दिल्ली के दूसरे मामले के कारण जार्डन ब्राउन की महराजगंज सुनवाई टली, अगली तिथि 28 सितंबर निर्धारित
सोनौली में नेपाल के अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार ब्रिटिश नागरिक जार्डन ब्राउन को दिल्ली की अदालत में चल रहे दूसरे केस के सिलसिले में पेश नहीं किया जा सका, जिससे महराजगंज में आरोप तय नहीं हो सके। न्यायालय ने अगली सुनवाई 28 सितंबर को तय की है, जहाँ आरोप तय होने की उम्मीद है।

सौजन्य से:- Jagran
दिल्ली की अदालत में पेशी के चलते जार्डन ब्राउन पर आरोप तय नहीं, 28 सितंबर को अगली सुनवाई
जार्डन ब्राउन पर महराजगंज मामले में आरोप तय नहीं हो सके, क्योंकि उसे दिल्ली की अदालत में एक अन्य मामले ...और पढ़ें
HighLights
- जार्डन ब्राउन पर महराजगंज मामले में आरोप तय नहीं हो सके।
- दिल्ली की अदालत में अन्य मामले की पेशी बनी देरी की वजह।
- अगली सुनवाई 28 सितंबर को, आरोप तय होने की संभावना है।
जागरण संवाददाता, महराजगंज। सोनौली सीमा पर अवैध रूप से नेपाल जाने के प्रयास में पकड़े गए ब्रिटेन निवासी जार्डन जोसेफ पीटर फिट्जपैट्रिक उर्फ जार्डन ब्राउन उर्फ लोगन मिलर की मंगलवार को होने वाली पेशी में आरोप तय नहीं हो सका। जार्डन को दिल्ली की अदालत में विचाराधीन एक अन्य मामले में पेश होने के लिए तलब किया गया है। इस कारण महराजगंज के मामले में उसकी पेशी नहीं हो सकी। अब अगली सुनवाई के लिए 28 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है।
जार्डन के विरुद्ध सोनौली पुलिस ने 11 जुलाई को सीमा के समीप अवैध रूप से नेपाल जाने का प्रयास करते हुए कार्रवाई की थी। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। जेल में भागने का प्रयास करने और उपद्रव मचाने के बाद प्रशासनिक आधार पर उसे 29 जुलाई को गोरखपुर जिला कारागार स्थानांतरित कर दिया गया था। इस मामले में पत्रावली पर आरोप तय होना है।
इससे पहले सात सितंबर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने के कारण आरोप तय नहीं हो सका था। उस समय प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह की अदालत में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए जार्डन की पेशी हुई थी, और अगली सुनवाई के लिए 15 सितंबर की तिथि तय की गई थी। मंगलवार को निर्धारित तिथि पर दिल्ली में अन्य मामले की सुनवाई के लिए तलब होने के कारण जार्डन यहां पेश नहीं हो सका और सुनवाई आगे बढ़ गई।
सीमा पर पकड़े जाने के बाद से जार्डन अपने बारे में अलग-अलग जानकारी देकर सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी सवाल खड़े करता रहा है। शुरुआत में उसने खुद को अमेरिका के कैलिफोर्निया का निवासी और नेवी सील्स बताया था। बाद में उसने खुद को ब्रिटेन के न्यूनिटन शहर का निवासी बताया।
यह भी पढ़ें- कानूनी पेंच में सियासी जमीन तलाश रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी, दो टैग बनी बाधा
जिला विधिक प्राधिकरण के डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल व जार्डन के अधिवक्ता आशुतोष पांडेय ने बताया कि महराजगंज के मामले में 28 सितंबर को अगली सुनवाई होगी। उस तिथि पर आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ने की संभावना है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, पंजाब के पूर्व DIG भुल्लर की जमानत याचिका 100% खारिज होगी

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट‑जू क्रॉसिंग पर स्पीड ब्रेकर व रंबल स्ट्रिप की माँग की, जीवन सुरक्षा को प्राथमिकता

अंतरिम जमानत पर शर्तों के साथ स्वतंत्र भारद्वाज को जेल से रिहा, उल्लंघन पर दोबारा कैद का जोखिम

नरवल पुलिस ने पॉक्सो केस में टिंकू को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया

सुप्रीम कोर्ट ने 200‑से अधिक दिनों के विलंब पर तेलंगाना की लोधकुंटा भूमि याचिका को खारिज किया

सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा, काशी मठ के स्वामित्व विवाद में कार्यवाही जारी

सुप्रीम कोर्ट के मेल‑इन बैलेट फैसले पर ट्रंप का प्रचंड गुस्सा, जजों को डेमोक्रेट्स से डरते कहा

हिमाचल हाईकोर्ट ने चार्जफ़्रेम के बाद भी पीड़ित की याचिका पर आगे की जांच का आदेश दिया
ताज़ा ख़बरें
- दिल्ली हाई कोर्ट ने पंतजलि मामले में ITAT के सात आदेश रद्द किए, प्रक्रिया में लापरवाही पर तीखा प्रहार
- सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को डिमांड पर पेंशन चुनौतियों पर रोक लगाई, 270 अपीलें खारिज
- सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से ट्रैफिक उल्लंघन मामलों के पुनर्स्थापन पर स्पष्टीकरण माँगा
- सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व विधायक बलजीत यादव की जमानत याचिका खारिज की
- सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना सरकार की लोथकुंटा भूमि पर दावों को खारिज किया
- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प के मेल‑इन वोटिंग पर रोक को खारिज किया, ट्रम्प ने न्यायालय पर सख्त आरोप लगाए
- हाईकोर्ट ने फतेहपुर में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी, 16 सितंबर को हाज़िरी अनिवार्य
- सुप्रीम कोर्ट के कड़े आदेश पर मेरठ के सेंट्रल मार्केट में बुलडोजर से अवैध निर्माणों का सफाया

