होमवकीलवकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करने का स्वीकार किया
वकील

वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करने का स्वीकार किया

सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने गुरुवार को जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के समर्थन में खड़े हुए और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। वकीलों ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा और उन्होंने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया।

23 जुलाई 2026 को 10:12 pm बजे
वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करने का स्वीकार किया

सौजन्य से:- Jagran

प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ खड़े हुए सुप्रीम कोर्ट के वकील, बोले- 'युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं'

सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने गुरुवार को जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के समर्थन में और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए संविध ...और पढ़ें

HighLights

- लखनऊ में वकील सड़क पर उतरे, प्रयागराज में छात्रों का प्रदर्शन

- पंजाब के कई जिलों में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया

पीटीआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने गुरुवार को जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के समर्थन में और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील विकास सिंह भी वहां मौजूद थे।

जयसिंह ने कहा, "हम यहां छात्रों के साथ खड़े होने आए हैं। हम न्याय के पक्ष में खड़े होने आए हैं। हम छात्रों के लिए न्याय की मांग करने आए हैं। हम अपने लिए आंदोलन करने नहीं आए हैं। यह हमारे बारे में नहीं है।"

उन्होंने कहा, "यह मामला छात्रों के अधिकारों से जुड़ा है और वकीलों का यह कर्तव्य है कि वे सुप्रीम कोर्ट के सामने खड़े हों और उनके लिए न्याय की मांग करें। सुप्रीम कोर्ट की भूमिका और काम न्याय देना है। इसीलिए हम अपनी मांगों के साथ न्याय के इस मंदिर में आए हैं।"

लखनऊ में वकील सड़क पर उतरे, प्रयागराज में छात्रों का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश में मुख्य प्रदर्शन लखनऊ व प्रयागराज में हुए। लखनऊ के मोहनलालगंज में वकील सड़क पर उतरे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाए जाने की मांग की।

खबरें और भी

प्रयागराज में दिशा छात्र संगठन और नौजवान भारत सभा की ओर से आजाद पार्क स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष छात्रों ने प्रदर्शन किया और प्रतिवाद सभा आयोजित की गई।

बरेली में 15 युवकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का मांगपत्र दिया। झारखंड में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से अंडे व टमाटर फेंके जाने लगे। पथराव कर रहे लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

इस दौरान हुए कई लोग घायल हो गए। उत्तराखंड के सभी जिलों में कांग्रेस, सपा, आप, उत्तराखंड क्रांति दल समेत छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया।

पंजाब के कई जिलों में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ में विभिन्न संगठनों के लोगों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया। राजस्थान के बांसवाड़ा में कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश
वकील

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश
वकील

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया

ताज़ा ख़बरें