सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: जियोस्टार की ट्रांसफर याचिका निपटाई, दिल्ली हाई कोर्ट में पक्ष रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने जियोस्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ट्राई के टीवी चैनल मूल्य निर्धारण नियमों को चुनौती देने वाली याचिका का निपटारा कर दिया और कंपनी को दिल्ली हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया।

सौजन्य से:- Jagran
TRAI टैरिफ विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने JioStar की ट्रांसफर याचिका निपटाई, दिल्ली HC में पक्ष रखने को कहा
सुप्रीम कोर्ट ने जियोस्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ट्राई के टीवी चैनल मूल्य निर्धारण नियमों को चुनौती देने वाली याचिका का निपटारा किया। शीर्ष अदालत ...और पढ़ें
HighLights
- सुप्रीम कोर्ट ने जियोस्टार की ट्राई नियमों पर याचिका निपटाई।
- कंपनी को दिल्ली हाई कोर्ट में संशोधन न करने को कहा।
- ट्राई के टीवी चैनल मूल्य निर्धारण नियमों को चुनौती दी गई।
पीटीआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने टेलीविजन चैनल मूल्य निर्धारण से जुड़े भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के नियमों को चुनौती देने वाली जियोस्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की स्थानांतरण याचिका का मंगलवार को निपटारा कर दिया।
शीर्ष अदालत ने मीडिया कंपनी से कहा कि वह दिल्ली हाई कोर्ट जाकर यह साफ करे कि वह टैरिफ को लेकर अपनी लंबित याचिकाओं में कोई संशोधन नहीं करना चाहती है।
हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल करने को कहा
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी से कहा कि वह हाई कोर्ट में अपनी अर्जी दाखिल करें।
मीडिया कंपनी ने कानूनी फर्म 'करंजवाला एंड कंपनी' के जरिये सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। शीर्ष अदालत ट्राई की नियामक प्रणाली से जुड़ी दो याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।
इन याचिकाओं में टैरिफ आदेश, अधिकतम खुदरा मूल्य की सीमा और केबल तथा डीटीएच वितरण पर छूट जैसे मामले शामिल थे।
जियोस्टार का प्रतिनिधित्व कर रहे रोहतगी ने तर्क दिया कि ट्राई के नियम और टैरिफ आदेश आंतरिक रूप से जुड़े और एक-दूसरे से संबंधित हैं। इन्हें केवल हाई कोर्ट में ही चुनौती दी जा सकती है।
हालांकि, टैरिफ आदेश प्रशासनिक प्रकृति के होते हैं और दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण (टीडीसैट) के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। टैरिफ आदेश और रेगुलेशन एक साथ जारी किए गए थे। एक विधायी शक्ति के तहत और दूसरा प्रशासनिक शक्ति के तहत जारी किया गया था।
"सब्सक्राइबर" की परिभाषा का दिया हवाला
जियोस्टार के वकील मुकुल रोहतगी ने "सब्सक्राइबर" की परिभाषा का हवाला देते हुए कहा कि कीमत तय करने के मामले में सैकड़ों टेलीविजन सेट वाले लग्जरी होटल और एक बेडरूम वाले घर को एक ही श्रेणी में रखा गया है।
हमारा कहना है कि अगर कोई होटल एक कमरे के लिए 50 हजार रुपये चार्ज कर रहा है, तो सिग्नल के कमर्शियल इस्तेमाल और घर में इस्तेमाल के बीच फर्क होना चाहिए। दोनों के लिए एक ही टैरिफ नहीं हो सकता। यह सेब और संतरे की तुलना करने जैसा है।
जियोस्टार ने 2014 और 2015 में दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर नियमों और टैरिफ आदेश, दोनों को चुनौती दी थी। रोहतगी ने कहा कि ब्राडकास्टर के यह कहने के बावजूद कि याचिकाओं में किसी बदलाव की ज़रूरत नहीं है, हाई कोर्ट ने बिना वजह बदलाव का निर्देश दिया और साथ ही जुर्माना भी लगाया।
खबरें और भी
रोहतगी ने बार-बार पूछा, जुर्माना क्यों? और कहा कि आदेश से पता चलता है कि कोर्ट ने पहले ही यह राय बना ली थी कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो याचिकाओं को खारिज कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- No इंश्योरेंस-No फ्यूल: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिया पायलट प्रोजेक्ट तैयार करने का निर्देश
यह भी पढ़ें- साइबर फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का निर्देश
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के प्रीमियम FAR योजना पर सरकार को नोटिस जारी किया
- सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों को मुनाफ़ा‑उपार्जन संस्था नहीं चलाने की चेतावनी
- रॉडाली बारुआ: 2026 एशियन गेम्स टैक्वांदो टीम में तुरंत प्रवेश के लिए दिल्ली हाई कोर्ट से अपील
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने विजय माल्या को कोर्ट दस्तावेज़ ऑनलाइन साझा करने से रोक दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा, धार्मिक कारणों से वंदे मातरम् न गाने पर कोई आपराधिक दंड नहीं
- पैत्रिक व स्व-अर्जित संपत्ति में पिता के अधिकार: एक बेटे को सब दे पाना क्या वैध?
- झारखंड हाई कोर्ट ने कहा: बिहार का शराबबंदी कानून यहाँ नहीं लागू, जब्त पिक‑अप वैन को शर्तों के साथ रिहा
- पैतृक बनाम स्व-अर्जित: पिता की सम्पत्ति विभाजन पर सुप्रीम कोर्ट की 2026 तक की दिशा‑निर्देश

