सुप्रीम कोर्ट ने तय किया कि केवल गाली-गलौज ही नहीं अश्लीलता है!
सुप्रीम कोर्ट ने कानून की नजर में अश्लीलता, अभद्रता, गाली गलौज या अपशब्दों के बीच अंतर करने की जरूरत बताई है। कोर्ट ने कहा कि केवल गाली गलौज, अपशब्द और भद्दे शब्दों का इस्तेमाल अश्लीलता के बराबर नहीं माना जा सकता है।

सौजन्य से:- Jagran
क्या आप किसी को भी दे सकते हैं गाली? SC ने बताया 'अश्लीलता का अपराध' है या नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि केवल गाली-गलौज या अभद्र भाषा का इस्तेमाल अपने आप में अश्लीलता का अपराध नहीं है। ...और पढ़ें
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
माला दीक्षित, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 294(बी) के दायरे को स्पष्ट करते हुए कहा है कि केवल गाली गलौज या अभद्र भाषा का इस्तेमाल अपने आप में अश्लीलता का अपराध नहीं माना जा सकता।
शीर्ष अदालत ने जोर देकर कहा कि कानून की नजर में अश्लीलता, भद्देपन और अपशब्दों से अलग अवधारणा है। कोर्ट ने कहा कि कानून की नजर में अश्लीलता, अभद्रता, गाली गलौज या अपशब्दों बीच अंतर करना जरूरी है। कानूनी तौर पर अश्लीलता का मतलब भद्दापन, गाली गलौज, या अपश्ब्द नहीं है।
गाली-गलौज अश्लीलता का अपराध नहीं: SC
सिर्फ गाली गलौज, अपशब्द और भद्दे शब्दों का इस्तेमाल, चाहें वे कितने भी बुरे या असभ्य क्यों न हों, उन्हें अश्लीलता के बराबर नहीं माना जा सकता। अश्लीलता के अपराध में जरूरी है कि शब्द कामुक हों, वासना को जगाने वाले हों और कमजोर मन मस्तिष्क को बिगाड़ने या भ्रष्ट करने की प्रवृति रखते हों।
शीर्ष अदालत ने कहा कि जो शब्द सिर्फ भद्दे या गाली गलौज वाले होते हैं, उनसे घृणा नफरत या हैरानी की भावना पैदा हो सकती है, लेकिन सिर्फ इसी वजह से वे कानून की नजर में अश्लील नहीं हो जाते। कोर्ट ने कहा कि कई पूर्व फैसलों में माना गया है कि गाली गलौज वाली भद्दी (वल्गर) और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का मतलब जरूरी नहीं है कि अश्लीलता ही हो।
खबरें और भी
किस केस में सुनाया फैसला?
न्यायमूर्ति संजय करोल और विपुल एम पंचोली की पीठ ने जमीन विवाद से जुड़े तमिलनाडु के एक मामले में 70 वर्षीय व्यक्ति की सजा के खिलाफ दाखिल अपील पर यह फैसला दिया है। कोर्ट ने उसकी अपील आंशिक रूप से स्वीकार कर ली है। पीठ ने आइपीसी की धारा 294(बी) (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील शब्द बोलना) और धारा 506(2) (आपराधिक धमकी) के तहत सजा रद कर दी है।
हालांकि खतरनाक हथियार से जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाने के लिए आइपीसी की धारा 326 के तहत उसकी सजा बरकरार रखी है। लेकिन अपीलकर्ता की उम्र, सेहत की स्थिति और इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि घटना जमीन विवाद से जुड़ी थी, उसकी सजा को बदल कर कोर्ट उठने तक की कैद और 50000 रुपये जुर्माने कर दी है।
पीठ ने सब किया क्लियर
पीठ ने फैसले में स्पष्ट किया कि अश्लीलता का अपराध साबित करने के लिए न सिर्फ यह दिखाना जरूरी है कि संबंधित शब्द न केवल सार्वजनिक स्थान पर बोले गए बल्कि वे कामुक प्रकृति के हों। कामुक इच्छाओं को भड़काने वाले हों और कमजोर मन मस्तिष्क को बिगाड़ने या भ्रष्ट करने की प्रवृत्ति रखते हों।
केवल अपमानजनक या असभ्य भाषा का प्रयोग इन मानकों को स्वत: पूरा नहीं करता। ऐसे शब्द भले ही असभ्य या आपत्तिजनक हों लेकिन जबतक वे कामुक या नैतिक रूप से भ्रष्ट करने वाले न हों, उन्हें अश्लील नहीं कहा जा सकता।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, गाली-गलौज अश्लीलता नहीं!

निर्मोही अखाड़े ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका

राम मंदिर विवाद: निर्मोही अखाड़े ने सुप्रीम कोर्ट से की ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग

निर्मोही अखाड़ा का बड़ा आरोप: सुप्रीम कोर्ट ने 2019 के फैसले का पालन नहीं किया, ट्रस्ट में हो रहा भ्रष्टाचार

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: गुस्से में दी गई गाली से नहीं बनता अश्लीलता का मामला

9 साल तक जेल में किशोर हत्या के आरोपी को जमानत

9 साल से जेल में बंद हत्या के आरोपी को जमानत

कानून उल्लंघन के बढ़ते दायरे का सामना कर रहे हैं हाई स्कूल और विश्वविद्यालय के छात्र
ताज़ा ख़बरें
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने शिंदे सेना के नगरसेवक की जमानत रद्द कर दी
- ग्राहम स्टेंस हत्याकांड के दोषी रबींद्र कुमार पाल उर्फ दारा सिंह को जेल से रिहाई
- महाराष्ट्र: डॉक्टरों पर हमले के आरोपी शिवसेना पार्षद की जमानत पर HC ने लगाई रोक
- क्या सरकार भूख हड़ताल करने वाले को जबरदस्ती खाना खिला सकती है? भारतीय कानून के तीन मुख्य बिंदु समझने से
- कैंसर की महंगी दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मरीज की मौत पर लिया स्वत: संज्ञान
- पाकिस्तानी हत्याकांड पर पीएम मेलोनी का बयान
- भारतीय पुलिस ने कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराया, 20 दिन की भूख हड़ताल के बाद
- जिले में नौ वादों का निष्पादन, 89 लाख रुपए का समझौता!

