अनवर ढेबर को मिली अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और अवैध कमीशन रैकेट के मामले में कारोबारी अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत दे दी है।

सौजन्य से:- Jagran
सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मैनपावर कमीशन घोटाले में कारोबारी अनवर ढेबर को मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और अवैध कमीशन रैकेट के मामले में कारोबारी अनवर ढेबर ...और पढ़ें
HighLights
- सुप्रीम कोर्ट का आदेश- अंतरिम जमानत के दौरान छत्तीसगढ़ से बाहर रहेंगे अनवर ढेबर
- शीर्ष अदालत में दो दिग्गज वकीलों के बीच हुई तीखी बहस का नतीजा
पीटीआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और अवैध कमीशन रैकेट के मामले में कारोबारी अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत दे दी।
चीफ जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जायमाल्य बागची और वी. मोहना की पीठ ने ढेबर को जमानत की शर्त के तौर पर छत्तीसगढ़ से बाहर रहने और ट्रायल के दौरान कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया।
शीर्ष अदालत ने कारोबारी को उस पते की जानकारी देने का भी निर्देश दिया जहां वे अंतरिम जमानत मिलने के बाद रहेंगे। ढेबर की ओर से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी पेश हुए।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 13 मई को ढेबर की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी और कहा था कि आरोपों से राज्य सरकार के कार्पोरेशन के भीतर गहरी जड़ें जमाए हुए और व्यवस्थित भ्रष्टाचार नेटवर्क का संकेत मिलता है। हाई कोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक धन से जुड़े आर्थिक अपराधों को अधिक गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, बार की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नहीं दे सकते दखल
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) को कोई भी एकतरफा प्रस्ताव पारित करने से रोकने से इन्कार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वह बार की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दखल नहीं दे सकता।
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने आशीष गोपाल गर्ग की याचिका पर सुनवाई से इन्कार करते हुए कहा कि यह मामला एसोसिएशन के आंतरिक कामकाज से जुड़ा है।
कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह अपनी शिकायतों के लिए एससीबीए की चुनाव समिति से संपर्क करे। गर्ग ने एससीबीए द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रस्ताव पारित करने पर आपत्ति जताई थी। याचिका में मांग की गई थी कि एससीबीए को चुनाव होने तक कोई भी प्रस्ताव पारित करने से रोका जाए।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
संसद से पारित: सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाला विधेयक

सुप्रीम कोर्ट के 30+ जुलाई 2026 के सबसे बड़े फैसले: आवारा जानवरों के हमलों से लेकर छात्र प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा तक

कानून के उल्लंघन से निपटने के दौरान कानूनी खामियों का फायदा न उठाना

बड़ा फैसला: मानसून सत्र में ब्रेड एंड ब्रेकफस्ट कानून को मिटाया जाएगा

नवहट्टा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराबबंदी कानून के तहत 4 आरोपी गिरफ्तार

न्यायपालिका की समस्याएं केंद्र की विफलता में जुड़ी हुईं: मेनका गुरुस्वामी

22 साल जेल में बिताने के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने दोषी को बरी किया, खारिज किए जाने पर हाईकोर्ट के फैसले की आलोचना की

निर्दोष 22 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी पर न्याय व्यवस्था की सामूहिक विफलता
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल गिरफ्तारी घोटालों को रोकने और निवारण के लिए कदम उठाए
- वंदे मातरम गाने से आसमान नहीं गिर जाएगा: कलकत्ता हाई कोर्ट
- सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिया आदेश, साइबर ठगी को रोकने के लिए 4 हफ्ते में बनाए नियम
- आसाराम को 20 दिन की पैरोल मिली, अदालत ने सरकार की आपत्तियां खारिज कीं
- बिना बीमा वाले वाहनों पर शिकंजा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से सुझाव दिया...
- अधिकारी को सेवा से बर्खास्त करने के लिए कानूनी साधनों से कोई अधिकार नहीं: सुप्रीम कोर्ट
- विदेशी मध्यस्थ पुरस्कार प्रवर्तन में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर रोक की आवश्यकता
- राज्यसभा ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाला विधेयक ध्वनि मत से पारित कर दिया

