चंडीगढ़ के प्रमुख सरकारी संस्थानों को बम धमकी वाले ई‑मेल से हुआ अलर्ट
चंडीगढ़ में जिला अदालत, पंजाब‑हरियाणा सचिवालय और सेक्टर‑10 के सरकारी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई‑मेल मिला, जिससे पुलिस ने तुरंत हाई‑अलर्ट जारी कर सुरक्षा दलों को तैनात किया। परिसरों की जाँच में कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, और ई‑मेल की सत्यता व स्रोत की जांच जारी है।

सौजन्य से:- Jagran
पंजाब-हरियाणा सचिवालय, जिला अदालत और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी; चंडीगढ़ में ई-मेल ने मचाई दहशत
चंडीगढ़ में जिला अदालत, पंजाब-हरियाणा सचिवालय और सेक्टर-10 के सरकारी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिले ...और पढ़ें
HighLights
- पुलिस कंट्रोल रूम पर धमकी वाले ई-मेल की सूचना मिली।
- सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा टीमें सक्रिय हो गईं।
- तकनीकी टीम ई-मेल से जुड़े विवरण जुटाने में लगी।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में अलग-अलग महत्वपूर्ण स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत, पंजाब-हरियाणा सचिवालय और सेक्टर-10 के सरकारी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली।
पुलिस कंट्रोल रूम पर धमकी वाले ई-मेल की सूचना मिली। यह सूचना एसएसपी कार्यालय से मार्क होने के बाद संबंधित टीमों को भेजी गया। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा टीमें सक्रिय हो गईं। धमकी वाले स्थानों के आसपास के एरिया में हाईअलर्ट जारी किया गया।
संबंधित टीमें मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। परिसरों की जांच की। बम निरोधक दस्ते और अन्य विशेषज्ञ टीमों को भी अलर्ट किया गया। किसी स्थान से संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
पुलिस ई-मेल के स्रोत, भेजने वाले और उसकी सत्यता की जांच की है। तकनीकी टीम ई-मेल से जुड़े विवरण जुटाने में लगी है। पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह वास्तविक धमकी थी या किसी ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से फर्जी ईमेल भेजा था।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने 'काले कानून' के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा

गिरिडीह की शिवानी सिंह को साई नाथ यूनिवर्सिटी से कानून में पीएचडी उपाधि

शारजील इमाम को भाई के विवाह हेतु दिल्ली दंगा केस में अंतरिम जमानत; जाहीराबाद लौटे

संत कबीर नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 26 हज़ार से अधिक मामलों का निपटारा

बिलासपुर में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक‑श्रम‑बिजली‑पानी‑वैवाहिक विवादों को समझौते से सुलझाएगी

बांदा में मण्डलीय पेंशन अदालत 2 नवंबर को आयोजित

पीरो में यूजीसी विधेयक विरोधी आक्रोश मार्च

चुनाव आयोग का नया अभियान: बीएलओ करेंगे घर-घर जाँच, छूटे SAR नामों को सूची में जोड़ेंगे
ताज़ा ख़बरें
- चुनाव आयोग ने बीएलओ घर-घर अभियान से एसआईआर में छूटे नामों को सूची में जोड़ने का प्रस्ताव
- छूटे मतदाता नामों को जोड़ने के लिए चुनाव आयोग ने बीएलओ को घर-घर जाने का विशेष अभियान शुरू किया
- चुनाव आयोग ने शुरू किया बीएलओ विशेष अभियान, छूटे मतदाता नामों को जोड़ने का फैसला
- चुनाव आयोग ने शुरू किया ‘नाम जाँच’ अभियान: घर-घर जाकर छूटे हुए नाम जोड़ें
- चुनाव आयोग ने बीएलओ द्वारा घर-घर एसआईआर नाम जोड़ने का अभियान शुरू किया
- सुझानगढ़ में स्थायी लोक अदालत व ई-श्रम कार्ड शिविर आयोजित
- चुनाव आयोग ने बीएलओ अभियान शुरू किया: छूटे एसआईआर नामों की जाँच और सूची में जोड़ने की पहल
- झांसी में पुलिस की अनदेखी, अदालत ने दर्ज की 50 से अधिक FIRs

