होमअपराधसुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में दो हफ्ते की आखिरी राहत दी, वकील ने कहा बड़ी राहत
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में दो हफ्ते की आखिरी राहत दी, वकील ने कहा बड़ी राहत

अदालत ने अभिनेता को कम से कम दो करोड़ रुपये जमा करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया, जो पहले पाँच करोड़ रुपये था। वकील भास्कर उपाध्याय ने आदेश को स्वागत करते हुए कहा कि टीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करेगी, और यह निर्णय उनके लिए बड़ी राहत है।

16 सितंबर 2026 को 06:05 am बजे
सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में दो हफ्ते की आखिरी राहत दी, वकील ने कहा बड़ी राहत

सौजन्य से:- Amar Ujala

चेक बाउंस मामला: 'बड़ी राहत है'; राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से दो हफ्ते की मोहलत मिलने पर वकील ने जताई खुशी

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने दो हफ्ते की राहत दे दी है। अदालत ने अभिनेता को यह आखिरी मौका दिया है। इसे लेकर राजपाल के वकील ने प्रतिक्रिया दी है।

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर राजपाल यादव को अदालत में चल रहे आर्थिक विवाद के सिलसिले में कम से कम दो करोड़ रुपये जमा करने के लिए आखिरी बार दो हफ्ते का समय दिया है।अदालत के इस फैसले का अभिनेता के वकील ने स्वागत किया है।

राजपाल यादव के वकील ने क्या कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस मामले पर बात करते हुए, राजपाल यादव का पक्ष रखने वाले वकील भास्कर उपाध्याय ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भरोसा दिलाया कि एक्टर की टीम कोर्ट के आदेशों और निर्देशों का पालन करेगी।

वकील ने आगे कहा, 'हम इस आदेश का स्वागत करते हैं... कोर्ट ने हमें यह रकम जमा करने के लिए समय दिया है। पहले यह रकम पांच करोड़ रुपये थी। अब कोर्ट ने इसे घटाकर दो करोड़ रुपये कर दिया है। यह हमारे लिए बड़ी राहत की बात है और हम कोर्ट के आदेशों और निर्देशों का पालन करेंगे'।

यह बात तब सामने आई जब भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि इस मामले में यादव के पिछले व्यवहार से कोर्ट को ज्यादा भरोसा नहीं हुआ था।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने दिया था यह निर्देश

- बता दें कि अभिनेता राजपाल यादव ने चेक बाउंस से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

- हाईकोर्ट से मिली तीन माह की जेल की सजा और साढे़ सात करोड़ रुपये वापस के आदेश के खिलाफ अभिनेता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली।

- इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने अभिनेता को राहत देते हुए पांच करोड़ रुपये जमा करने को कहा था।

- 08 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में अभिनेता को 09 सितंबर तक पांच करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश दिया था। मगर, अभिनेता की तरफ से ऐसा नहीं किया गया।

- अब उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी बार दो हफ्ते की मोहलत दी है। राजपाल को इस समयावधि में दो करोड़ रुपये जमा करने होंगे।

कब होगी अगली सुनवाई?

सुनवाई के दौरान, सीजेआई सूर्यकांत ने इस मामले में राजपाल यादव के पिछले व्यवहार का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि क्या उनके वादे पर भरोसा किया जा सकता है? मुख्य न्यायाधीश ने कहा, 'उनके पिछले व्यवहार को देखते हुए... कोई उन पर कैसे भरोसा कर सकता है? वह बॉलीवुड में ड्रामा और एक्टिंग करने में माहिर हैं। वही काम वह कोर्ट में भी कर रहे हैं'।

मामले की अगली सुनवाई 05 अक्तूबर को होनी है। कोर्ट ने यादव को गिरफ्तारी से मिली सुरक्षा को भी अगली सुनवाई तक जारी रखा है। हालांकि, कोर्ट ने एक्टर को अपना पासपोर्ट सरेंडर करने का निर्देश दिया है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
फोर्टिस ने सुप्रीम कोर्ट में फॉरेंसिक ऑडिट रोकने की याचिका दायर की
अपराध

फोर्टिस ने सुप्रीम कोर्ट में फॉरेंसिक ऑडिट रोकने की याचिका दायर की

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, पंजाब के पूर्व DIG भुल्लर की जमानत याचिका 100% खारिज होगी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, पंजाब के पूर्व DIG भुल्लर की जमानत याचिका 100% खारिज होगी

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट‑जू क्रॉसिंग पर स्पीड ब्रेकर व रंबल स्ट्रिप की माँग की, जीवन सुरक्षा को प्राथमिकता
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट‑जू क्रॉसिंग पर स्पीड ब्रेकर व रंबल स्ट्रिप की माँग की, जीवन सुरक्षा को प्राथमिकता

अंतरिम जमानत पर शर्तों के साथ स्वतंत्र भारद्वाज को जेल से रिहा, उल्लंघन पर दोबारा कैद का जोखिम
अपराध

अंतरिम जमानत पर शर्तों के साथ स्वतंत्र भारद्वाज को जेल से रिहा, उल्लंघन पर दोबारा कैद का जोखिम

नरवल पुलिस ने पॉक्सो केस में टिंकू को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया
अपराध

नरवल पुलिस ने पॉक्सो केस में टिंकू को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया

दिल्ली के दूसरे मामले के कारण जार्डन ब्राउन की महराजगंज सुनवाई टली, अगली तिथि 28 सितंबर निर्धारित
अपराध

दिल्ली के दूसरे मामले के कारण जार्डन ब्राउन की महराजगंज सुनवाई टली, अगली तिथि 28 सितंबर निर्धारित

सुप्रीम कोर्ट ने 200‑से अधिक दिनों के विलंब पर तेलंगाना की लोधकुंटा भूमि याचिका को खारिज किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने 200‑से अधिक दिनों के विलंब पर तेलंगाना की लोधकुंटा भूमि याचिका को खारिज किया

सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा, काशी मठ के स्वामित्व विवाद में कार्यवाही जारी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा, काशी मठ के स्वामित्व विवाद में कार्यवाही जारी

ताज़ा ख़बरें