विशेष लोक अदालत की तैयारी को जोर देना होगा
बैठक में धारा 138 एनआई एक्ट के वादों को जल्द से जल्द निपटाने का निर्णय लिया गया। सभी अधिवक्ताओं से मामलों को आपसी सहमति से निपटाने की अपील की गई।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Muzaffarpur
- Rosara
- Review Regarding Preparation For Special Lok Adalat And National Lok Adalat
विशेष लोक अदालत व राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर समीक्षा
- कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| रोसड़ा
अनुमंडल विधिक सेवा समिति व्यवहार न्यायालय रोसड़ा में दुष्यंत कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सह अध्यक्ष अनुमंडल विधिक सेवा समिति की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 18 जुलाई को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत तथा 12 सितंबर 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में विशेष रूप से न्यायालय में लंबित धारा 138 एनआई एक्ट चेक बाउंस से संबंधित वादों का अधिक से अधिक निष्पादन सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित अधिकाधिक सुलहनीय मामलों के निस्तारण को लेकर रणनीति बनाई गई। अध्यक्ष ने सभी पैनल अधिवक्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से पक्षकारों से संपर्क कर अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से निपटारा कराने का प्रयास करें।बैठक में शिवप्रिया अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव, अनुमंडल विधिक सेवा समिति रोसड़ा सहित पैनल अधिवक्ता बिनोद कुमार सिंह, दीपक शर्मा, नारायण सिंह, नवीन कुमार सिंह, अरविंद कुमार झा, सत्येंद्र प्रसाद सहनी, राजेश कुमार झा, कुमारी रानी, मधुवाला कुमारी, मनोज कुमार, रौशन कुमार राकेश, फूल कुमार पाठक, मोहन कुमार राय, रविशंकर सिंह एवं मनोज कुमार चौधरी उपस्थित थे।इस अवसर पर राजेश कुमार लिपिक सह टंकक तथा विष्णुदेव कुमार मंडल अनुसेवक, अनुमंडल विधिक सेवा समिति, रोसड़ा भी मौजूद रहे। सभी अधिवक्ताओं से विशेष लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
ताज़ा ख़बरें
- राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: निकिता गौड़ ने मध्यस्थों से अधिकतम मामलों के निस्तारण का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट के जज ने सीजीआई को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पर दुरुपयोग का आरोप
- मधेपुरा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 9500 मामलों के लिए 14 बेंचों के साथ
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC के साइनबोर्ड हटाने के मामले में दखल से इनकार, हाई कोर्ट में सुनवाई जारी
- डॉक्टरों पर हमला करने वाले राजनेताओं की तुरन्त हिरासत की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा बयान
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट की नई मासिक व्याख्यान श्रृंखला: कानून, न्याय और शिक्षा का सतत मंच
- शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता मोहीम शुरू

