12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: जिले में तैयारियां शुरू
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की, ताकि अधिक से अधिक वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जा सके।

सौजन्य से:- Hindustan
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां शुरू
जिले में 12 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की, ताकि अधिक से अधिक वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जा सके। सचिव रोमा गुप्ता ने लोगों से अदालत में आने की अपील की है।
जिले में 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने की रणनीति बनाई गई। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मयंक चौहान के निर्देशन में हुई बैठक की अध्यक्षता विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी विकास गोस्वामी ने की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को चिह्नित कर निस्तारित कराने के लिए कहा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक नीरज प्रसाद पटेल, क्षेत्राधिकारी औरैया सिटी, प्रभारी एआरटीओ मानवेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ इंद्रेश सिंह, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार, एडीओ भाग्यनगर संतोष कुमार तिवारी, तहसीलदार अजीतमल अविनाश कुमार, नायब तहसीलदार बिधूना राकेश कुमार और सहायक रजिस्ट्रार इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे। इसी क्रम में उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर विशेष लोक अदालत ‘समाधान समारोह’ के तहत मंगलवार को प्री-सिटिंग भी आयोजित की गई। इसमें पक्षकारों के बीच सुलह वार्ता कर आपसी समझौते के माध्यम से वादों के निस्तारण का प्रयास किया गया। इस दौरान अपर जिला जज प्रथम पारुल जैन, सिविल जज सीनियर डिवीजन तारकेश्वरी प्रसाद और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रोमा गुप्ता मौजूद रहीं। सचिव रोमा गुप्ता ने जिले के लोगों से 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर सुलह-समझौते के आधार पर अपने वादों का निस्तारण कराने और सुलभ न्याय का लाभ लेने की अपील की।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प प्रशासन को विवादास्पद नागरिकता डेटाबेस के उपयोग की स्वीकृति दी
- सुप्रीम कोर्ट ने SAVE डेटाबेस के इस्तेमाल को मंजूरी दी, ट्रम्प प्रशासन को राहत
- कानून का सही उपयोग: बहादुरपुर में एससी-एसटी अधिनियम पर बैठक
- सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की याचिका खारिज की, आदेश से नहीं थोप सकते भाषा
- एपी हाई कोर्ट ने अमरावती को राजधानी मानने के बाद तीन‑राजधानी प्रस्ताव को निरर्थक घोषित किया
- सुप्रीम कोर्ट ने क्यों नहीं रोका SIR?
- महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह की बरी को चुनौती, दिल्ली कोर्ट में दायर की अपील
- ICU सुधार में नया कदम: कोर्ट ने बुनियादी ढाँचा 9 महीने, स्टाफिंग 6 महीने में पूरा करने का आदेश

