आठ हाई कोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, जानें कौन संभालेंगे किस अदालत की जिम्मेदारी
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्रीय कानून मंत्री ने बताया कि देश के आठ हाई कोर्टों में नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। इसमें पटना हाई कोर्ट के लिए जस्टिस वल्लूरी कामेश्वर राव, कलकत्ता हाई कोर्ट के लिए जस्टिस रविंद्र वी. घुगे, राजस्थान हाई कोर्ट के लिए जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल आदि शामिल हैं। इन नियुक्तियों से उच्च न्यायालयों में नेतृत्व में बदलाव आएगा।

सौजन्य से:- ABP News
आठ हाई कोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, जानिए किस राज्य में कौन संभालेंगे जिम्मेदारी
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के कुछ दिन बाद शनिवार को देश के आठ हाई कोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई. जस्टिस वल्लूरी कामेश्वर राव को पटना का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है.
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के कुछ दिन बाद शनिवार को देश के आठ हाई कोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति कर दी गई. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इन नियुक्तियों की जानकारी दी.
दिल्ली हाई कोर्ट के मौजूदा जज जस्टिस वल्लूरी कामेश्वर राव को पटना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. वहीं, बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस रविंद्र वी. घुगे अब कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे.
In exercise of the power conferred by the Constitution of India, in consultation with the Chief Justice of India, the President is pleased to appoint the following High Court Judges as Chief Justices of the High Courts: pic.twitter.com/yggIOo1B7Q
— Arjun Ram Meghwal (@arjunrammeghwal) September 5, 2026
किस हाई कोर्ट की कमान किसे मिली?
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है. वहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा को इसी हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है. ओडिशा हाई कोर्ट के जस्टिस कृष्ण राम महापात्र को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.
गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है. राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.
राजस्थान हाई कोर्ट में विवाद के बीच नियुक्ति
राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा को लेकर हाल ही में विवाद सामने आया था. सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संदीप मेहता ने उनके खिलाफ गंभीर और अभूतपूर्व आरोप लगाए थे.
इसी बीच जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.
यह भी पढ़िएः PM मोदी के लिए खास तोहफा लेकर आए बेल्जियम के प्रधानमंत्री, लेकिन दिया क्यों नहीं?
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
विद्युत अधिनियम के संशोधन मसौदे पर प्रतिक्रिया आमंत्रित, अक्टूबर में संसद में पेश होगा

हो ची मिन्ह सिटी शहरी विकास कानून से डिजिटल प्रेस को नया रूप देने की दिशा में कदम

स्वास्थ्य मंत्रालय ने पाँच प्रमुख विधायी मसौदों की अंतिम समीक्षा हेतु बैठक का संचालन किया

डिजिटल मंच पर कानून प्रतियोगिता: 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर 5 लाख से अधिक प्रतिभागी

सहारनपुर कलेक्टरैट में अवैध घोषित मस्जिद का कानूनी ध्वंस, विपक्ष पर घर में हिरासत का आरोप

मस्जिद गिराने के बाद मौलाना मदनी ने उठाया समानता का सवाल

सहारनपुर की प्राचीन मस्जिद ध्वस्त, अरशद मदनी ने समान कानूनी लागू होने की पुकार

सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्त: मौलाना अरशद मदनी ने संविधान‑कानून की समानता पर सवाल उठाए
ताज़ा ख़बरें
- राष्ट्रपति ने संजय कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया
- खाद्य सुरक्षा कानून में नए बदलाव: जन स्वास्थ्य की बेहतर रक्षा
- न्यायाधिकरण नियुक्तियाँ: 2026 अधिनियम में छिपी स्वतंत्रता की कमी
- न्यायमूर्ति नरीमन ने मध्यस्थता व्यवस्था में निश्चितता और सटीकता की अपील की
- न्यायमूर्ति आरएफ नरीमन ने मध्यस्थता कानून में अनिश्चितता का इशारा किया
- सुप्रीम कोर्ट ने NCTE को शिक्षक शिक्षा की प्रमुख नियामक सत्ता की पुष्टि, जिम्मेदारियों पर ज़ोर
- संविधान एवं कानून समझने की ऑनलाइन प्रतियोगिता के नियम
- सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

