वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की है. उनकी नियुक्ति के बाद पटना हाईकोर्ट एक नया चरण होगा.

सौजन्य से:- ईटीवी भारत
वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे, 11 जुलाई को रिटायर हो चुकी हैं मीनाक्षी मदन
पटना हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इसकी सिफारिश की है.
प्रकाशित : अगस्त 10, 2026 ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. 9:26 पूर्वाह्न भारतीय समय
पटना: बिहार के हाईकोर्ट पटना को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश मिलेगा. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम की सिफारिश की है. केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद उनकी नियुक्ति का रास्ता साफ होगा.
11 जुलाई को रिटायर्ड हो गयीं मीनाक्षी मदन: जस्टिस मीनाक्षी मदन राय 5 जून 2026 को पटना हाईकोर्ट के 48वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी. हालांकि इनका कार्यकाल बेहद छोटा रहा. पिछले महीने 11 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हो गईं. इसके बाद जस्टिस सुधीर सिंह को जिम्मेदारी मिली.
सुधीर सिंह को कार्यवाहक की जिम्मेदारी: फिलहाल जस्टिस सुधीर सिंह पटना हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम कर रहे हैं. पूर्व चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय के रिटायर होने के बाद सुधीर सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई. तब से वे ही कोर्ट का काम संभाल रहे हैं.
जस्टिस वी. कामेश्वर राव का सफर: जस्टिस वी. कामेश्वर राव का जन्म 7 अगस्त 1965 को हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की. साल 1987 में उन्होंने भूगोल से बीए ऑनर्स किया और इसके बाद 1990 में एलएलबी की डिग्री हासिल की.
सीनियर एडवोकेट तक का सफर: उन्होंने मार्च 1991 में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में बतौर वकील अपना रजिस्ट्रेशन कराया. कोर्ट में लगभग दो दशकों तक बेहतरीन वकालत करने के बाद जनवरी 2010 में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता यानी सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया.
दिल्ली हाईकोर्ट में जज के रूप में नियुक्ति: साल 2013 में उनके न्यायिक करियर में एक नया मोड़ आया. 17 अप्रैल 2013 को वे दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश बने. इसके लगभग दो साल बाद 18 मार्च 2015 को उन्हें प्रमोट करके स्थायी न्यायाधीश बना दिया गया.
कर्नाटक हाईकोर्ट में तबादला: 1 जून 2024 को उनका तबादला कर्नाटक हाईकोर्ट कर दिया गया. वहां उनके बेहतरीन काम को देखते हुए 30 मई 2025 को उन्हें कर्नाटक हाईकोर्ट का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया. कर्नाटक में सेवाएं देने के कुछ समय बाद वे वापस दिल्ली लौट आए. उन्होंने 21 जुलाई 2025 को दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में फिर से अपना कार्यभार संभाला.
कानून मामलों के एक्सपर्ट: जस्टिस वी. कामेश्वर राव को सर्विस लॉ, लेबर लॉ, संविधान और प्रशासनिक कानून का विशेषज्ञ माना जाता है. कॉलेजियम ने उनके इसी व्यापक अनुभव को देखते हुए पटना हाईकोर्ट के सबसे बड़े न्यायिक पद के लिए उनके नाम को आगे बढ़ाया है.
ये भी पढ़ें:
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आरोपी को जेल में रखने के बाद मुकदमा खींचने की छूट नहीं

शहरी विकास कानून के लिए प्रस्तावों का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

अमेरिकी अदालत के फैसले से ट्रंप प्रशासन को बड़ी राहत, सीमा पर दीवार का निर्माण जारी

70 की आयु में भी हासिल की स्नातकोत्तर की उपाधि, ज्योतिरादित्य स्कारिया की कहानी

अस्थाई लोक अदालत से मिलेगी सुविधाएं, लेकिन क्या?

कार्नाटक उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त पुलिस को बेहद महत्वपूर्ण संकेत दिया

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: नागौर में तीन समझौतों पर सियासत

लोकसभा जांच समिति ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया, कहा- घर में भारी नकदी बंडलों के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं था
ताज़ा ख़बरें
- प्रशासनिक अधिकारियों ने लोक अदालत की तैयारी के लिए बैठक में दिए निर्देश
- पक्षकारों के बीच समझौता कराना लोक अदालत का मूल कर्तव्य
- न्यायमूर्ति पी.वी. कानून में संजय कुमार का करियर और महत्वपूर्ण फैसले
- क्या बी. सी. आई. कानूनी छात्रों को वकालत की जिंदगी से वंचित कर सकती है?
- राजस्थान हाई कोर्ट की इमारत में सुरक्षा का संकट, क्या न्यायपालिका अपने घर को सुरक्षित रख सकती है?
- न्यायिक निश्चितता का संकट: भारत में न्यायपालिका के उलटफेर की आवृत्ति
- सुप्रीम कोर्ट ने बी. सी. आई. के आदेश की आलोचना की, कहा कोई लेना-देना नहीं
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द

