मुंगेर में न्यायिक अधिकारियों ने लोक अदालत के मामलों के तेज़ निष्पादन पर बल दिया
मुंगेर के एडीआर भवन में आयोजित बैठक में 21 नवंबर को एनआई अधिनियम से संबंधित विशेष लोक अदालत, 1 अक्टूबर‑30 दिसंबर तक चल रहे मध्यस्थता ड्राइव‑3.0 और 12 दिसंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा हुई। न्यायिक पदाधिकारियों को अधिकतम मामलों की पहचान कर पक्षकारों को नोटिस जारी करने और मध्यस्थता योग्य मामलों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया, ताकि निर्धारित कार्यक्रमों में वादों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित हो सके।

सौजन्य से:- Hindustan
विशेष लोक अदालत अधिक-से-अधिक मामलों के निष्पादन पर जोर
मुंगेर में न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें 21 नवंबर को एनआई एक्ट से संबंधित विशेष लोक अदालत, 1 अक्टूबर से 30 दिसंबर तक चल रहे मध्यस्थता ड्राइव-3.0 और 12 दिसंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की समीक्षा की गई। न्यायिक अधिकारियों को अधिक मामलों को चिन्हित करने और पक्षकारों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।
मुंगेर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर की ओर से मंगलवार को एडीआर भवन में न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिनेश कुमार ने की। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष आलोक गुप्ता के निर्देश पर आयोजित बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सहित सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, मुंसिफ तथा प्रथम व द्वितीय श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी शामिल हुए। बैठक में 21 नवंबर को एनआई एक्ट से संबंधित विशेष लोक अदालत, 1 अक्टूबर से 30 दिसंबर तक चल रहे मध्यस्थता ड्राइव-3.0 तथा 12 दिसंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की गई।
न्यायिक पदाधिकारियों को अधिक से अधिक चिन्हित मामलों में पक्षकारों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया, ताकि निर्धारित कार्यक्रमों में अधिकाधिक वादों का निष्पादन हो सके। मध्यस्थता योग्य मामलों को प्राथमिकता से चिन्हित कर पक्षकारों को नोटिस देने तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए भी अधिक से अधिक मामलों को चिह्नित करने को कहा गया। न्यायिक पदाधिकारियों ने तीनों अभियानों में अधिक-से-अधिक मामलों के निष्पादन का आश्वासन दिया।----------------
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
डॉन डुओंग कम्यून पुलिस ने 750 अधिकारियों, शिक्षकों और छात्रों के साथ ट्रैफ़िक सुरक्षा, नशा रोकथाम और स्कूल हिंसा के लिए कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

जालंधर में 8 अक्टूबर को पासपोर्ट अदालत, लंबित आवेदन सुनेंगे

गुरुग्राम कोर्ट ने पासपोर्ट बनवाने की अनुमति दी

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने 'काले कानून' के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा

चंडीगढ़ के प्रमुख सरकारी संस्थानों को बम धमकी वाले ई‑मेल से हुआ अलर्ट

गिरिडीह की शिवानी सिंह को साई नाथ यूनिवर्सिटी से कानून में पीएचडी उपाधि

शारजील इमाम को भाई के विवाह हेतु दिल्ली दंगा केस में अंतरिम जमानत; जाहीराबाद लौटे

संत कबीर नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 26 हज़ार से अधिक मामलों का निपटारा
ताज़ा ख़बरें
- बिलासपुर में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक‑श्रम‑बिजली‑पानी‑वैवाहिक विवादों को समझौते से सुलझाएगी
- बांदा में मण्डलीय पेंशन अदालत 2 नवंबर को आयोजित
- पीरो में यूजीसी विधेयक विरोधी आक्रोश मार्च
- चुनाव आयोग का नया अभियान: बीएलओ करेंगे घर-घर जाँच, छूटे SAR नामों को सूची में जोड़ेंगे
- चुनाव आयोग ने बीएलओ घर-घर अभियान से एसआईआर में छूटे नामों को सूची में जोड़ने का प्रस्ताव
- छूटे मतदाता नामों को जोड़ने के लिए चुनाव आयोग ने बीएलओ को घर-घर जाने का विशेष अभियान शुरू किया
- चुनाव आयोग ने शुरू किया बीएलओ विशेष अभियान, छूटे मतदाता नामों को जोड़ने का फैसला
- सुप्रीम कोर्ट के फ़ॉर्म‑6 टिप्पणी के बाद चुनाव आयोग पर बढ़ा सवाल

