होमअपराध10 साल की सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तरुण तेजपाल, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
अपराध

10 साल की सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तरुण तेजपाल, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

Sign In Advertisement X तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने पूर्व सहयोगी से रेप के मामले में गोवा हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.…

20 अगस्त 2026 को 03:56 pm बजे
10 साल की सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तरुण तेजपाल, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने पूर्व सहयोगी से रेप के मामले में गोवा हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. तेजपाल ने हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ याचिका दाखिल की है, जिसमें उन्हें इस मामले में दोषी ठहराया गया था. उन्होंने अपनी 10 साल की सजा को भी चुनौती दी है. अब इस मामले में देश की सबसे बड़ी अदालत में आगे की कानूनी प्रक्रिया चलेगी.

दरअसल, यह मामला तरुण तेजपाल पर उनकी एक पूर्व महिला सहयोगी के साथ रेप के आरोप से जुड़ा है. इस मामले में गोवा की निचली अदालत ने उन्हें पहले बरी कर दिया था. इसके बाद गोवा सरकार ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया था. हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद तेजपाल को दोषी ठहराते हुए उन्हें 10 साल की सजा सुनाई थी.

अब तरुण तेजपाल ने हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की है. उनकी याचिका में हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसके तहत उन्हें दोषी ठहराया गया और 10 साल की सजा सुनाई गई. तेजपाल की ओर से सुप्रीम कोर्ट से हाईकोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की गई है. इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर सबकी नजर रहेगी.

Advertisement

खास बात यह है कि तेजपाल की ओर से सुप्रीम कोर्ट का रुख किए जाने से दो दिन पहले गोवा सरकार ने भी शीर्ष अदालत में अर्जी दाखिल की थी. सरकार ने अपनी याचिका में तेजपाल की सजा बढ़ाने की मांग की है. यानी एक तरफ तरुण तेजपाल अपनी दोषसिद्धि और 10 साल की सजा को चुनौती दे रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ गोवा सरकार उनकी सजा बढ़ाने की मांग कर रही है.

क्या है पूरा मामला?

यह मामला नवंबर 2013 का है, जब तरुण तेजपाल पर गोवा के एक होटल में अपनी पूर्व महिला सहयोगी से रेप करने का आरोप लगा था. इस मामले में गोवा पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच की थी. लंबे समय तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद गोवा की निचली अदालत ने मई 2021 में तरुण तेजपाल को सभी आरोपों से बरी कर दिया था. इसके बाद गोवा सरकार ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी.

गोवा हाईकोर्ट ने बाद में निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए तरुण तेजपाल को दोषी करार दिया और उन्हें 10 साल की सजा सुनाई. हाईकोर्ट के इसी फैसले के खिलाफ अब तेजपाल सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं. उनका कहना है कि हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी जानी चाहिए. सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले में दाखिल याचिका पर सुनवाई करेगा.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र | Supreme Court Weekly Round-Up, Supreme Court, Weekly Round-Up
अपराध

सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र | Supreme Court Weekly Round-Up, Supreme Court, Weekly Round-Up

आज, 23 अगस्त को, राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को मंजूरी देने के लिए मतदान किया।
अपराध

आज, 23 अगस्त को, राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को मंजूरी देने के लिए मतदान किया।

राष्ट्रीय विधानसभा ने कई महत्वपूर्ण कानूनों और संहिताओं को पारित करने के लिए मतदान किया।
अपराध

राष्ट्रीय विधानसभा ने कई महत्वपूर्ण कानूनों और संहिताओं को पारित करने के लिए मतदान किया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बंद कमरे में जातिसूचक गाली देने पर SC/ST कानून लागू नहीं, जानिए ‘Public View’ की कानूनी शर्त
अपराध

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बंद कमरे में जातिसूचक गाली देने पर SC/ST कानून लागू नहीं, जानिए ‘Public View’ की कानूनी शर्त

राष्ट्रीय विधानसभा ने छह कानूनों को पारित करने के लिए मतदान किया और दंड संहिता में संशोधनों पर चर्चा की।
अपराध

राष्ट्रीय विधानसभा ने छह कानूनों को पारित करने के लिए मतदान किया और दंड संहिता में संशोधनों पर चर्चा की।

"गांवों को कानून की समझ" मॉडल का शुभारंभ समारोह: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गांवों तक कानून को पहुंचाना।
अपराध

"गांवों को कानून की समझ" मॉडल का शुभारंभ समारोह: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गांवों तक कानून को पहुंचाना।

झारखंड हाईकोर्ट में आपराधिक अपीलों का 'चौंकाने वाला पेंडिंग मामला': सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में 44 साल की देरी पर चिंता जताई
अपराध

झारखंड हाईकोर्ट में आपराधिक अपीलों का 'चौंकाने वाला पेंडिंग मामला': सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में 44 साल की देरी पर चिंता जताई

वकील मुवक्किल के खिलाफ गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि वह विरोधी बन गई है: सुप्रीम कोर्ट
अपराध

वकील मुवक्किल के खिलाफ गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि वह विरोधी बन गई है: सुप्रीम कोर्ट

ताज़ा ख़बरें