चेक बाउंस मामलों के त्वरित निपटारे के लिए शिवहर में विशेष लोक अदालत
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शनिवार को होने वाली विशेष लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक की, जिसका उद्देश्य लंबित चेक बाउंस मामलों का आपसी सहमति और सुलह के आधार पर प्रभावी समाधान करना है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Shivahar
- Special Lok Adalat In Shivhar | Check Bounce Case Settlement Hearing
लोक अदालत की तैया:चेक बाउंस के लिए स्पेशल लोक अदालत
- कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| शिवहर
जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने 18 जुलाई, शनिवार को होने वाली स्पेशल लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक की। लोक अदालत नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 138 से जुड़े चेक बाउंस मामलों के त्वरित निपटारे के लिए होगी।
बैठक एडीआर भवन में हुई। प्राधिकार के सचिव ललन कुमार रजक ने बार एसोसिएशन के चेयरमैन और सचिव के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर यह लोक अदालत लगाई जा रही है। उद्देश्य लंबित चेक बाउंस मामलों का आपसी सहमति और सुलह के आधार पर प्रभावी समाधान करना है।
ललन कुमार रजक ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं से कहा कि धारा 138 के अधिक से अधिक मामलों को स्पेशल लोक अदालत के लिए चिह्नित करें। पक्षकारों को लोक अदालत के जरिए विवाद सुलझाने के लिए प्रेरित करें। बैठक में पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, अधिवक्ताओं की भूमिका, लोक अदालत के संचालन से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा हुई। बार एसोसिएशन के चेयरमैन और सचिव ने प्राधिकार को पूरा सहयोग देने की बात कही। अधिवक्ताओं से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
ताज़ा ख़बरें
- राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: निकिता गौड़ ने मध्यस्थों से अधिकतम मामलों के निस्तारण का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट के जज ने सीजीआई को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पर दुरुपयोग का आरोप
- मधेपुरा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 9500 मामलों के लिए 14 बेंचों के साथ
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC के साइनबोर्ड हटाने के मामले में दखल से इनकार, हाई कोर्ट में सुनवाई जारी
- डॉक्टरों पर हमला करने वाले राजनेताओं की तुरन्त हिरासत की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा बयान
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट की नई मासिक व्याख्यान श्रृंखला: कानून, न्याय और शिक्षा का सतत मंच
- शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता मोहीम शुरू

