होमवकीलपूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को जमानत की उम्मीद, स्वास्थ्य ही रहा बातचीत का आधार
वकील

पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को जमानत की उम्मीद, स्वास्थ्य ही रहा बातचीत का आधार

पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए जमानत की मांग की थी, जिस पर उच्च न्यायालय ने उन्हें ईडी की विशेष अदालत में जमानत के लिए अर्जी दाखिल करने का निर्देश दिया। आरोपी का दावा है कि जेल में उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है और उन्हें तुरंत उपचार की आवश्यकता है।

6 अगस्त 2026 को 02:16 am बजे
पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को जमानत की उम्मीद, स्वास्थ्य ही रहा बातचीत का आधार

सौजन्य से:- Jagran

खराब सेहत का हवाला देकर पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा ने मांगी जमानत, हाईकोर्ट ने दिया विशेष अदालत जाने का निर्देश

पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा ने खराब स्वास्थ्य के आधार पर जमानत मांगी। उच्च न्यायालय ने उन्हें राहत के लिए प्रवर्तन निदेशालय की विशेष अदालत में नियमित या ...और पढ़ें

HighLights

- पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा ने खराब सेहत पर मांगी जमानत।

- हाईकोर्ट ने ईडी स्पेशल कोर्ट जाने का दिया निर्देश।

- अरोड़ा हृदय रोग से पीड़ित, जेल में बिगड़ा स्वास्थ्य।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में जमानत की मांग की। मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने उन्हें इस संबंध में गुरुग्राम स्थित ईडी की स्पेशल कोर्ट में नियमित अर्जी दाखिल करने का निर्देश दिया।

सुनवाई के दौरान संजीव अरोड़ा की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि जेल में उनके मुवक्किल को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा हृदय संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। वकील के अनुसार, जेल में रहने के दौरान उनका करीब आठ किलो वजन भी कम हो चुका है।

यह भी पढ़ें- पंजाब कैबिनेट के बड़े फैसले, निजी स्कूलों की फीस पर लगेगी लगाम; कर्मचारियों और युवाओं को भी बड़ी राहत

हार्ट की 40% कर रहा काम

बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि संजीव अरोड़ा का हार्ट केवल 40 प्रतिशत क्षमता के साथ काम कर रहा है, उनकी हृदय की धमनियों (आर्टरीज) में ब्लॉकेज है और उनकी तत्काल एंजियोग्राफी कराना चिकित्सकीय रूप से आवश्यक है। उन्होंने अदालत से कहा कि यदि जमानत नहीं दी जाती तो कम से कम उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल भेजने की अनुमति दी जाए।

यह भी पढ़ें- पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क, जैविक खाद की आड़ में विदेशी शराब का खेल

विशेषज्ञ से उपचार की तुरंत जरूरत

वकील ने यह भी कहा कि आवश्यकता होने पर हिरासत में रखते हुए भी उनका उपचार कराया जा सकता है। बचाव पक्ष ने दलील दी कि संजीव अरोड़ा की हालत नाजुक है और समय पर विशेषज्ञ उपचार नहीं मिलने से उनकी सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है।

खबरें और भी

दलीलें सुनने के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने संजीव अरोड़ा को स्वास्थ्य आधार पर राहत की मांग के लिए गुरुग्राम की ईडी की स्पेशल कोर्ट का रुख करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें- 'क्या पता कब किसे जेल जाना पड़े', विधायक की बात सुन ठहाकों से गूंजा सदन, स्पीकर भी हुए सख्त

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश
वकील

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश
वकील

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया

ताज़ा ख़बरें