होमवकीलजिले में नौ वादों का निष्पादन, 89 लाख रुपए का समझौता!
वकील

जिले में नौ वादों का निष्पादन, 89 लाख रुपए का समझौता!

खगड़िया जिले में आयोजित विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत में नौ वादों का निष्पादन किया गया। इसमें 89 लाख सात हजार रुपए का समझौता हुआ।

18 जुलाई 2026 को 07:13 pm बजे
जिले में नौ वादों का निष्पादन, 89 लाख रुपए का समझौता!

सौजन्य से:- Hindustan

जिले में आयोजित विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत में नौ वादों का निष्पादन व 89 लाख रुपए का हुआ समझौता

जिले में आयोजित विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत में नौ वादों का निष्पादन व 89 लाख रुपए का हुआ समझौता जिले में आयोजित विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत में नौ वादों

खगड़िया, विधि संवाददाता राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पटना के निर्देश पर शनिवार को आयोजित विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत में नौ वादों का निष्पादन व 89 लाख सात हजार रुपए का समझौता हुआ।उल्लेखनीय है कि एनआई एक्ट की धारा 138 चेक बाउंस से संबंधित वादों के निष्पादन के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट खगड़िया में किया गया। खगड़िया सिविल कोर्ट में प्रधान जिला जज सह अध्यक्ष सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजेश कुमार बच्चन, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मनोज कुमार द्विवेदी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय पवन कुमार, विशेष न्यायाधीश उत्पाद द्वितीय प्रभाकर कुमार झा, विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट ऋषि चंदन, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आदित्य कुमार सिंह, अपर मुख्य दंडाधिकारी जयप्रकाश किस्कु एवं रितु कुमारी तथा चंदन कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकर तथा जिला बार एसोसिशन के अध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद यादव के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण और कोर्ट के स्टाफ, वाद के पक्षकार आदि उपस्थित थे। एन आई एक्ट से संबंधित वादों के निष्पादन के लिए विशेष लोक अदालत में एक बेंच का गठन किया गया था। विशेष लोक अदालत के दौरान कई बार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खगड़िया द्वारा मामलों के निष्पादन के लिए गठित पीठ का निरीक्षण किया गया तथा कई पक्षकारों से बातचीत कर उनके मामलों का निष्पादन संबंधित बेंच में कराया गया। प्रधान जिला जज द्वारा पीठासीन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जो भी पक्षकार आए हैं उनके वाद का निष्पादन करके ही उन्हें वापस भेजें। विशेष लोक अदालत के तहत सिविल कोर्ट, खगड़िया में कुल नौ वादों का निष्पादन किया गया एवं पक्षकारों के बीच कुल 89 हजार सात हजार रुपए का समझौता हुआ। डालसा के सचिव चंदन कुमार ने लोक अदालत की सफलता के लिए सभी न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, मीडियाकर्मी तथा दूर-दूर से आए सभी पक्षकारों को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया और यह उम्मीद जताई है कि अगले लोक अदालत में इससे ज्यादा मामलों का निष्पादन किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश
वकील

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश
वकील

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया

ताज़ा ख़बरें