चेक बाउंस के 100+ मामले एक दिन में सुलह से निपटे! 75 लाख रुपये से अधिक का समझौता
ग्वालियर में एक दिन में 100 से अधिक चेक बाउंस के मामलों का आपसी समझौते से निपटारा हुआ। विशेष लोक अदालत में 75 लाख 7 हजार रुपये से अधिक का अवॉर्ड पारित किया गया।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Lok Adalat Dispute Settlement | Check Bounce Cases Resolved | Award Passed
एक दिन में निपटे 100 चेक बाउंस के मामले:75 लाख रुपए से ज्यादा का हुआ समझौता; विशेष लोक अदालत में मिली बड़ी राहत
- कॉपी लिंक
ग्वालियर में चेक बाउंस के मामलों में फंसे लोगों के लिए शनिवार राहत भरा दिन साबित हुआ। धारा-138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में एक ही दिन में 100 लंबित मामलों का आपसी समझौते से निराकरण क
इन सभी मामलों में दोनों पक्षों की सहमति से 75 लाख 7 हजार रुपए से अधिक का अवॉर्ड पारित किया गया। इतना ही नहीं, अदालत पहुंचने से पहले के 29 प्री-लिटिगेशन मामलों का भी समझौते के जरिए समाधान हुआ, जिनमें 9 लाख 50 हजार रुपए का अवॉर्ड पारित किया गया।
ग्वालियर, डबरा और भितरवार में लगी विशेष लोक अदालत
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित इस विशेष लोक अदालत का आयोजन ग्वालियर जिला न्यायालय के साथ-साथ डबरा और भितरवार के सिविल न्यायालयों में किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित किशोर के मार्गदर्शन में हुआ।
9 विशेष खंडपीठों का गठन किया गया था
जिला न्यायालय में विशेष लोक अदालत का शुभारंभ जिला न्यायाधीश प्रदीप दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुष्पेंद्र सिंह सहित कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
प्राधिकरण के अनुसार, मामलों के त्वरित और प्रभावी निपटारे के लिए 9 विशेष खंडपीठों का गठन किया गया था। इससे न केवल अदालतों का बोझ कम हुआ, बल्कि पक्षकारों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से भी राहत मिली।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
ताज़ा ख़बरें
- जलवायु परिवर्तन और जनसंख्या दबाव से नदियों की बिगड़ती स्थिति—इन्हें इंसान मानना बदल सकता है?
- नदियों को मानवीय दृष्टिकोण से देखें: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या का बढ़ता दबाव
- नदियाँ भी मनुष्य हैं: उनके संकट पर नया दृष्टिकोण
- कुशीनगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक‑ऋण व पारिवारिक विवाद सुलह‑समझौते से सुलझेंगे
- रक्तरंजित धारा: जलवायु‑परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से नदियों की संकटग्रस्त स्थिति
- विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता रैली निकाली
- नदियों को मानवीकृत करें? क्या इससे जल संकट में बदलाव आ सकता है?
- नदियों की दुविधा: जलवायु, प्रदूषण और जनसंख्या के साथ संघर्ष

