जस्टिस रवींद्र वी घुगे अब कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बॉम्बे हाईकोर्ट के वर्तमान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है।

सौजन्य से:- प्रभात खबर
जस्टिस रवींद्र विट्ठलराव घुगे बनेंगे कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, कॉलेजियम ने भेजी सिफारिश
कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनेंगे जस्टिस रवींद्र वी घुगे.
कलकत्ता हाईकोर्ट को जल्द ही स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बॉम्बे हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को इस पद के लिए नामांकित किया है. यह फैसला कॉलेजियम की अहम बैठक में लिया गया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
कलकत्ता हाईकोर्ट को जल्द ही स्थायी मुख्य न्यायाधीश (स्थायी मुख्य न्यायाधीश) मिलने जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने बॉम्बे हाईकोर्ट के वर्तमान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रवींद्र विठ्ठलराव घुगे (न्यायमूर्ति रवींद्र विट्ठलराव घुगे) को कलकत्ता हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है.
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में लिया गया फैसला
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम की बैठक में देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति और तबादले पर अहम फैसले लिये गये. इसी बैठक में जस्टिस घुगे को कलकत्ता हाईकोर्ट का स्थायी मुख्य न्यायाधीश बनाने का निर्णय लिया गया. शीर्ष अदालत द्वारा इस संबंध में आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया गया है. अब केंद्रीय कानून मंत्रालय से अधिसूचना जारी होने के बाद जस्टिस घुगे औपचारिक रूप से कोलकाता में पद की शपथ लेंगे.
जस्टिस सुजय पॉल के रिटायर होने के बाद से खाली था पद
20 जून को कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुजय पॉल रिटायर हो गये थे. उनके रिटायरमेंट के बाद से ही जस्टिस तपोब्रत चक्रवर्ती कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश) के रूप में काम कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: जस्टिस तपब्रत चक्रवर्ती कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने, अधिसूचना जारी
1990 से शुरू हुआ था कानूनी सफर, 2013 में बने जज
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के एमपी लॉ कॉलेज से वकालत की डिग्री हासिल करने के बाद रवींद्र विठ्ठलराव घुगे ने वर्ष 1990 में वकील के रूप में करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट और इंडस्ट्रियल कोर्ट में लंबे समय तक प्रैक्टिस की. उनकी उत्कृष्ट कानूनी समझ को देखते हुए वर्ष 2013 में उन्हें हाईकोर्ट का जज बनाया गया. इसी वर्ष जून महीने में बॉम्बे हाईकोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जस्टिस चंद्रशेखर के सुप्रीम कोर्ट में जज बनने के बाद से जस्टिस घुगे बॉम्बे हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभाल रहे थे.
ये भी पढ़ें: कलकत्ता हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति जयमाल्य बागची सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
के द्वारा मिथिलेश झा
प्रभात खबर ऐप :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आरोपी को जेल में रखने के बाद मुकदमा खींचने की छूट नहीं

शहरी विकास कानून के लिए प्रस्तावों का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

अमेरिकी अदालत के फैसले से ट्रंप प्रशासन को बड़ी राहत, सीमा पर दीवार का निर्माण जारी

70 की आयु में भी हासिल की स्नातकोत्तर की उपाधि, ज्योतिरादित्य स्कारिया की कहानी

अस्थाई लोक अदालत से मिलेगी सुविधाएं, लेकिन क्या?

कार्नाटक उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त पुलिस को बेहद महत्वपूर्ण संकेत दिया

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: नागौर में तीन समझौतों पर सियासत

लोकसभा जांच समिति ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया, कहा- घर में भारी नकदी बंडलों के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं था
ताज़ा ख़बरें
- प्रशासनिक अधिकारियों ने लोक अदालत की तैयारी के लिए बैठक में दिए निर्देश
- पक्षकारों के बीच समझौता कराना लोक अदालत का मूल कर्तव्य
- न्यायमूर्ति पी.वी. कानून में संजय कुमार का करियर और महत्वपूर्ण फैसले
- क्या बी. सी. आई. कानूनी छात्रों को वकालत की जिंदगी से वंचित कर सकती है?
- राजस्थान हाई कोर्ट की इमारत में सुरक्षा का संकट, क्या न्यायपालिका अपने घर को सुरक्षित रख सकती है?
- न्यायिक निश्चितता का संकट: भारत में न्यायपालिका के उलटफेर की आवृत्ति
- सुप्रीम कोर्ट ने बी. सी. आई. के आदेश की आलोचना की, कहा कोई लेना-देना नहीं
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द

