होमवकीलस्थायी लोक अदालत से मिलेगा सरल और सुलभ न्याय: सिराथू में जागरूकता शिविर
वकील

स्थायी लोक अदालत से मिलेगा सरल और सुलभ न्याय: सिराथू में जागरूकता शिविर

सिराथू में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्थायी लोक अदालत के बारे में एक विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रिया सिंह ने लोगों को स्थायी लोक अदालत की विशेषताओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। शिविर में लोगों को कानूनी जानकारी मिली और उनकी जिज्ञासाएँ समाधान कीं।

13 अगस्त 2026 को 10:57 am बजे
स्थायी लोक अदालत से मिलेगा सरल और सुलभ न्याय: सिराथू में जागरूकता शिविर

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Kaushambi

- Sauraibujurg

- Sirathu Kaushambi Legal Awareness Camp | Secretary Priya Singh Lok Adalat

सिराथू में विधिक जागरूकता शिविर:स्थायी लोक अदालत से मिलेगा सरल व सुलभ न्याय

- कॉपी लिंक

कौशाम्बी के सिराथू में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्थायी लोक अदालत के संबंध में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित इस शिविर की मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रिया सिंह थीं। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और इसके माध्यम से मिलने वाली कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रिया सिंह ने बताया कि स्थायी लोक अदालत आम जनता को सरल, सुलभ और कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि यहां विवादों का समाधान आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर किया जाता है, जिससे लोगों का समय और धन दोनों बचता है। सचिव ने आमजन से अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता लेने की अपील की।

शिविर में लोक अदालत के सदस्य सिकंदर, पैनल अधिवक्ता अतुल श्रीवास्तव, पीएलवी सतीश सिंह और पीएलवी अमरेन्द्र प्रताप सिंह भी उपस्थित थे। इन सभी ने लोगों को विधिक सेवाओं, लोक अदालत की प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। शिविर में मौजूद लोगों ने कानूनी जानकारी प्राप्त की और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा का इस्तीफा: क्या वे अब भी न्यायाधीश हैं?
वकील

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा का इस्तीफा: क्या वे अब भी न्यायाधीश हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने चेहरे की पहचान और बायोमेट्रिक निगरानी उपकरणों के इस्तेमाल के खिलाफ सांसद की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमती दी
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने चेहरे की पहचान और बायोमेट्रिक निगरानी उपकरणों के इस्तेमाल के खिलाफ सांसद की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमती दी

बढ़ते मुकदमों पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगी कार्रवाई
वकील

बढ़ते मुकदमों पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगी कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट की एफएसएसएआई को फटकार: खाद्य सुरक्षा पर कॉर्पोरेट दबाव के आगे न झुकें
वकील

सुप्रीम कोर्ट की एफएसएसएआई को फटकार: खाद्य सुरक्षा पर कॉर्पोरेट दबाव के आगे न झुकें

सुप्रीम कोर्ट ने यूपीएससी से ओडिशा के डीजीपी चयन की स्थगित करने को कहा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने यूपीएससी से ओडिशा के डीजीपी चयन की स्थगित करने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने एआई-आधारित निगरानी में नैतिकता और पारदर्शिता पर दिशानिर्देश की मांग वाली याचिका खारिज कर दी
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने एआई-आधारित निगरानी में नैतिकता और पारदर्शिता पर दिशानिर्देश की मांग वाली याचिका खारिज कर दी

केंद्रीय सचिवालय क्लब के बेदखली के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया
वकील

केंद्रीय सचिवालय क्लब के बेदखली के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से 'उच्च जोखिम' एआई उपयोग पर वैधानिक व्यवस्था मांगी
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से 'उच्च जोखिम' एआई उपयोग पर वैधानिक व्यवस्था मांगी

ताज़ा ख़बरें