होमवकीलसुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने के खिलाफ चीफ जस्टिस का अल्टीमेटम
वकील

सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने के खिलाफ चीफ जस्टिस का अल्टीमेटम

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने डीएमआरसी को अल्टीमेटम दिया है कि अगर दोपहर तक सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन नहीं खोला गया तो वे इस मामले में दखल देंगे। यह मामला सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने उठाया था।

23 जुलाई 2026 को 06:13 am बजे
सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने के खिलाफ चीफ जस्टिस का अल्टीमेटम

सौजन्य से:- Hindustan

'नहीं तो हम...', सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत का अल्टीमेटम; क्या कहा

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने यह मामला जस्टिस सूर्यकांत के सामने उठाया था। जस्टिस सूर्यकांत ने इस मामले पर जवाब देते हुए कहा कि अगर आज दोपहर तक सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को नहीं खोला गया तो वो ऐक्शन लेंगे।

दिल्ली के जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में प्रदर्शनकारियों की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए डीएमआरसी ने 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का फैसला किया। डीएमआरसी के इस निर्णय पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत का बयान सामने आया है। सूर्यकांत ने कहा कि अगर आज दोपहर तक सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन नहीं चालू किया गया तो, सुप्रीम कोर्ट इस मामले में दखल देगा।

SCBA ने की थी मांग

बता दें कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने यह मामला जस्टिस सूर्यकांत के सामने उठाया था। जस्टिस सूर्यकांत ने इस मामले पर जवाब देते हुए कहा कि अगर आज दोपहर तक सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को नहीं खोला गया तो वो ऐक्शन लेंगे।

इस मामले पर बात करते हुए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो पर वकीलों और कर्मचारियों की अच्छे से स्क्रीनिंग की जा सकती है, लेकिन मेट्रो स्टेशन को नहीं बंद किया जा सकता है। विकास ने कहा कि मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों और सुप्रीम कोर्ट के कर्मचारियों के काम पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मेट्रो के अंदर ही वकीलों और कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कर लें, जिससे कोई दिक्कत नहीं आएगी।

लंच तक मेट्रो स्टेशन खोलने का आदेश

इस मामले पर बात करते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि अगर लंच के समय तक इसे खोलने के लिए कुछ नहीं किया गया, तो मैं दखल दूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होनो जजों को निर्देश दिए हैं कि अगर विरोध प्रदर्शन और उनसे जुड़ी समस्याओं की वजह से आज कोई वकील पेश नहीं हो पाता है, तो उनके खिलाफ कोई आदेश ना दिया जाए।

कुल 16 स्टेशन बंद किए गए हैं

बता दें कि गुरुवार को डीएमआरसी ने सुबह साढ़े सात बजे से दिल्ली के 16 स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया था। जिन स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया गया है, उनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंंबा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट,जोर बाग के साथ शिवाजी स्टेडियम मेट्रे स्टेशन शामिल हैं। इन सभी स्टेशनों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है।

लेखक के बारे में

Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।

राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।

पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।

विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें

राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू

क्राइम और वायरल खबरें

पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश
वकील

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश
वकील

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया

ताज़ा ख़बरें