होमअपराधसुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार की अर्जी पर पलटा HC का फैसला, गोधत्या प्रतिबंध हटाया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार की अर्जी पर पलटा HC का फैसला, गोधत्या प्रतिबंध हटाया

सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के विवादित फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को बकरीद की पूर्व संध्या पर या किसी अन्य दिन राज्य में किसी भी गाय या बछड़े का वध न होने का निर्देश दिया था।

13 जुलाई 2026 को 12:14 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार की अर्जी पर पलटा HC का फैसला, गोधत्या प्रतिबंध हटाया

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के उस विवादित फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिसमें तमिलनाडु सरकार को बकरीद या किसी भी अन्य दिन गाय और बछड़े के वध को रोकने का निर्देश दिया गया था. शीर्ष अदालत ने इस पूर्ण प्रतिबंध के खिलाफ राज्य सरकार की याचिका पर नोटिस जारी किया है.

दरअसल, मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को बकरीद की पूर्व संध्या पर या किसी अन्य दिन राज्य में किसी भी गाय या बछड़े का वध न सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था. हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. इस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के फैसले पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है.

सर्वोच्च अदालत ने इस मामले की सुनवाई के दौरान पाया कि हाईकोर्ट के इस आदेश में सुधार की आवश्यकता है, जिसके बाद कोर्ट ने फैसले के क्रियान्वयन पर रोक लगाते हुए प्रतिपक्षियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

तमिलनाडु सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करते हुए मजबूती से अपना पक्ष रखा. राज्य सरकार का मुख्य तर्क था कि हाईकोर्ट द्वारा लगाया गया ये पूर्ण प्रतिबंध 'तमिलनाडु पशु संरक्षण अधिनियम, 1958' के मूल कानूनी प्रावधानों के पूरी तरह खिलाफ है.

Advertisement

तमिलनाडु सरकार के अनुसार, वर्ष 1958 का ये प्रासंगिक अधिनियम राज्य में कुछ विशिष्ट शर्तों के तहत पशु वध की कानूनी अनुमति देता है. इस कानून के तहत यदि जानवर की उम्र 10 साल से अधिक हो चुकी हो या वह प्रजनन और कृषि कार्य के लिए पूरी तरह अयोग्य हो, तो आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद वध किया जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने इन दलीलों को सुनने के बाद आदेश को स्थगित कर दिया. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
न्यायालय की बड़ी खबरें: मंदिर दान विवाद से लेकर उद्योगपति की गिरफ्तारी तक
अपराध

न्यायालय की बड़ी खबरें: मंदिर दान विवाद से लेकर उद्योगपति की गिरफ्तारी तक

ताहिर हुसैन सहित दिल्ली दंगे के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा हत्याकांड में दोषी, जमानत याचिका खारिज
अपराध

ताहिर हुसैन सहित दिल्ली दंगे के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा हत्याकांड में दोषी, जमानत याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने एचडी रेवन्ना को आरोपमुक्त करने के कर्नाटक HC के फैसले पर सवाल उठाए, नोटिस जारी किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने एचडी रेवन्ना को आरोपमुक्त करने के कर्नाटक HC के फैसले पर सवाल उठाए, नोटिस जारी किया

भारत में महत्वपूर्ण कानूनी विकास: सुप्रीम कोर्ट के फैसले और नए कानून
अपराध

भारत में महत्वपूर्ण कानूनी विकास: सुप्रीम कोर्ट के फैसले और नए कानून

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में गौहत्या पर प्रतिबंध लगाने वाले मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाई
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में गौहत्या पर प्रतिबंध लगाने वाले मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के गोकशी आदेश पर लगाया रोक
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के गोकशी आदेश पर लगाया रोक

गुंडा दमन कानून को कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती, तत्काल रोक लगाने की मांग
अपराध

गुंडा दमन कानून को कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती, तत्काल रोक लगाने की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने का आदेश रद्द किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने का आदेश रद्द किया

ताज़ा ख़बरें