पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव
दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नए चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की गई है सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने. उनके नाम की सिफारिश केंद्र सरकार के पास भेजी गई है.

सौजन्य से:- प्रभात खबर
पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे वी. कामेश्वर राव, जानिए कौन हैं और कैसा रहा उनका सफर
जस्टिस वी. कामेश्वर राव की फाइल फोटो
पटना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश: पटना हाईकोर्ट को जल्द नया मुख्य न्यायाधीश मिल सकता है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश वी. कामेश्वर राव के नाम की सिफारिश की है. केंद्र की मंजूरी के बाद वह पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे. आखिर कौन हैं वी. कामेश्वर राव और कैसा रहा उनका न्यायिक सफर, जानिए...
पटना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश: पटना हाईकोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश मिल सकता है. दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की गई है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार से उनके नाम की अनुशंसा की है. केंद्र की मंजूरी के बाद उनकी नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा.
जस्टिस सुधीर सिंह हैं कार्यवाहक चीफ जस्टिस
फिलहाल जस्टिस सुधीर सिंह पटना हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं. जस्टिस मीनाक्षी मदन राय के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी.
जस्टिस मीनाक्षी मदन राय ने 5 जून 2026 को पटना हाईकोर्ट की 48वीं मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी. उनका कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं रहा. 11 जुलाई 2026 को वह सेवानिवृत्त हो गईं. इसके बाद जस्टिस सुधीर सिंह को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी मिली.
कौन हैं जस्टिस वी. कामेश्वर राव?
जस्टिस वी. कामेश्वर राव का जन्म 7 अगस्त 1965 को हुआ था. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से 1987 में भूगोल में बीए ऑनर्स किया. इसके बाद 1990 में एलएलबी की डिग्री हासिल की.
मार्च 1991 में उन्होंने बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में वकालत के लिए अपना नामांकन कराया. करीब दो दशक तक वकालत करने के बाद जनवरी 2010 में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता बनाया. इसके करीब तीन साल बाद उनके न्यायिक करियर की नई शुरुआत हुई.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
2013 में बने दिल्ली हाईकोर्ट के जज
17 अप्रैल 2013 को जस्टिस वी. कामेश्वर राव को दिल्ली हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया. 18 मार्च 2015 को वह स्थायी न्यायाधीश बने.
इसके बाद उनके न्यायिक करियर में कई महत्वपूर्ण पड़ाव आए. 1 जून 2024 को उनका तबादला कर्नाटक हाईकोर्ट किया गया. 30 मई 2025 को उन्हें कर्नाटक हाईकोर्ट का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश बनाया गया.
हालांकि, इसके कुछ समय बाद ही वह फिर दिल्ली हाईकोर्ट लौट आए. 21 जुलाई 2025 को उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर दोबारा कार्यभार संभाला.
सेवा और श्रम कानून के विशेषज्ञ
जस्टिस वी. कामेश्वर राव को सेवा कानून, श्रम कानून, संविधान और प्रशासनिक कानून का जानकार माना जाता है. अब सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनके अनुभव को देखते हुए पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद के लिए उनके नाम की सिफारिश की है.
अगर केंद्र सरकार कॉलेजियम की सिफारिश को मंजूरी देती है, तो जस्टिस वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
के द्वारा अभिनंदन पांडेय
प्रभात खबर ऐप :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आरोपी को जेल में रखने के बाद मुकदमा खींचने की छूट नहीं

शहरी विकास कानून के लिए प्रस्तावों का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

अमेरिकी अदालत के फैसले से ट्रंप प्रशासन को बड़ी राहत, सीमा पर दीवार का निर्माण जारी

70 की आयु में भी हासिल की स्नातकोत्तर की उपाधि, ज्योतिरादित्य स्कारिया की कहानी

अस्थाई लोक अदालत से मिलेगी सुविधाएं, लेकिन क्या?

कार्नाटक उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त पुलिस को बेहद महत्वपूर्ण संकेत दिया

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: नागौर में तीन समझौतों पर सियासत

लोकसभा जांच समिति ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया, कहा- घर में भारी नकदी बंडलों के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं था
ताज़ा ख़बरें
- प्रशासनिक अधिकारियों ने लोक अदालत की तैयारी के लिए बैठक में दिए निर्देश
- पक्षकारों के बीच समझौता कराना लोक अदालत का मूल कर्तव्य
- न्यायमूर्ति पी.वी. कानून में संजय कुमार का करियर और महत्वपूर्ण फैसले
- क्या बी. सी. आई. कानूनी छात्रों को वकालत की जिंदगी से वंचित कर सकती है?
- राजस्थान हाई कोर्ट की इमारत में सुरक्षा का संकट, क्या न्यायपालिका अपने घर को सुरक्षित रख सकती है?
- न्यायिक निश्चितता का संकट: भारत में न्यायपालिका के उलटफेर की आवृत्ति
- सुप्रीम कोर्ट ने बी. सी. आई. के आदेश की आलोचना की, कहा कोई लेना-देना नहीं
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द

