सुप्रीम कोर्ट का फैसला, राजा भैया का पारिवारिक मामला अब साकेत कोर्ट में ही जाएगा
सुप्रीम कोर्ट ने राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के घरेलू हिंसा मामले को लेकर अहम फैसला दिया है. शीर्ष अदालत ने कहा है कि मामले की सुनवाई साकेत जिला अदालत में ही जारी रहेगी. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को पलट दिया है जिसमें मामले को राउज एवेन्यू स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत में स्थानांतरित करने की बात कही गई थी.

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
सुप्रीम कोर्ट ने कुंडा से विधायक राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले में अहम फैसला सुनाया है. शीर्ष अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि घरेलू हिंसा से जुड़े इस मामले की सुनवाई दिल्ली की साकेत जिला अदालत में ही होगी. यह मामला अब राउज एवेन्यू स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत में नहीं भेजा जाएगा. सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को पलट दिया. अदालत ने कहा कि मामले की सुनवाई साकेत जिला अदालत में ही जारी रहेगी.
राजा भैया की तरफ से पेश हुए वकील ध्रुव गुप्ता ने बताया कि राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी सिंह ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया हुआ है. इस मामले की सुनवाई पहले से साकेत जिला अदालत में चल रही थी. वकील ध्रुव गुप्ता ने बताया कि भानवी सिंह लगातार यह मांग कर रही थीं कि इस मामले की सुनवाई साकेत जिला अदालत की बजाय दिल्ली के राउज एवेन्यू स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत में कराई जाए. दिल्ली हाईकोर्ट ने भी अपने आदेश में मामले को राउज एवेन्यू स्थित विशेष अदालत में स्थानांतरित करने की बात कही थी.
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के इस आदेश से सहमति नहीं जताई. शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि घरेलू हिंसा से जुड़ा यह मामला दीवानी यानी सिविल प्रकृति का है. इसलिए इसकी सुनवाई सामान्य अधिकार क्षेत्र वाली अदालत में ही होनी चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि राउज एवेन्यू स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत का गठन जनप्रतिनिधियों से जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए किया गया है. ऐसे में घरेलू हिंसा जैसे सिविल प्रकृति के मामले को वहां भेजना उचित नहीं है.
Advertisement
भानवी सिंह ने राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई की रखी थी मांग
इसी आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश रद्द करते हुए निर्देश दिया कि राजा भैया और भानवी सिंह के बीच चल रहे घरेलू हिंसा मामले की सुनवाई साकेत जिला अदालत में ही जारी रहेगी. इस फैसले के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया अब साकेत कोर्ट में ही चलेगी. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश ने यह भी साफ कर दिया कि किस प्रकार के मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए विशेष अदालत में की जा सकती है और किन मामलों की नहीं.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
ताज़ा ख़बरें
- राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: निकिता गौड़ ने मध्यस्थों से अधिकतम मामलों के निस्तारण का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट के जज ने सीजीआई को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पर दुरुपयोग का आरोप
- मधेपुरा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 9500 मामलों के लिए 14 बेंचों के साथ
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC के साइनबोर्ड हटाने के मामले में दखल से इनकार, हाई कोर्ट में सुनवाई जारी
- डॉक्टरों पर हमला करने वाले राजनेताओं की तुरन्त हिरासत की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा बयान
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट की नई मासिक व्याख्यान श्रृंखला: कानून, न्याय और शिक्षा का सतत मंच
- शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता मोहीम शुरू

