होमसंविधानमुजफ्फरपुर में छात्र‑युवा अदालत: शिक्षा‑रोजगार व जनहित मुद्दों पर SFI‑DYFI का जोशपूर्ण प्रदर्शन
संविधान

मुजफ्फरपुर में छात्र‑युवा अदालत: शिक्षा‑रोजगार व जनहित मुद्दों पर SFI‑DYFI का जोशपूर्ण प्रदर्शन

स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) ने मुजफ्फरपुर के समाहरणालय परिसर में ‘छात्र‑युवा अदालत’ आयोजित कर Gen‑Z और Gen‑Alpha की आवाज़ को मंच दिया। राष्ट्रीय महासचिव सृजन भट्टाचार्य ने सरकारी पदों की त्वरित भरपाई, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, परीक्षा पेपर लीक रोकथाम, महंगाई‑भ्रष्टाचार नियंत्रण तथा सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं की मांग की।

2 सितंबर 2026 को 09:32 am बजे
मुजफ्फरपुर में छात्र‑युवा अदालत: शिक्षा‑रोजगार व जनहित मुद्दों पर SFI‑DYFI का जोशपूर्ण प्रदर्शन

सौजन्य से:- prabhatkhabar.com

‘छात्र-युवा अदालत’ में उठे शिक्षा-रोजगार के सवाल, मुजफ्फरपुर में SFI-DYFI का प्रदर्शन

सभा को संबोधित करते छात्र, फोटो- प्रभात खबर

मुजफ्फरपुर में छात्र-युवा अदालत का आयोजन किया गया, जहां शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़े अहम मुद्दों को उठाया गया. SFI के राष्ट्रीय महासचिव सृजन भट्टाचार्य ने युवाओं की आवाज़ बुलंद की.

मुजफ्फरपुर न्यूज: स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में ‘छात्र-युवा अदालत’ का आयोजन किया गया. ‘Gen-Z और Gen-Alpha की आवाज’ टैगलाइन के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भाग लिया.

आपके शहर में

सृजन भट्टाचार्य ने उठाये छात्र-युवाओं के सवाल

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में SFI के राष्ट्रीय महासचिव सृजन भट्टाचार्य शामिल हुए. उन्होंने छात्र और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए कहा, ‘हम सवाल पूछेंगे और जवाब लेकर रहेंगे.’ उन्होंने शिक्षा और रोजगार समेत युवाओं से जुड़े विभिन्न सवालों को प्रमुखता से उठाया.

खाली पदों को भरने और रोजगार की मांग

आयोजकों ने सरकार के सामने युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी की मांग रखी. कहा गया कि सरकारी विभागों में खाली पड़े सभी पदों को जल्द भरा जाना चाहिए, ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें. इसके साथ ही समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी उठायी गयी.

पेपर लीक और परीक्षा घोटालों पर रोक की मांग

‘छात्र-युवा अदालत’ में पेपर लीक और परीक्षा से जुड़े घोटालों पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की गयी. वक्ताओं ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता जरूरी है, ताकि छात्रों के भविष्य के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो.

महंगाई और भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठा

कार्यक्रम के दौरान देश में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मांग की गयी. इसके अलावा संविधान की रक्षा, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी की गारंटी देने की बात भी कही गयी.

सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा की मांग

छात्र-युवा संगठनों ने सभी नागरिकों के लिए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी. कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और लोकतांत्रिक अधिकारों को युवाओं और आम लोगों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे बताया.

कई वक्ताओं ने रखे अपने विचार

कार्यक्रम में SFI-DYFI के कई पदाधिकारियों और नेताओं ने अपने विचार रखे. इनमें राज्य सचिव देवदत्त कुमार, आरिफ हुसैन, संतोष यादव, शकीला परवीन, सन्नी कुमार, सुरेश यादव, दिनेश भगत, फहद जमा, जितेंद्र चौधरी, शाहनवाज हुसैन और इम्तियाज अहमद समेत अन्य शामिल रहे.

यह भी पढे़ं:

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शरिया अदालतों को तलाक का कानूनी अधिकार न होने की पुष्टि की
संविधान

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शरिया अदालतों को तलाक का कानूनी अधिकार न होने की पुष्टि की

विद्युत अधिनियम के संशोधन मसौदे पर प्रतिक्रिया आमंत्रित, अक्टूबर में संसद में पेश होगा
संविधान

विद्युत अधिनियम के संशोधन मसौदे पर प्रतिक्रिया आमंत्रित, अक्टूबर में संसद में पेश होगा

हो ची मिन्ह सिटी शहरी विकास कानून से डिजिटल प्रेस को नया रूप देने की दिशा में कदम
संविधान

हो ची मिन्ह सिटी शहरी विकास कानून से डिजिटल प्रेस को नया रूप देने की दिशा में कदम

स्वास्थ्य मंत्रालय ने पाँच प्रमुख विधायी मसौदों की अंतिम समीक्षा हेतु बैठक का संचालन किया
संविधान

स्वास्थ्य मंत्रालय ने पाँच प्रमुख विधायी मसौदों की अंतिम समीक्षा हेतु बैठक का संचालन किया

डिजिटल मंच पर कानून प्रतियोगिता: 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर 5 लाख से अधिक प्रतिभागी
संविधान

डिजिटल मंच पर कानून प्रतियोगिता: 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर 5 लाख से अधिक प्रतिभागी

सहारनपुर कलेक्टरैट में अवैध घोषित मस्जिद का कानूनी ध्वंस, विपक्ष पर घर में हिरासत का आरोप
संविधान

सहारनपुर कलेक्टरैट में अवैध घोषित मस्जिद का कानूनी ध्वंस, विपक्ष पर घर में हिरासत का आरोप

आठ हाई कोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, जानें कौन संभालेंगे किस अदालत की जिम्मेदारी
संविधान

आठ हाई कोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, जानें कौन संभालेंगे किस अदालत की जिम्मेदारी

मस्जिद गिराने के बाद मौलाना मदनी ने उठाया समानता का सवाल
संविधान

मस्जिद गिराने के बाद मौलाना मदनी ने उठाया समानता का सवाल

ताज़ा ख़बरें