | आपराधिक कानून का इस्तेमाल गुटीय झगड़ों को निपटाने के लिए नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक मामला रद्द किया
- कांग्रेस देश के कानून और संविधान से ऊपर नहीं : नितिन नवीन
- 2008 के रंगदारी मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, 15 साल बाद कानून के शिकंजे में आया 72 साल का भगोड़ा

