होमवकीलसुप्रीम कोर्ट का संकेत: 'अपार' फॉर्म में मिल सकता है 'ऑप्ट-आउट' विकल्प
वकील

सुप्रीम कोर्ट का संकेत: 'अपार' फॉर्म में मिल सकता है 'ऑप्ट-आउट' विकल्प

सुप्रीम कोर्ट ने 'अपार' योजना के विरोध में दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान संकेत दिया कि 'अपार' फॉर्म में 'ऑप्ट-आउट' का विकल्प मिल सकता है. याचिका में कहा गया था कि इस आईडी को स्वैच्छिक बताया जाता है, लेकिन इसे अनिवार्य रूप से लागू किया जा रहा है, जो छात्रों की निजता का हनन है.

20 जुलाई 2026 को 09:13 am बजे
सुप्रीम कोर्ट का संकेत: 'अपार' फॉर्म में मिल सकता है 'ऑप्ट-आउट' विकल्प

सौजन्य से:- ABP News

अपार के फॉर्म में मिल सकता है 'ऑप्ट-आउट' का विकल्प, छात्रों की निजता का सवाल उठाने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया संकेत

स्कूली छात्रों के लिए बनाई गई 'अपार' को लेकर बवाल मचा है. सुप्रीम कोर्ट के जजों ने कहा कि अगर योजना 'स्वैच्छिक' है तो फिर इसे सबके लिए 'अनिवार्य' नहीं बनाया जा सकता.

स्कूली छात्रों के लिए बनाई गई 'अपार' (Automated Permanent Academic Account Registry) आईडी का फॉर्म भरते समय 'ऑप्ट आउट' यानी 'सहमति नहीं' का विकल्प मिल सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने 'अपार' का विरोध करने वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए इसका संकेत दिया है. याचिका में कहा गया था कि इस आईडी को कागजों पर स्वैच्छिक बताया जाता है, लेकिन इसे अनिवार्य रूप से लागू किया जा रहा है.

अभिषेक बख्शी समेत 4 अभिभावकों की याचिका की पैरवी वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने की. उन्होंने कहा, "छात्रों की सहमति के बिना उनका डेटा जुटाया जा रहा है और उसे स्थायी रूप से रखा जाएगा. यह निजता का हनन है. 'अपार' आईडी बनवाने के लिए 'आधार' का ब्यौरा लिया जा रहा है. यह 'निजता के अधिकार' को लेकर आए 'पुत्तास्वामी बनाम भारत सरकार' फैसले के खिलाफ है. डेटा प्रोटेक्शन एक्ट का भी उल्लंघन है."

चीफ जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने कहा कि 'अपार' पहचान को छात्रों के हित में ही लागू किया गया है. हालांकि, जज इस बात से सहमत नज़र आए कि अगर यह योजना 'स्वैच्छिक' है तो फिर इसे सबके लिए 'अनिवार्य' नहीं बनाया जा सकता. जजों ने ओडिशा हाई कोर्ट के एक आदेश की भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि ओडिशा हाई कोर्ट ने 'अपार' के फॉर्म में 'ऑप्ट आउट' का विकल्प भी रखने को कहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

सुनवाई के अंत में सुप्रीम कोर्ट ने CBSE से कहा कि वह याचिका में उठाई गई चिंताओं पर विचार करे. कोर्ट ने यह भी कहा कि वह ओडिशा हाई कोर्ट का आदेश पूरे देश में लागू करने का आदेश देगा. इससे याचिका में उठाए गए मुद्दे का कुछ हद तक समाधान हो सकेगा.

ये भी पढ़ें

CJP के आंदोलन में साथ आए महात्मा गांधी के परपोते, बोले- 'मेरी बेटी कस्तूरी और दामाद...'

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश
वकील

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश
वकील

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया

ताज़ा ख़बरें