ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ड्रग्स तस्करी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें समयबद्ध जांच, मुकदमा और समान प्रोटोकॉल बनाने की मांग की गई है। याचिका में तस्करों की संपत्ति जब्त करने की भी अपील की गई है।

सौजन्य से:- जागरण
ड्रग्स मामलों की समयबद्ध जांच व मुकदमे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को ड्रग्स तस्करी के खिलाफ लड़ाई मजबूत करने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में नारकोटिक्स मामलों की समयबद्ध जांच, मुकदमा, तस् ...और पढ़ें
मुख्य बातें
- सुप्रीम कोर्ट ड्रग्स तस्करी विरोधी याचिका पर करेगा सुनवाई।
- नारकोटिक्स मामलों की समयबद्ध जांच और मुकदमे की मांग।
- तस्करों की संपत्ति जब्त करने, समान प्रोटोकॉल बनाने की अपील।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट सोमवार को उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें ड्रग्स तस्करी के विरुद्ध लड़ाई को मजबूत करने के लिए कई निर्देश देने की मांग की गई है।
इसमें नारकोटिक्स के मामलों की समयबद्ध जांच व मुकदमा, तस्करों की संपत्तियां जब्त करना और देशभर में जांच का एक समान प्रोटोकाल बनाना शामिल है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ इस मामले की सुनवाई कर सकती है।
दायर जनहित याचिका में क्या कहा गया?
वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय की तरफ से दायर जनहित याचिका में कहा गया है, भारत में ड्रग्स माफिया नेटवर्क के खतरे को देखते हुए अदालत केंद्र और राज्य सरकारों को सभी नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के मामलों में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की रिपोर्ट जमा करने के लिए अनिवार्य समय सीमा तय करने का निर्देश दें।
साथ ही केंद्र और राज्यों को ड्रग्स की कम और मध्यम मात्रा के मामलों में तलाशी, जब्ती एवं नमूने एकत्रित करने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने का निर्देश दे। याचिका में एनडीपीएस मामलों की तेजी से सुनवाई के लिए विशेष अदालत बनाने और तलाशी, जब्ती व नमूने एकत्रित करने की कार्रवाई की अनिवार्य रूप से डिजिटल रिकार्डिंग व वीडियोग्राफी लागू करने की भी मांग की गई है।
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आरोपी को जेल में रखने के बाद मुकदमा खींचने की छूट नहीं

शहरी विकास कानून के लिए प्रस्तावों का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

अमेरिकी अदालत के फैसले से ट्रंप प्रशासन को बड़ी राहत, सीमा पर दीवार का निर्माण जारी

70 की आयु में भी हासिल की स्नातकोत्तर की उपाधि, ज्योतिरादित्य स्कारिया की कहानी

अस्थाई लोक अदालत से मिलेगी सुविधाएं, लेकिन क्या?

कार्नाटक उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त पुलिस को बेहद महत्वपूर्ण संकेत दिया

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: नागौर में तीन समझौतों पर सियासत

लोकसभा जांच समिति ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया, कहा- घर में भारी नकदी बंडलों के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं था
ताज़ा ख़बरें
- प्रशासनिक अधिकारियों ने लोक अदालत की तैयारी के लिए बैठक में दिए निर्देश
- पक्षकारों के बीच समझौता कराना लोक अदालत का मूल कर्तव्य
- न्यायमूर्ति पी.वी. कानून में संजय कुमार का करियर और महत्वपूर्ण फैसले
- क्या बी. सी. आई. कानूनी छात्रों को वकालत की जिंदगी से वंचित कर सकती है?
- राजस्थान हाई कोर्ट की इमारत में सुरक्षा का संकट, क्या न्यायपालिका अपने घर को सुरक्षित रख सकती है?
- न्यायिक निश्चितता का संकट: भारत में न्यायपालिका के उलटफेर की आवृत्ति
- सुप्रीम कोर्ट ने बी. सी. आई. के आदेश की आलोचना की, कहा कोई लेना-देना नहीं
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द

