होमसंविधानTMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब
संविधान

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब

Sign In Advertisement X सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया है. लोकसभा सचिवालय को भी नोटिस दिया गया है. मामला इन सांस…

25 अगस्त 2026 को 12:56 pm बजे
TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया है. लोकसभा सचिवालय को भी नोटिस दिया गया है. मामला इन सांसदों की अयोग्यता से जुड़ी याचिकाओं पर फैसला लेने में हो रही देरी का है. दरअसल, यह याचिका TMC सांसद और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दाखिल की है.

अभिषेक बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर लोकसभा अध्यक्ष के सामने लंबित अयोग्यता याचिकाओं पर जल्द फैसला लेने की मांग की है. उनका कहना है कि उन्होंने बागी सांसदों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सामने याचिकाएं दी थीं.

इन याचिकाओं पर समय पर फैसला नहीं होने का आरोप लगाया गया है. इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत सुप्रीम कोर्ट का रुख किया.

मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने की. बेंच में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना भी शामिल हैं. अदालत ने 20 बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस जारी किया है.

यह भी पढ़ें: जंतर मंतर प्रोटेस्ट की जांच कमेटी पर उठे सवाल... सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साफ किया कि वह किसी संवैधानिक प्राधिकारी के खिलाफ बिना उसका पक्ष सुने आदेश नहीं देना चाहती. पीठ ने कहा कि इस मामले में मुख्य मुद्दा अयोग्यता याचिकाओं पर समयबद्ध तरीके से फैसला लेने में हो रही देरी है.

Advertisement

जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने भी सुनवाई के दौरान इसी पहलू पर जोर दिया. कोर्ट अब बागी सांसदों का जवाब मिलने के बाद मामले पर आगे विचार करेगा.

केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता अदालत में पेश हुए. उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से लोकसभा अध्यक्ष का पक्ष रखने के लिए मौजूद हैं.

मेहता ने बताया कि स्पीकर की ओर से बागी सांसदों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं. अयोग्यता की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. ऐसे में स्पीकर को अलग से औपचारिक नोटिस जारी करने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें: 'कुंभ के बजट का 0.1% भी मिलता तो बंद नहीं होते 100 से ज्यादा स्कूल', सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणी

20 सांसदों ने किया था अलग होने का दावा

मामला TMC के भीतर राजनीतिक विवाद से जुड़ा है. याचिका के अनुसार TMC के 20 सांसदों ने पार्टी नेतृत्व से अलग होने का दावा किया था. इन सांसदों ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व से बगावत की थी.

इन सांसदों ने कथित तौर पर ‘नेशनल सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया’ यानी NCPI में विलय का दावा किया था. इसके बाद TMC की ओर से इन सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग की गई.

Advertisement

अभिषेक बनर्जी ने दल-बदल कानून से जुड़ी संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत लोकसभा अध्यक्ष के सामने अयोग्यता याचिकाएं दाखिल की थीं. उन्होंने कई बार स्पीकर से मुलाकात कर ज्ञापन भी दिए.

यह भी पढ़ें: CBI जांच या रद्द होगी JPSC परीक्षा? सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस, फैसले पर टिकी हजारों अभ्यर्थियों की नजर

सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल मामले में अंतिम फैसला नहीं दिया है. कोर्ट ने संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है. बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय का पक्ष सामने आने के बाद सुनवाई आगे बढ़ेगी.

इस मामले में सबसे अहम सवाल यही है कि अयोग्यता याचिकाओं पर फैसला कब तक लिया जाता है. सुप्रीम कोर्ट ने भी सुनवाई के दौरान इसी देरी को मुख्य मुद्दा माना है. अब सभी की नजर अगली सुनवाई पर रहेगी.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शरिया अदालतों को तलाक का कानूनी अधिकार न होने की पुष्टि की
संविधान

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शरिया अदालतों को तलाक का कानूनी अधिकार न होने की पुष्टि की

विद्युत अधिनियम के संशोधन मसौदे पर प्रतिक्रिया आमंत्रित, अक्टूबर में संसद में पेश होगा
संविधान

विद्युत अधिनियम के संशोधन मसौदे पर प्रतिक्रिया आमंत्रित, अक्टूबर में संसद में पेश होगा

हो ची मिन्ह सिटी शहरी विकास कानून से डिजिटल प्रेस को नया रूप देने की दिशा में कदम
संविधान

हो ची मिन्ह सिटी शहरी विकास कानून से डिजिटल प्रेस को नया रूप देने की दिशा में कदम

स्वास्थ्य मंत्रालय ने पाँच प्रमुख विधायी मसौदों की अंतिम समीक्षा हेतु बैठक का संचालन किया
संविधान

स्वास्थ्य मंत्रालय ने पाँच प्रमुख विधायी मसौदों की अंतिम समीक्षा हेतु बैठक का संचालन किया

डिजिटल मंच पर कानून प्रतियोगिता: 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर 5 लाख से अधिक प्रतिभागी
संविधान

डिजिटल मंच पर कानून प्रतियोगिता: 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर 5 लाख से अधिक प्रतिभागी

सहारनपुर कलेक्टरैट में अवैध घोषित मस्जिद का कानूनी ध्वंस, विपक्ष पर घर में हिरासत का आरोप
संविधान

सहारनपुर कलेक्टरैट में अवैध घोषित मस्जिद का कानूनी ध्वंस, विपक्ष पर घर में हिरासत का आरोप

आठ हाई कोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, जानें कौन संभालेंगे किस अदालत की जिम्मेदारी
संविधान

आठ हाई कोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, जानें कौन संभालेंगे किस अदालत की जिम्मेदारी

मस्जिद गिराने के बाद मौलाना मदनी ने उठाया समानता का सवाल
संविधान

मस्जिद गिराने के बाद मौलाना मदनी ने उठाया समानता का सवाल

ताज़ा ख़बरें