होमवकीलजमुई में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी, जिला जज ने दिए आवश्यक निर्देश
वकील

जमुई में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी, जिला जज ने दिए आवश्यक निर्देश

जमुई में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने और जनहित में कार्य करने के लिए जिला जज ने आवश्यक निर्देश दिए हैं। बैठक में समस्त विभागों से राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत वादों की सूची मांगी गई है जिससे वह निर्देश दिए गए हैं कि चिन्हित वादों से संबंधित पक्षों को यथाशीघ्र नोटिस सर्व करना है और उन्हें जागरूक करना है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने लंबित प्रकरण का निस्तारण कैसे करें और अवसर का लाभ उठा सकते हैं

13 अगस्त 2026 को 07:56 pm बजे
जमुई में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी, जिला जज ने दिए आवश्यक निर्देश

सौजन्य से:- Hindustan

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज ने की बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज ने की बैठक राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज ने की बैठक राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज ने की बैठक

जमुई । नगर प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वावधान में गुरुवार को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत जो 12 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक का संचालन

बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप सिंह के द्वारा की गई। बैठक में बिहार सरकार के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। बैठक के संचालन में प्राधिकार की सचिव मंजू श्री कुमारी ने अध्यक्ष का सहयोग किया।

वादों की सूची और निर्देश

बैठक में समस्त विभागों के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत उनके विभाग से संबंधित वादों की सूची अध्यक्ष को दी गई। चिंहित वाद में संबंधित पक्षकार को यथाशीघ्र नोटिस सर्व करने का निर्देश कार्यालय को दिया गया। समस्त विभाग से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया है। बैठक में सभी विभाग के विशेष लोक अभियोजक अधिवक्ता भी सम्मिलित थे। उन्हें भी अपने विभाग के संबंधित पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने चिन्हित वादों के निष्पादन के लिए प्रोत्साहित करने तथा लोक अदालत के फायदे के प्रचार प्रसार का निर्देश दिया गया है। वन विभाग को दूर दराज इलाकों में साउंड सिस्टम के माध्यम से आम जनों के बीच प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया। समस्त विभाग को लोक अदालत के दिन मामलों के निष्पादन में लचीला रूप एवं जनता को ज्यादा से ज्यादा राहत देने का निर्देश दिया गया।

प्रस्तुति और नागरिकों की अपील

बैठक में वन विभाग, जिला पंचायती राज विभाग, परिवहन विभाग, खनन विभाग, विद्युत विभाग, जनसंपर्क विभाग, श्रम विभाग, संचार विभाग, माप तोल विभाग के प्रतिनिधि अपने लोक अभियोजन के साथ उपस्थित थे।

समस्त लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने एवं जनहित में कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

जिला जज ने जिले के समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने लंबित प्रकरण का निस्तारण कर अवसर का लाभ उठाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
बीसीआई की बड़ी छूट: अब NALSAR 2026 के सभी स्नातक अपनी पसंद के राज्य बार में कर सकते हैं नामांकन
वकील

बीसीआई की बड़ी छूट: अब NALSAR 2026 के सभी स्नातक अपनी पसंद के राज्य बार में कर सकते हैं नामांकन

बार काउंसिल ने नालसार विश्वविद्यालय के छात्रों के एनरोलमेंट पर से रोक हटाई
वकील

बार काउंसिल ने नालसार विश्वविद्यालय के छात्रों के एनरोलमेंट पर से रोक हटाई

सुप्रीम कोर्ट ने माना केंद्र सरकार और FSSAI कॉर्पोरेट दबाव में है!
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने माना केंद्र सरकार और FSSAI कॉर्पोरेट दबाव में है!

रिक्त न्यायाधीशों के बावजूद भी भारत के मामलों का बैकलॉग जारी, आखिर क्यों?
वकील

रिक्त न्यायाधीशों के बावजूद भी भारत के मामलों का बैकलॉग जारी, आखिर क्यों?

बीसीआई ने NALSAR 2026 बैच के छात्रों के वकील के रूप में नामांकन पर लगाया अवरोध
वकील

बीसीआई ने NALSAR 2026 बैच के छात्रों के वकील के रूप में नामांकन पर लगाया अवरोध

लोक अदालत में वादों के निस्तारण पर जोर, अधिकारियों को शीघ्र नोटिस उपलब्ध कराने का निर्देश
वकील

लोक अदालत में वादों के निस्तारण पर जोर, अधिकारियों को शीघ्र नोटिस उपलब्ध कराने का निर्देश

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने महिला सदस्यों के सह-विकल्प प्रक्रिया पर रोक लगाई
वकील

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने महिला सदस्यों के सह-विकल्प प्रक्रिया पर रोक लगाई

स्वस्थ रहने के लिए सरकार तैयार?
वकील

स्वस्थ रहने के लिए सरकार तैयार?

ताज़ा ख़बरें